ऑफिस लाइफ बहुत भागदौड़ वाली होती है। ऐसे में खुद को स्टाइल करने के लिए समय ही नहीं मिल पाता है। अगर हमें कुछ ऐसी जींस के बारे में पता हो जो हर तरह के टॉप के साथ मैच करे तो काम आसान हो जाता है। ऑफिस पैंट्स को कई तरह के टॉप के साथ स्टाइल किया जा सकता है। ये पैंट्स किसी भी टॉप, कुर्ती, ब्लेजर, शर्ट और स्वेटर्स के साथ आसानी से मैच हो जाती हैं जिससे रोज-रोज की झंझट से छुटकारा मिल जाता है।
जींस ट्रेंडी के साथ-साथ कंफर्टेबल भी होती है इसलिए इनको हर कोई चुनता है। सभी महिलाओं के वॉर्डरोब में यह 5 जींस पहले से ही मौजूद होती हैं लेकिन उन्हें इसे सही टॉप के साथ स्टाइल करना आता ही नहीं है। ऐसे में हम आपको बताएंगे कि इन जींस के साथ आप किस टॉप को स्टाइल कर सकते हैं।
यह भी पढ़ें: शादी के बाद ऐसे सजाएं नया किचन, नया ट्रेंड घर को बनाएगा और खूबसूरत
1. हाई वेस्ट ट्राउजर जींस

हाई वेस्ट ट्राउजर स्टाइलिस के साथ-साथ काफी कंफर्टेबल भी होता है। इसकी फिटिंग कमर से ऊपर तक होती है जिससे लुक काफी सुंदर और प्रोफेशनल दिखाई देता है। इसे शर्ट, फॉर्मल टॉप, ब्लेजर या कुर्ती के साथ आसानी से पहना जा सकता है। यह आरामदायक होने के साथ-साथ लंबे समय तक पहनने में भी अच्छी लगती है।
2. वाइड-लेग जींस

वाइड-लेग जींस इन दिनों काफी ट्रेंड में है। इसकी फिटिंग ऊपर से नॉर्मल और नीचे से चौड़ी होती है जिसे पहनने के बाद यह जींस कूल वाइब देती है। ऑफिस में इसे सॉलिड टॉप, शर्ट, कुर्ती या ब्लेजर के साथ स्टाइल किया जा सकता है। यह एक मॉडर्न और एलिगेंट लुक देती है।
3. स्ट्रेट-फिट जींस

स्ट्रेट-फिट जींस कभी भी आउट ऑफ फैशन नहीं होती। इसकी फिटिंग जांघ से लेकर नीचे एंकल तक लगभग एक जैसी रहती है। यह बहुत ज्यादा टाइट या ढीली नहीं होती, इसलिए यह जींस ऑफिस आउफिट के लिए काफी क्लासिक मानी जाती है। इसे लगभग हर तरह के टॉप और कुर्ती के साथ पहना जा सकता है।
यह भी पढ़ें: घर और गार्डन में नहीं पैदा होगा एक भी मच्छर, अपनाएं ये तरीके
4. बूटकट जींस

बूटकट जींस घुटनों तक फिट रहती है और नीचे की तरफ हल्की फैली होती है। यह बॉडी को बैलेंस्ड लुक देने में मदद करती है। ऑफिस में इसे शर्ट या स्मार्ट टॉप के साथ पहनने पर स्टाइलिश और प्रोफेशनल लुक मिलता है। यह जींस उन महिलाओं के लिए भी अच्छी रहती है जो रेगुलर स्किनी जींस से कुछ अलग ट्राई करना चाहती हैं।
5. रिलैक्स्ड-फिट जींस

रिलैक्स्ड-फिट जींस का फैब्रिक और फिटिंग दोनों आरामदायक होते हैं। यह बहुत टाइट नहीं होती जिससे पूरे दिन ऑफिस में काम करते समय आराम बना रहता है। इसे सिंपल टॉप, शर्ट या हल्के ब्लेजर के साथ पहनकर स्मार्ट ऑफिस लुक बनाया जा सकता है।