दिवाली का त्योहार हिंदू धर्म के सबसे खास त्योहारों में से एक है। इस दिन हर तरफ दीयों और लाइट की रोशनी जगमगाती रहती है। यह रोशनी लोगों के जीवन में नई सुबह और उत्साह का प्रतीक मानी जाती है। दिवाली के त्योहार पर देश-दुनिया के करोड़ों लोग अपने परिवार और दोस्तों के साथ उत्सव मनाते हैं। जहां एक तरफ लोग अपने दोस्तों को मिठाई देते हैं, तो दूसरी तरफ शुभकामना संदेश भेजकर एक-दूसरे के दिन को खुशियों से भर देते हैं।
इस साल 8 नवंबर को दिवाली का त्योहार मनाया जाएगा। माना जाता है कि इसी दिन भगवान राम 14 साल का वनवास पूरा करने के बाद अयोध्या लौटे थे। इसी वजह से यह त्योहार बड़े धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिवाली पर अपने दोस्तों और रिश्तेदारों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश।
यह भी पढ़ें: ज्वेलरी, लव लेटर या हैंडबैग, करवा चौथ पर पत्नी को क्या गिफ्ट दें? जानें ऑप्शन
शुभकामना संदेश
1.अंधेरों को चीरकर रोशनी आए,
आपके जीवन में खुशियों के फूल खिल जाएं।
हर सपना आपका हकीकत बन जाए,
दिवाली पर मां लक्ष्मी का आशीर्वाद मिल जाए।
आपको दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
2.दीपक की लौ आपको राह दिखाए,
हर मुश्किल से लड़ने की शक्ति दिलाए।
सफलता और समृद्धि कदम चूमे आपके,
दिवाली आपके जीवन में खुशियां लाए।
हैप्पी दिवाली।
यह भी पढ़ें: करवा चौथ में लव पार्टनर को भेजें दिल छू जाने वाले ये शुभकामना संदेश
3.रंगोली के रंगों से सजे आपका द्वार,
दीपों की रोशनी से चमके परिवार।
मां लक्ष्मी और गणेश का आशीर्वाद मिले,
खुशियों से महकता रहे आपका संसार।
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
4.मिठाइयों की मिठास रिश्तों में घुल जाए,
हर चेहरे पर मुस्कान खिल जाए।
धन-वैभव और खुशियों की हो बरसात,
रोशन हो आपकी जिंदगी दिन और रात।
हैप्पी दिवाली।
यह भी पढ़ें: पाकिस्तानी, बेल और अरेबिक, इस साल करवा चौथ पर लगवाएं ये खास मेहंदी डिजाइन
5.नया सवेरा नई उम्मीद लेकर आए,
मां लक्ष्मी आपके घर खुशियां बरसाएं।
तरक्की के रास्ते खुलते चले जाएं,
आपके सारे सपने सच हो जाएं।
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
6. दीप जलें और खुशियों की बरसात हो,
अपनों के साथ हर पल खास हो।
जिंदगी में कभी न आए उदासी,
हर दिन आपके लिए त्योहार हो।
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
यह भी पढ़ें: कलरबुक से कॉपी तक, नवरात्रि पर कन्याओं को दे सकते हैं ये 5 गिफ्ट
7. लक्ष्मी जी का आशीर्वाद आपके घर आए,
गणेश जी हर विघ्न को दूर भगाएं।
सुख-समृद्धि से भरा रहे जीवन आपका,
हर दिन नई खुशियां लेकर आए।
हैप्पी दिवाली।
8. हर घर में खुशियों का उजियारा हो,
हर चेहरे पर मुस्कान का नजारा हो।
गम और परेशानियां दूर रहें आपसे,
आपका जीवन खुशियों का सितारा हो।
दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।
यह भी पढ़ें: नवरात्रि में नहीं खरीदनी पड़ेगी गरबा ड्रेस, पुरानी साड़ी से बनाएं डिजाइनर लहंगा
9. फूलों की तरह महकता रहे आपका संसार,
खुशियों से सजा रहे जीवन का हर त्योहार।
हर कदम पर सफलता आपके साथ चले,
दिवाली पर मिले आपको अपनों का प्यार।
हैप्पी दिवाली।
10. न रहे कोई चिंता, न कोई परेशानी हो,
हर दिन आपके लिए खुशियों की कहानी हो।
दीपावली पर मिले इतना प्यार और सम्मान,
आपके जीवन में खुशियों की मेहरबानी हो।
आपको दीपावली की हार्दिक शुभकामनाएं।