logo

मूड

ट्रेंडिंग:

घर और गार्डन में नहीं पैदा होगा एक भी मच्छर, अपनाएं ये तरीके

मानसून के समय सबसे ज्यादा मच्छरों का प्रकोप घरों में और बगीचों में देखने को मिलता है। ऐसे में हम आपको कुछ आसान ट्रिक्स बताने जा रहें हैं जिससे आप मच्छरों से बच सकते हैं।

tricks for repel from mosquito in monsoon

मानसून में मच्छरों से मुक्ति पाने के आसान ट्रिक्स, Photo Credit- ChatGPt

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मानसून के आते ही लोगों को इस चिलचिलाती गर्मी में राहत तो बहुत मिलती है लेकिन यह मौसम अपने साथ कई प्रकार की बीमारियां भी लेकर आता है। मानसून में सबसे ज्यादा आतंक मच्छर मचाते हैं। घर हो या फिर बगीचा मच्छरों का हमला हर जगह होता है। मच्छरों के काटने से न कवेल खुजली, रैशेज की दिक्कत होती है बल्कि मलेरिया, डेंगू, चिकनगुनिया जैसी बीमारियां होने का खतरा भी बना रहता है। मानसून में मच्छरों से बचने के लिए ऐसे कई सारे उपाय हैं जिनकी मदद से आप मच्छरों से राहत पा सकते हैं।

 

बारिश के आते ही जगह-जगह पानी इकट्ठा होने लगता है जिसकी वजह से मच्छर उस गंदे पानी में पनपने लगते हैं। हर साल दुनिया भर में मच्छरों की वजह से लाखों लोग बीमार होते हैं। कई बार यह बीमारी जानलेवा भी बन जाती है। हालांकि, मच्छरों से और इन बीमारियों से निजात पाने के लिए हम कुछ बेहतरीन उपाय लेकर आए हैं। 

 

यह भी पढ़ें: किचन का सिंक जाम हो तो क्या करें? 6 नुस्खे जो बनाएंगे आपका काम

1. मानसून में घर को मच्छर-मुक्त रखने के तरीके

मानसून के मौसम में घर के अंदर मच्छरों की संख्या तेजी से बढ़ जाती है। घर में मौजूद छोटी-छोटी जगहों पर जमा पानी मच्छरों के प्रजनन का कारण बन सकता है। इसलिए घर की साफ-सफाई और कुछ जरूरी सावधानियां अपनाना बेहद जरूरी है।

  • पानी जमा न होने दें

        मच्छर रुके हुए पानी में अंडे देते हैं। इसलिए कूलर, बाल्टी, टंकी, फूलदान और अन्य बर्तनों में पानी जमा न होने दें। कूलर का पानी नियमित रूप से बदलें और उसकी हफ्ते में एक बार सफाई जरूर करें।

  • खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगाएं

        घर में मच्छरों के प्रवेश को रोकने के लिए खिड़कियों और दरवाजों पर जाली लगाना एक प्रभावी उपाय है। इससे ताजी हवा भी आती रहती है और मच्छर भी अंदर नहीं आते।

  • नियमित सफाई करें

        मच्छर हमेशा गंदी जगह पर पनपने लगते हैं। इसलिए घर के कोनों, बिस्तरों के नीचे और स्टोर रूम जैसी जगहों की नियमित सफाई करें। गंदगी और नमी मच्छरों को जल्दी आकर्षित करती है।

  • मच्छर भगाने वाले उत्पादों का उपयोग करें

         मच्छर भगाने वाली मशीन, कॉइल, स्प्रे या इलेक्ट्रिक रैकेट का इस्तेमाल किया जा सकता है। सोते समय मच्छरदानी का प्रयोग भी फायदेमंद होता है। 

  • प्राकृतिक उपाय अपनाएं

         नीम का तेल, कपूर, लौंग और लेमनग्रास ऑयल जैसी प्राकृतिक चीजें मच्छरों को दूर रखने में मदद कर सकती हैं। शाम के समय कपूर जलाने से भी मच्छर कम होते हैं।

  • घर में पर्याप्त रोशनी और हवा रखें

        अंधेरी और नम जगहों पर मच्छर ज्यादा पनपते हैं। इसलिए घर में हवा और धूप का उचित प्रबंध रखें।

 

यह भी पढ़ें: फ्रिज से आ रही है बदबू? अपनाएं आसान घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी राहत

2. मानसून में बगीचे को मच्छर-मुक्त रखने के तरीके

मानसून के दौरान बगीचे में नमी और हरियाली बढ़ जाती है जिससे मच्छरों के पनपने की संभावना भी बढ़ जाती है। अगर बगीचे की सही देखभाल की जाए तो मच्छरों की संख्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है। बगीचों में नमी और कुछ जंगली घासें होती है जिसकी वजह से मच्छरों का प्राकोप ज्यादा देखने को मिलता है।

  • गमलों और ट्रे में पानी जमा न होने दें

    पौधों के गमलों के नीचे रखी ट्रे में अक्सर पानी जमा हो जाता है। यह मच्छरों के लिए पनपने का स्थल बन सकता है। इसलिए अतिरिक्त पानी को नियमित रूप से निकालते रहें।
  • घास और झाड़ियों की कटाई करें

    लंबी घास और घनी झाड़ियां मच्छरों के छिपने की पसंदीदा जगह होती हैं। समय-समय पर घास और पौधों की छंटाई करनी जरूरी है।
  • मच्छर भगाने वाले पौधे लगाएं

    तुलसी, लेमनग्रास, लैवेंडर, पुदीना और गेंदा जैसे पौधे अपनी खुशबू के कारण मच्छरों को दूर रखने में मदद करते हैं। इन्हें बगीचे में लगाने से प्राकृतिक रूप से मच्छरों की संख्या कम हो सकती है।
  • पानी के स्रोतों की नियमित सफाई करें

    यदि बगीचे में फव्वारा, तालाब या बर्ड बाथ है तो उसका पानी समय-समय पर बदलते रहें। रुका हुआ पानी मच्छरों के पनपने का सबसे बड़ा कारण होता है।
  • सूखे पत्तों और कचरे को हटाएं

    बगीचे में पड़े सूखे पत्ते, टूटे गमले और अन्य कचरा नमी बनाए रखते हैं, जिससे मच्छरों को पनपने का मौका मिलता है। इसलिए नियमित सफाई जरूरी है।
  • शाम के समय विशेष सावधानी बरतें

    मच्छर सुबह और शाम के समय अधिक सक्रिय होते हैं। ऐसे में बगीचे में बैठते समय मच्छर भगाने वाला स्प्रे या क्रीम का इस्तेमाल करें।

 

 

Related Topic:#Lifestyle News

और पढ़ें