logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पहले बैन किया, अब अमेरिका ने 4 भारतीय कंपनियों से हटाए प्रतिबंध, वजह क्या है?

अमेरिका के ट्रेजरी विभाग ने 4 भारतीय कंपनियों के खिलाफ प्रतिबंधों में ढील दी है। क्या है पूरा केस, पढ़ें रिपोर्ट।

US President Donald Trump PTI Image

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप। Photo Credit: PTI

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अमेरिका ने रूस से जुड़े चार भारतीय कंपनियों पर लगे प्रतिबंध हटा दिया है। अमेरिकी ट्रेजरी विभाग ने चार भारतीय कंपनियों को अपने प्रतिबंधों की सूची से हटा दिया है। ये कंपनियां अब अमेरिका की स्पेशल डिजाइनीटेड नेशनल्स (SDN) लिस्ट से बाहर हो गई हैं।

जिन 4 कंपनियों को हटाया है, उनमें हैदराबाद की आरआरजी इंजीनियरिंग टेक्नोलॉजी प्राइवेट लिमिटेड, लोकेश मशीन्स लिमिटेड, अहमदाबाद की गैलेक्सी बियरिंग लिमिटेड और शौर्य एयरोनॉटिक्स प्राइवेट लिमिटेड शामिल हैं।

यह भी पढ़ें: अमेरिकी प्रतिबंध हों या न हों, फिर भी रूस से तेल खरीदेगा भारत, वजहें समझिए

क्यों कंपनियों पर बैन लगा था?

ये सभी कंपनियां पहले रूस से जुड़ी गतिविधियों की वजह से अमेरिकी राष्ट्रपति के एग्जीक्युटिव ऑर्डर के तहत प्रतिबंधित की गई थी। अब इन्हें प्रतिबंधित सूची से बाहर कर दिया गया है।

इन कंपनियों पर क्या आरोप लगे थे?

जिन 4 कंपनियों पर अमेरिका ने प्रतिबंध लगाए थे, उन पर आरोप हैं कि उन्होंने रूस को सैन्य और औद्योगिक उपकरण सप्लाई किया था। आरोप ये थे कि इन फर्मों ने रूस को उन्नत तकनीक, इंस्ट्रूमेंट और सप्लाई चैनल दिया था, जिससे रूस के सैन्य कार्यक्रमों को मदद मिल सकती थी। 

किस आधार पर प्रतिबंध लगाता है अमेरिका?

अमेरिका अपने हितों के आधार पर दुनिया की वैश्विक नीतियों को तय करता है। रूस और यूक्रेन जंग की वजह से अमेरिका ने रूस के साथ व्यापार को प्रतिबंधित किया था। ये प्रतिबंध भी इसी सिलसिले में लगाए गए थे। 

यह भी पढ़ें: चीन ने अमेरिका की 20 कंपनियों पर क्यों लगाया प्रतिबंध, अब आगे क्या होगा?

कुछ नई कंपनियों पर बैन लगा

अमेरिकी विदेश संपत्ति नियंत्रण कार्यालय (OFAC) ने यह अपडेट अपनी लेटेस्ट सैंक्शंस लिस्ट में किया है। इस अपडेट में कुछ नए लोगों और कंपनियों को भी सूची में जोड़ा गया है। उन कंपनियों का संबंध मैक्सिको के ड्रग तस्करी नेटवर्क से है। OFAC ने जनवरी से मार्च 2026 तक की अपनी तिमाही रिपोर्ट भी जारी की है, जिसमें प्रतिबंधों से जुड़े लाइसेंसिंग कार्यों की जानकारी दी गई है।

 

Related Topic:#Donald Trump

और पढ़ें