logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मानसून में बिजली का बिल क्यों बढ़ जाता है? बचत के तरीके जानिए

मानसून में बिजली का बिल बढ़ने के पीछे कई कारण हो सकते हैं। कुछ आसान आदतें अपनाकर आप बिजली की खपत और बिल दोनों कम कर सकते हैं।

AI generated image of electricity bill

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo- Credit- ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मॉनसून आते ही लोगों को गर्मी से राहत तो मिलती है लेकिन कई घरों में बिजली का बिल पहले से ज्यादा आने लगता है। ऐसे में लोग अक्सर सोचते हैं कि जब गर्मी कम हो गई है तो बिल बढ़ क्यों गया। बारिश के मौसम में कुछ ऐसी वजहें होती हैं जिनसे बिजली की खपत बढ़ जाती है। हवा में नमी बढ़ने, कम धूप निकलने और कुछ इलेक्ट्रॉनिक उपकरणों के ज्यादा इस्तेमाल का सीधा असर बिजली की खपत पर पड़ता है। कई बार लोग बिना वजह बढ़े हुए बिल को बिजली कंपनी की गलती मान लेते हैं जबकि इसकी वजह घर में इस्तेमाल होने वाले उपकरण भी हो सकते हैं।

 

अगर आप भी हर महीने बढ़ते बिजली बिल से परेशान हैं तो इसके पीछे की वजह जानना जरूरी है। साथ ही कुछ आसान आदतें अपनाकर बिजली की खपत को काफी हद तक कम किया जा सकता है। आइए जानते हैं कि मानसून में बिजली का बिल किन कारणों से बढ़ता है और इसे कम करने के लिए आपको किन बातों का ध्यान रखना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: कूलर में आ रही है बदबू? इन घरेलू उपायों और आसान तरीकों से मिनटों में करें दूर

मॉनसून में बिजली का बिल ज्यादा क्यों आता है?

बारिश के मौसम में हवा में नमी बढ़ जाती है। इसकी वजह से कई लोग एसी को लंबे समय तक चलाते हैं या उसे ड्राई मोड पर इस्तेमाल करते हैं जिससे बिजली की खपत बढ़ सकती है। वहीं लगातार बारिश होने पर कपड़े जल्दी नहीं सूखते इसलिए कई लोग ड्रायर या वॉशिंग मशीन के ड्राई फीचर का ज्यादा इस्तेमाल करने लगते हैं। इससे भी बिजली का बिल बढ़ने की संभावना रहती है। इसके अलावा बारिश के दिनों में धूप कम निकलती है और घर के अंदर अंधेरा ज्यादा रहता है। ऐसे में दिन के समय भी लाइट, पंखे और दूसरे बिजली के उपकरण ज्यादा देर तक चलते हैं। वहीं अगर फ्रिज का दरवाजा बार-बार खोला जाए या उसमें जरूरत से ज्यादा सामान भर दिया जाए तो उसे ठंडा रखने के लिए ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है जिससे बिजली की खपत और बढ़ सकती है।

 

यह भी पढ़ें: AC की सर्विस कितने दिनों में करानी चाहिए? जानिए सही समय

बिजली का बिल कम करने के तरीके

  • एसी का तापमान 24 से 26 डिग्री सेल्सियस के बीच रखें।
  • जरूरत न होने पर लाइट, पंखे और दूसरे उपकरण बंद कर दें।
  • जहां पॉसिबल हो LED बल्ब का इस्तेमाल करें।
  • कपड़ों को ड्रायर की बजाय नेचुरल हवा में सुखाने की कोशिश करें।
  • एसी और फ्रिज की समय-समय पर सर्विस कराएं ताकि वह बेहतर तरीके से काम करें।
  • टीवी, चार्जर और दूसरे उपकरणों को स्टैंडबाय मोड में छोड़ने की बजाय प्लग से बंद करें।
  • दिन में जितना हो सके नेचुरल रोशनी का इस्तेमाल करें।

Related Topic:#Lifestyle News

और पढ़ें