logo

मूड

ट्रेंडिंग:

झुर्रियों से हैं परेशान, डाइट में शामिल करें ये चीजें, पाए नेचुरल ग्लो

उम्र बढ़ने के साथ चेहरे पर झुर्रियां और फाइन लाइंस की समस्या बढ़ जाती है। आजकल कम उम्र में ही एजिंग से जुड़ी समस्याएं होने लगती हैं।

anti ageing

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बढ़ती उम्र के साथ शरीर में कई प्रकार के बदलाव आते हैं। आजकल कम उम्र में ही लोग जरूरत से ज्यादा बूढ़े नजर आते हैं। चेहरे पर समय से पहले झुर्रियां और फाइन लाइन्स दिखने लगती है जिसकी वजह से त्वचा का निखार खो जाता है।

 

आज के समय में युवा कम उम्र में एंटी एजिंग क्रीम का इस्तेमाल करते हैं। ये चीजें त्वचा के लिए नुकसानदायक है। क्या आप जानते हैं उम्र से जुड़ी समस्याओं को हेल्दी लाइफस्टाइल से धीमा कर सकते हैं। इसके बारे में हमने न्यूट्रीप्लस की डायरेक्टर और सीनियर क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर अंजलि फाटक  से बात की।

 

यह भी पढ़ें: गर्मी में मुंहासों से हैं परेशान, बेदाग और निखरी त्वचा के लिए फॉलो करें ये रूटीन

एजिंग को कम करने के लिए खाएं ये सप्लीमेंट्स

कोलेजन- कॉलेजन त्वचा की इलास्टिसिटी को बनाए रखने का काम करता है। उम्र बढ़ने के साथ शरीर में कोलेजन की मात्रा कम होने लगती है। इसकी वजह से झुर्रियां आने लगती है। ये झुर्रियां आपके माथे और आंखों के आसपास नजर आती है। त्वचा लूज हो जाती है।

 

विटामनि सी- विटामिन सी पावरफुल एंटीऑक्सीडेंट है और कोलेजन के लेवल को बढ़ाने का काम करता है। ये आपकी त्वचा में निखार लाता है और एंटी एजेंट की तरह काम करता है। ये शरीर की कोशिकाओं को भी बूढ़ा नहीं होने देता है।

 

विटामिन ई- विटामिन ई त्वचा को ड्राइनेस से बचाने के काम करता है। विटामिन ई भी एंटीऑक्सीडेंट की तरह काम करता है। 

 

ओमेगा 3 फैटी एसिड- ये त्वचा में इंफ्लेमेशन को कम करता है, साथ ही त्वचा को हाइड्रेट रखने का काम करता है। इसके अलावा दिल के लिए भी अच्छा होता है। कुछ स्टडी के मुताबिक ओमेगा 3 एजिंग को धीमा करने का काम करता है।

 

करक्यूमिन- करक्यूमिन हल्दी में पाया जाता है। कुछ लोग हल्दी वाला उबटन लगाते हैं। ये पावरफुल एंटी इन्फ्लेमेटरी है जो एजिंग को कम करने में मदद करता है। इसके अलावा शरीर के अंदर इफ्लेमेशन या रेडनेस की समस्या को कम करने का काम करता है।

 

रेसवेरेट्रॉल (resveratrol)- रेसवेरेट्रॉल शरीर में एंटी एजेंट और एंटी इन्फ्लेमेटरी की तरह शरीर में काम करता है। ये आपके हार्ट और ब्रेन के लिए फायदेमंद होता है। ये पदार्थ खासतौर से अंगूर और बैरिज में पाया जाता है।

 

कोएंजाइम Q10 (CoQ10)- कोएंजाइम Q10 एनर्जी को बढ़ाता है। साथ ही थकान और एंटी इंफ्लेमेशन को कम करने का काम करता है। उम्र के साथ शरीर में Q10 का लेवल कम हो जाता है।

 

यह भी पढ़ें: दिमाग को सुन्न कर दे रहा है रील देखने का चस्का, हैरान कर देगी यह स्टडी

डाइट में शामिल करें ये चीजें

  • कोएंजाइम Q10- ब्रोकली, पत्ता गोभी, पालक और सोयाबीन, मूंगफली, पिस्ता और अखरोट, तिल में को क्यू 10 की मात्रा अधिक होती है।
  • संतरा, स्ट्रबेरी और अंगूर में को क्यू 10 की अधिक मात्रा होती है।
  • साबूत अनाज- गेंहू, ब्राउन राइस, राजमा, चना, 
  • नॉन वेज- ऑर्गन मीट और फैटी एसिड
  • अमेगा 3- नट्स और सीड्स में सबसे ज्यादा ओमेगा 3 पाया जाता है।
  • रेडवाइन, कोको, पिस्ता, डार्क चॉकलेट
  • कोलेजन-विटामिन सी, ए, ई  कोलेजन को बूस्ट करने के लिए जरूरी होता है। इसके अलावा खट्टे फलों का सेवन करना चाहिए।

हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करें

  • पर्याप्त मात्रा में पाना पिएं।
  • योग करें।
  • रोजाना 30 मिनट व्यायाम करें।
  • संतुलित आहार लें।

और पढ़ें