सुबह की शुरुआत जैसी होती है अक्सर हमारा पूरा दिन भी वैसा ही बीतता है। अगर दिन की शुरुआत आलस और थकान के साथ होती है तो काम में मन नहीं लगता है। ऐसे में फिर शरीर भी सुस्त महसूस करने लगता है। वहीं सुबह की कुछ अच्छी आदतें अपनाने से शरीर और दिमाग दोनों तरोताजा महसूस करते हैं। इसलिए सुबह की दिनचर्या पर ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। ये आदतें अपनाना मुश्किल नहीं है और इन्हें हर उम्र के लोग आसानी से अपनी लाइफस्टाइल का हिस्सा बना सकते हैं।
अच्छी बात यह है कि पूरे दिन एनर्जी बनाए रखने के लिए आपको कोई मुश्किल काम करने की जरूरत नहीं है। रोज सुबह की कुछ आसान आदतें अपनाकर आप खुद को दिनभर फ्रैश और एक्टिव महसूस कर सकते हैं। आइए जानते हैं ऐसी 5 आसान आदतों के बारे में जिन्हें अपने लाइफस्टाइल में शामिल करके आप पूरे दिन बेहतर महसूस कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: बारिश के मौसम में बच्चों को बीमार होने से कैसे बचाएं? जानिए आसान टिप्स
1. सुबह उठते ही एक गिलास पानी पिएं
रातभर सोने के बाद शरीर को पानी की जरूरत होती है। इसलिए सुबह उठते ही एक गिलास सादा या गुनगुना पानी पीने की आदत डालें। इससे शरीर फ्रैश महसूस करता है और दिन की शुरुआत भी अच्छी होती है। साथ ही शरीर में पानी की कमी भी पूरी होने लगती है।
2. कुछ देर धूप में जरूर बैठें
सुबह की हल्की धूप शरीर के लिए फायदेमंद मानी जाती है। रोज 10 से 15 मिनट धूप में बैठने या टहलने की कोशिश करें। इससे शरीर को विटामिन डी मिलता है और मन भी अच्छा महसूस करता है। सुबह की ताजी हवा भी शरीर को तरोताजा रखने में मदद करती है।
3. हल्की एक्सरसाइज या वॉक करें
सुबह 15 से 20 मिनट टहलना, स्ट्रेचिंग करना अच्छी आदत है। इससे शरीर में फुर्ती आती है और दिनभर काम करने में आसानी होती है। अगर समय कम हो तो घर पर ही कुछ आसान एक्सरसाइज कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: मानसून में बिजली का बिल क्यों बढ़ जाता है? बचत के तरीके जानिए
4. हेल्दी नाश्ता जरूर करें
कई लोग जल्दी के कारण सुबह का नाश्ता छोड़ देते हैं लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। नाश्ते में फल, दूध, दही, दलिया, पोहा, ओट्स या अंडा जैसी पौष्टिक चीजें शामिल करें। अच्छा नाश्ता करने से शरीर को दिनभर काम करने की ताकत मिलती है और जल्दी भूख भी नहीं लगती है।
5. उठते ही मोबाइल चलाने से बचें
आजकल कई लोग सुबह आंख खुलते ही मोबाइल देखने लगते हैं। इससे दिमाग पर बेवजह का दबाव पड़ सकता है। कोशिश करें कि उठने के बाद कुछ मिनट मोबाइल से दूर रहें। इसकी जगह गहरी सांस लें, थोड़ा टहलें या दिनभर के जरूरी कामों की योजना बना लें। इससे दिन की शुरुआत शांत और अच्छी होती है।