आयरन हमारे शरीर के लिए जरूरी पोषक तत्व है। खासतौर से महिलाओं में आयरन की ज्यादा कमी पाई जाती है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) की रिपोर्ट के मुताबिक दुनियाभर में 15 से 49 साल की 30% महिलाएं एनिमिया से प्रभावित हैं। इनमें 37% प्रेग्नेंट महिलाएं भी शामिल हैं। एक अनुमान के अनुसार भारत में 57 से 90% महिलाएं एनीमिय से प्रभावित है।
आयरन की कमी को दूर करने के लिए आपको अपने खान पान पर खास ध्यान देने की जरूरत है। ज्यादातर लोगों को लगता है कि आयरन की कमी को दूर करने के लिए डाइट में चुकंदर, अनार और पालक शामिल करना चाहिए। ये चीजें आयरन का प्रमुख स्त्रोत है। आपको जानकर हैरानी होगी कि इन चीजों में आयरन की मात्रा बेहद कम होती है।
यह भी पढ़ें: बॉडी क्लॉक से जुड़ा है यह नए तरीके का Circardian Depression, जानिए लक्षण
पुरूष और महिला को रोजाना चाहिए कितना आयरन?
एक व्यस्क पुरुष को रोजाना 8 मिलीग्राम आयरन लेना चाहिए। वहीं महिलाओं में आयरन की मात्री उनकी उम्र के हिसाब पर निर्भर करती है।
- एक व्यस्क महिला- 18 मिलीग्राम
- 51 साल की ऊपर की महिलाओं को- 8 मिलीग्राम रोजाना
- प्रेग्नेंट महिला को - 27 मिलीग्राम रोजाना
- ब्रेस्टफीडिंग करने वाली महिलाएं- 9 मिलीग्राम रोजाना
- टीनेज लड़कियां (14 से 18 साल की उम्र की)- 15 मिलीग्राम रोजाना
इन चीजों में आयरन की मात्रा कम होती है कम
अनार
अनार सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। लोगों को लगता है कि अनार खाने से शरीर में खून बनता है क्योंकि इसमें आयरन की मात्रा ज्यादा होती है। आपको जानकर हैरानी होगी कि 100 ग्राम अनार में 0.3 मिली ग्राम आयरन होता है। इसमें आयरन की मात्रा न के बराबर होता है।
चुंकदर
चुंकदर को भी खाने से शरीर में खून बनाता है। आपको जानकर होगी हैरानी होगी कि 100 ग्राम चुकंदर में O.8 मिलीग्राम आयरन पाया जाता है। यह भी आयरन का अच्छा स्त्रोत नहीं है।
पालक
100 ग्राम पालक में 2.27 मिलीग्राम आयरन होता है। इसमें पॉलीफेनोल और ऑक्जलेट्स होता है जो आयरन को एब्जॉर्ब नहीं होने देता है।
यह भी पढ़ें: फ्रांस में Shamonda Virus से पहली मौत, इंसानों के लिए कितना खतरनाक?
चना
चना आयरन का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। 100 ग्राम चने में 2.9 से 5.3 ग्राम प्रोटीन होता है। आप इसे अपनी रोजाना की डाइट में शामिल कर सकते हैं। अगर आपको एनीमिया की समस्या हो तो सिर्फ चना खाने से बात नहीं बनेगी।
दाल
दालें विभिन्न प्रकार की मिलती हैं। सबसे ज्यादा आयरन मसूर की दाल में मिलता है। इसके बाद मूंग, चना, काली उड़द की दाल में होता है। सबसे कम आयरन तुअर की दाल में होता है। वहीं सीड्स और मटन लिवर में सबसे ज्यादा आयरन पाया है। मटन लिवर में हीम आयरन होता है। ये विटामिन बी12 का भी अच्छा स्त्रोत है। इसके अलावा फोलेट भी होता है।