शारदीय नवरात्रि की अष्टमी और नवमी पर कई राज्यों में कन्या पूजन की परंपरा निभाई जाती है। इस परंपरा में महिलाएं अपने घर पर 3 से 10 साल की कन्याओं को बुलाती हैं, जिन्हें सात्विक भोजन कराकर गिफ्ट दिया जाता है। ऐसे में महिलाओं को वही गिफ्ट देना चाहिए, जो कन्याओं को पसंद आए।
नवरात्रि की अष्टमी और नवमी से पहले महिलाओं को कन्फ्यूजन होता है कि उन्हें नन्ही कन्याओं को ऐसा क्या गिफ्ट देना चाहिए, जो उन्हें पसंद आए। जानकारी के अनुसार, इस साल नवरात्रि की अष्टमी और नवमी तिथि 19 अक्टूबर को है। आइए जानते हैं कि कन्याओं को क्या गिफ्ट देना चाहिए।
यह भी पढ़ें: नवरात्रि में नहीं खरीदनी पड़ेगी गरबा ड्रेस, पुरानी साड़ी से बनाएं डिजाइनर लहंगा
कन्याओं को क्या गिफ्ट दें?
1. कलरिंग बुक- कम उम्र के बच्चों को क्रिएटिव काम बेहद पसंद होता है। जिन्हें ड्रॉइंग और कलरिंग करना पसंद है, उन्हें आप कलरिंग बुक और क्रेयॉन दे सकते हैं। कलरिंग बुक 30 से 40 रुपये में मिल जाएगी।
2. हेयर बैंड और क्लिप- नन्ही बच्चियों को अपने बालों में हेयर बैंड और हेयर क्लिप लगाना बेहद पसंद होता है। कन्याओं को ये हेयर एक्सेसरीज बतौर गिफ्ट दी जा सकती हैं।
3. नोटबुक- तीन साल की उम्र में बच्चियां पढ़ना-लिखना शुरू कर देती हैं। ऐसे में उन्हें नोटबुक बतौर गिफ्ट दी जा सकती है। यह गिफ्ट उनके काम आएगा।
4. खिलौने- तीन से दस साल की बच्चियों को खिलौने बेहद पसंद होते हैं। कन्या पूजन के बाद उन्हें टेडी बियर, गुड़िया, छोटी कार और म्यूजिकल इंस्ट्रूमेंट खरीदकर दे सकते हैं।
5. पर्स- अगर आपका बजट ज्यादा है, तो आप नौ कन्याओं को छोटे-छोटे पर्स खरीदकर दे सकते हैं। हालांकि, लेदर के पर्स देने से बचना चाहिए।
यह भी पढ़ें: त्योहारों के लिए स्किनकेयर रूटीन: शारदीय नवरात्रि में कैसे पाएं ग्लोइंग स्किन?
भूलकर भी न करें ये गलती
कन्याओं के लिए गिफ्ट खरीदने से पहले व्यक्ति को कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए। कन्याओं को कोई भी पुरानी चीज बतौर गिफ्ट नहीं देनी चाहिए। इसके साथ ही, कोई भी नुकीली चीज, जैसे सुई, कैंची और चाकू देने से बचना चाहिए, क्योंकि इन चीजों से बच्चियां खुद को नुकसान पहुंचा सकती हैं। इसलिए कैंची और चाकू गिफ्ट के तौर पर न दें।