logo

मूड

ट्रेंडिंग:

न तेल, न मसाले का तड़का, बस्तर की पारंपरिक अमाट सब्जी की रेसिपी

अक्सर लोगों को लगता है कि बिना तेल के स्वादिष्ट सब्जी नहीं बन सकती। जबकि छत्तीसगढ़ की अमाट डिश बिना तेल के बनती है। इस रेसिपी के बारे में जानिए।

Aamat dish

अमाट, Photo Credit- AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आज के दौर में हर व्यक्ति हेल्दी भोजन खाना चाहता है, ताकि वह स्वस्थ रह सके। इसके साथ ही कई लोग ऐसी डिश की तलाश में रहते हैं, जो खाने में स्वादिष्ट भी हो और सेहत के लिए फायदेमंद भी। अगर आप भी ऐसी डिश की तलाश में हैं, तो आपको बस्तर की अमाट डिश खाना चाहिए। यह डिश बिना तेल के आसानी से बनाई जा सकती है।

 

छत्तीसगढ़ के बस्तर में कई लोग अमाट डिश बनाते हैं और बड़े चाव से खाते हैं। इस डिश को खासतौर पर सर्दियों के मौसम में बनाया जाता है। इस डिश का स्वाद खट्टा-तीखा होता है। अब सवाल उठता है कि इस डिश को बनाने के लिए किन सब्जियों का इस्तेमाल होता है। आइए जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: छठ पर्व से पहले गुड़ वाली ठेकुआ से लेकर सूजी वाली ठेकुआ बनाने की रेसिपी जानिए

बस्तर की अमाट सब्जी की खासियत

बस्तर के लोग प्रकृति से जुड़े रहते हैं, जो सीमित संसाधनों में पौष्टिक डिश बनाना जानते हैं। वहां के लोग मौसमी सब्जियों को पूरे साल खाने के लिए एक रोचक तरकीब अपनाते हैं, जिसके लिए लोग बैंगन को उबालते हैं। इसके बाद उसे धूप में सुखाया जाता है। इसके साथ ही बांस के कल्ले को उबालकर सुखाया जाता है। सूखा हुआ बैंगन और बांस अमाट डिश की मुख्य सामग्री हैं।

अमाट बनाने की रेसिपी

सामग्री

  • सूखा बैंगन
  • पानी
  • चने
  • हल्दी
  • सूखा बांस
  • लाल मिर्च
  • अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • इमली
  • टमाटर
  • नमक
  • पिसा हुआ चावल

यह भी पढ़ें: Happy Diwali: दिवाली पर दोस्तों को भेजें खुश कर देने वाले ये शुभकामना संदेश

 

अमाट बनाने के लिए सबसे पहले सूखी सब्जियों को लगभग 30 मिनट के लिए पानी में भिगोकर रखें। इसके बाद एक कड़ाही में पानी उबाल लें। फिर पानी में भीगी हुई सब्जियां, चने और टमाटर डाल दें।जब सब्जियों का रंग बदल जाए यानी सब्जियां पकने लगें, तो कड़ाही में पिसी हुई लाल मिर्च, हल्दी और अदरक-लहसुन का पेस्ट डालें। इसके अलावा कड़ाही में इमली का पानी, पिसा हुआ चावल और नमक डालें। इसके बाद सब्जी को पकाएं। जब सब्जी बन जाए, तो आप इसे चावल या रोटी के साथ खा सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: Halloween Day Wishes: हैलोवीन डे पर अपने दोस्तों को भेजें ये मजेदार मैसेज

 

बस्तर की इस पारंपरिक सब्जी की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसे पकाने में तेल का उपयोग नहीं किया जाता। तेल के बजाय पानी में सब्जी को पकाया जाता है। यह सब्जी इमली की वजह से खट्टी लगती है, तो दूसरी तरफ लाल मिर्च की वजह से तीखी भी होती है।

Related Topic:#Lifestyle News

और पढ़ें