परफ्यूम अब सिर्फ अच्छी खुशबू के लिए इस्तेमाल नहीं किया जाता। अब लोग अपनी पसंद, मूड और मौके के हिसाब से अलग-अलग तरह की खुशबू चुन रहे हैं। किसी को मीठी खुशबू पसंद है तो कोई हल्की और ताजगी वाली खुशबू पसंद करता है। इसी वजह से परफ्यूम की दुनिया में भी समय के साथ नए ट्रेंड देखने को मिल रहे हैं। इसके साथ परफ्यूम लेयरिंग का चलन भी बढ़ रहा है। इसमें दो अलग-अलग परफ्यूम या बॉडी मिस्ट और परफ्यूम को साथ में लगाया जाता है।
2026 में वनीला जैसी मीठी खुशबू के साथ ऊद और केसर भी पसंद किए जा रहे हैं। वहीं चेरी, पीच और खट्टे फलों की खुशबू के साथ माचा जैसी खुशबू भी परफ्यूम में इस्तेमाल हो रही है। वोग इंडिया और हार्पर्स बाजार इंडिया की 2026 की रिपोर्ट में इन परफ्यूम ट्रेंड का जिक्र किया गया है। 2026 में लोग हर दिन एक ही परफ्यूम लगाने के बजाय अलग-अलग मौके के हिसाब से खुशबू चुन रहे हैं। वोग इंडिया ने इसे ‘फ्रेगरेंस वार्डरोब’ कहा है। जैसे लोग अलग-अलग मौके पर अलग कपड़े पहनते हैं वैसे ही अब परफ्यूम भी बदला जा रहा है।
यह भी पढ़ें: कॉफी बनाने से लेकर मिनिएचर रूम तक, Pinterest पर ट्रेंड में हैं ये 5 शौक
1. वनीला के साथ नए नोट्स
वनीला की खुशबू लोगों को पहले से पसंद आती रही है। इसकी खुशबू मीठी होती है और परफ्यूम में इसका इस्तेमाल काफी समय से हो रहा है लेकिन 2026 में वनीला को दूसरे तरह के नोट्स के साथ मिलाकर भी इस्तेमाल किया जा रहा है।
अब वनीला को वुडी, स्पाइसी, क्रीमी और मस्की खुशबू के साथ मिलाया जा रहा है। इससे वनीला की खुशबू पहले से थोड़ी अलग लगती है। वोग इंडिया ने 2026 के परफ्यूम ट्रेंड में वनीला के इस नए तरीके का जिक्र किया है।
2. ऊद का नया अंदाज
ऊद का इस्तेमाल परफ्यूम में पहले से होता रहा है। इसकी खुशबू तेज होती है लेकिन अब इसे दूसरे नोट्स के साथ मिलाकर इस्तेमाल किया जा रहा है। हार्पर्स बाजार इंडिया के मुताबिक ऊद को अब वुडी और मस्की खुशबू के साथ मिलाया जा रहा है। इससे ऊद की खुशबू पहले से थोड़ी हल्की लग सकती है।
भारत में भी मिडिल ईस्टर्न खुशबू वाले परफ्यूम पसंद किए जा रहे हैं। फेमिना की रिपोर्ट के मुताबिक अमेजन इंडिया पर मिडिल ईस्टर्न खुशबू वाली कैटेगरी में साल-दर-साल करीब तीन गुना बढ़ोतरी हुई है। इसमें ऊद, मस्क और बखूर जैसी खुशबू शामिल हैं।
3. फ्रूटी खुशबू में बदलाव
चेरी, पीच और सिट्रस जैसे फलों की खुशबू भी 2026 में परफ्यूम में पसंद की जा रही है। पहले फ्रूटी खुशबू वाले परफ्यूम में मिठास ज्यादा होती थी। अब इसमें दूसरे तरह के नोट्स भी मिलाए जा रहे हैं।
वोग इंडिया के मुताबिक, फ्रूटी खुशबू को वुडी और दूसरी खुशबुओं के साथ मिलाया जा रहा है। इससे परफ्यूम की खुशबू थोड़ी अलग हो जाती है। यानी अब फ्रूटी खुशबू का मतलब सिर्फ बहुत मीठी खुशबू नहीं है।
यह भी पढ़ें: भारत में सनस्क्रीन खरीदने वाले घर 4 साल में 3 गुना बढ़े, अब बदल रहे हैं प्रोडक्ट
4. परफ्यूम में माचा की एंट्री
माचा अब सिर्फ पीने के लिए इस्तेमाल नहीं हो रहा है। इसकी खुशबू का इस्तेमाल परफ्यूम में भी किया जा रहा है। वोग इंडिया के मुताबिक, माचा से बने परफ्यूम में ग्रीन और हल्की हर्बल जैसी खुशबू आती है। इसे मीठी और दूसरी सॉफ्ट खुशबुओं के साथ मिलाया जाता है।
रिपोर्ट में ले लाबो और शोपा जैसे ब्रांड के माचा वाले परफ्यूम का भी जिक्र है। इससे पता चलता है कि अब परफ्यूम में वनीला और फूलों के अलावा माचा जैसी अलग खुशबू भी इस्तेमाल की जा रही है।
5. सैफ्रन भी बना ट्रेंड
वनीला के साथ अब सैफ्रन की खुशबू भी परफ्यूम में इस्तेमाल की जा रही है। वोग इंडिया ने अगस्त 2026 को सैफ्रन वाली खुशबुओं पर एक रिपोर्ट प्रकाशित की थी। इसमें केसर को 2026 के नए परफ्यूम ट्रेंड में शामिल किया गया है।
सैफ्रन की खुशबू थोड़ी स्पाइसी और अलग होती है। इसे दूसरी खुशबुओं के साथ मिलाकर परफ्यूम बनाया जा रहा है। भारत में केसर का इस्तेमाल पहले से होता रहा है लेकिन अब इसे परफ्यूम में नए तरीके से इस्तेमाल किया जा रहा है।