आज कल की भागदौड़ वाली जिंदगी, तनाव और गलत खानपान की वजह से ब्लड प्रेशर का खतरा बढ़ रहा है। वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गनाइजेशन (WHO) के मुताबिक भारत में 30% से ज्यादा लोग हाई बीपी की समस्या से जूझ रहे हैं। हर 3 में से 1 व्यक्ति को बीपी की समस्या से पीड़ित है।
हाई ब्लडप्रेशर की समस्या को सही जीवनशाली से नियंत्रित किया जा सकता है। फिजिकल एक्टिविटी की मदद से हाई ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है। कई स्टडी के मुताबिक नियमित रूप से एक्सरसाइज करने से ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें: रोजाना की ये पांच गलत आदतें बढ़ा सकती हैं ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, जानिए कैसे?
क्या होता है हाई ब्लड प्रेशर?
हाई ब्लड प्रेशर को हाइपरटेंशन कहा जाता है। यह वह स्थिति होती जब वेसल्स में खून का दबाव 130|80 mm Hg या उससे अधिक रहता है। इस वजह से हार्ट पर दबाव बढ़ता है। हाई ब्लड प्रेशर की वजह से स्ट्रोक और हार्ट अटैक का खतरा ज्यादा रहता है। 120| 80 mm Hg नॉर्मल बीपी होता है। हाई बीपी के मरीज को अपने सेहत का खास ख्याल रखने की जरूरत होती है। इस बीमारी को नजरअंदाज करने की गलती न करें। स्वस्थ जीवनशैली और दवाइयों की मदद से इस बीमारी को नियंत्रित किया जा सकता है।
हाई बीपी के लक्षण
- सिरदर्द
- धुंधला दिखना
- चक्कर आना
- थकान
- सांस फूलना
- कमजोरी
- सीने में दर्द
- नाक से खून आना
यह भी पढ़ें: गिनती के कपड़ों में भी दिखें स्टाइलिश, आखिर क्या है कैप्सूल वार्डरोब?
क्या एक्सरसाइज से कम हो सकता है हाई ब्लड प्रेशर?
2024 की स्टडी के मुताबिक 6 अलग-अलग अध्ययनों से डेटा लिया गया है। इसमें 14000 से ज्यादा लोगों को शामिल किया गया था। उनमें से 24% लोग ब्लड प्रेशर की दवाइयां ले रहे थे। इस स्टडी में लोगों की गतिविधियों को स्मार्टवॉर्च और फिटनेस बैंड के जरिए रिकॉर्ड किया गया है। इस स्टडी में नीचे लिखी चीजों को मापा गया।
- नींद
- खड़े रहना
- घंटों एक ही जगह पर बैठे रहना
- धीमी चाल में चलना ( 1 मिनट में 100 कदम से कम)
- तेज चलना ( 1 मिनट में 100 कदम या उससे ज्यादा चलना)
- एक्सरसाइज कितना कर रहे हैं?
शोधकर्ताओं ने स्टडी में पाया कि अगर कोई व्यक्ति हर दिन सिर्फ 5 मिनट से ज्यादा एक्सरसाइज करता है तो उसके सिस्टोलिक और डायस्टोलिक ब्लड प्रेशर कम होता है। यह स्टडी Circulation Journal में पब्लिश हुई है।
स्टडी में क्या पाया गया?
शोधकर्ताओं के अनुसार अगर कोई व्यक्ति सिर्फ 5 मिनट भी हैवी एक्सरसाइज करता है तो ब्लड प्रेशर को कम किया जा सकता है। इसके अलावा कोई व्यक्ति अगर 10 या 20 मिनट ज्यादा एक्सरसाइज करता है तो ब्लड प्रेशर को कम करने में ज्यादा फायदा मिलेगा। अगर कोई व्यक्ति ब्लड प्रेशर की समस्या से परेशान है और बिल्कुल भी एक्सरसाइज नहीं करता है या बहुत कम एक्सरसाइज करता है या फिर रेगुलर एक्सरसाइज नहीं करता है तो सिर्फ 5 मिनट एक्सरसाइज करने से बीपी पर कोई असर नहीं पडे़गा। हाई इंटेंसिटी एक्सरसाइज ज्यादा फायदेमंद है।
यह भी पढ़ें: क्या स्ट्रेस का नया इलाज बन रहा है डिजिटल डिटॉक्स?
स्टडी के मुताबिक लोगों ने ब्लड प्रेशर को कम करने के लिए एरोबिक एक्सरसाइज की थी जिसमें साइकिल चलाना, दौड़ना, ढलान पर तेजी से चलना शामिल था। लाइट एक्सरसाइज करने से ब्लड प्रेशर पर कोई असर नहीं पड़ता है।
अमेरिकन हार्ट एसोसिएशन के मुताबिक हर व्यक्ति को पूरे हफ्ते में 150 मिनट की हाई इंटेंसिटी एरोबिक एक्सरसाइज करना चाहिए। अगर हफ्ते में 5 दिन 30 मिनट एक्सरसाइज करने के बावजूद आपका ब्लड प्रेशर हाई है तो रोजाना 5 मिनट ज्यादा एक्सरसाइज करें। इससे फायदा मिलेगा। एक्सरसाइज के साथ डाइट पर भी कंट्र्रोल रखें। बाहर की तली-भूनी चीजों का सेवन न करें। अपनी डाइट में हेल्दी चीजों को शामिल करें।
हाई बीपी से कैसे करें बचाव?
- नमक कम खाएं।
- फल और सब्जियां ज्यादा खाएं।
- फैट और कोलेस्ट्रॉल कम करें।
- वजन कम करें।
- रोजाना योग और मेडिटेशन करें।