logo

मूड

ट्रेंडिंग:

पाकिस्तानी, बेल और अरेबिक, इस साल करवा चौथ पर लगवाएं ये खास मेहंदी डिजाइन

करवा चौथ के त्योहार पर लाखों महिलाएं मेहंदी लगाती हैं। अगर आप इस साल करवा चौथ का पर्व मनाने से पहले मेहंदी लगवाने वाली हैं, तो देखें कुछ यूनिक डिजाइन।

 mehndi designs

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- AI Generated

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

करवा चौथ के पर्व पर महिलाएं अपने पतियों के लिए निर्जला व्रत रखती हैं और सजती-संवरती हैं। इस त्योहार को सुहागिन महिलाएं बेहद उत्साह से मनाती हैं। इस त्योहार में जहां एक तरफ लाखों महिलाएं नई साड़ी पहनती हैं और मेकअप करती हैं, वहीं कई महिलाएं करवा चौथ से एक दिन पहले सुंदर मेहंदी भी लगवाती हैं।

 

आज के दौर में कई मेहंदी डिजाइन ट्रेंड कर रहे हैं। करवा चौथ पर छलनी, चांद और दूल्हा-दुल्हन वाली मेहंदी डिजाइन लगवाई जा सकती है। अगर आप भी दूसरों से अलग और सुंदर मेहंदी लगवाना चाहती हैं, तो यहां जानिए कुछ ट्रेंडी मेहंदी डिजाइन।

 

यह भी पढ़ें: Dussehra Wishes 2026: दशहरा पर दोस्तों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश

 मेहंदी डिजाइन

 

छलनी वाली मेहंदी डिजाइन

 

photo credit-AI

 

 

अगर आपको भी करवा चौथ पर छलनी से चांद देखने वाली रस्म पसंद है, तो आप अपने हाथों पर छलनी वाली डिजाइन बनवा सकती हैं। यह डिजाइन हाथों पर बेहद खूबसूरत लगेगी। इसके साथ ही हाथों पर चांद और दीये की डिजाइन भी बनवा सकती हैं।

 

 बेल डिजाइन लगवाएं

 

कई लोगों को हल्की मेहंदी बेहद खूबसूरत लगती है। बेल डिजाइन में पूरे हाथ को मेहंदी से नहीं भरा जाता है। इसके बजाय हाथों पर बेल पैटर्न में मेहंदी लगाई जाती है। बेल मेहंदी लगाने में कम समय लगता है। इस वजह से जिन महिलाओं को जल्द से जल्द मेहंदी लगवानी है, वे बेल मेहंदी लगवा सकती हैं।

 

 लगवाएं पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन

 

 

आजकल सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन ट्रेंड कर रही है। कई महिलाएं पर्व-त्योहारों से पहले पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन लगवाती हैं। पाकिस्तानी मेहंदी डिजाइन की सबसे बड़ी खासियत यह है कि इसमें बोल्ड पैटर्न बनाए जाते हैं। बोल्ड डिजाइन के अंदर बारीक शेडिंग की जाती है, जो हाथों पर बेहद खूबसूरत लगती है।

 

 

यह भी पढ़ें: कलरबुक से कॉपी तक, नवरात्रि पर कन्याओं को दे सकते हैं ये 5 गिफ्ट

 

क्लासिक अरेबिक बेल

 

इस डिजाइन की खासियत यह है कि इसे उंगलियों से शुरू करके हाथों पर लगाया जाता है। इस डिजाइन में तिरछे पैटर्न बनाए जाते हैं, जो देखने में बेहद खूबसूरत लगते हैं। ऐसे में आप क्लासिक अरेबिक बेल डिजाइन भी लगवा सकती हैं।

Related Topic:#Lifestyle News

और पढ़ें