logo

मूड

ट्रेंडिंग:

उम्र 55 पार, फिटनेस में 30 वाले शर्मा जाएं, मिलिंद, अक्षय, सलमान करते क्या हैं?

अक्षय और सलमान जैसे कलाकार 50 साल से ज्यादा की उम्र में भी अपनी फिटनेस से सबको हैरान कर रहे हैं। वर्ल्ड हेल्थ डे पर जानिए उनके वो खास वर्कआउट और डाइट राज जो उन्हें हमेशा जवान रखते हैं।

Anil Kapoor And Akshay Kumar, Photo Credit: Social Media

अनिल कपूर और अक्षय कुमार, Photo Credit: Social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आज 7 अप्रैल 2026 को पूरी दुनिया 'वर्ल्ड हेल्थ डे' मना रही है। इस साल की थीम स्वास्थ्य को हर किसी की पहुंच में लाने पर जोर देती है और जब बात अच्छी सेहत की आती है, तो बॉलीवुड के ये दिग्गज कलाकार सबसे बड़े उदाहरण बनकर सामने आते हैं। अक्सर 50 की उम्र के बाद लोग फिटनेस को लेकर ढीले पड़ जाते हैं लेकिन अक्षय कुमार (58), अनिल कपूर (69), और सुनील शेट्टी (64) जैसे सितारों ने यह साबित कर दिया है कि सही लाइफस्टाइल से बुढ़ापे को भी मात दी जा सकती है। इन सितारों ने अपनी डेली लाइफ में कड़े अनुशासन, कुदरती खान-पान और सही वर्कआउट को इस तरह शामिल किया है कि ये अपनी उम्र से कहीं ज्यादा जवान और एक्टिव नजर आते हैं।

 

बॉलीवुड के ये सुपरस्टार्स न सिर्फ अपनी फिल्मों के लिए बॉडी बनाते हैं, बल्कि बीमारियों से दूर रहने के लिए भी खुद को मेंटेन रखते हैं। इंटरनेट और मीडिया रिपोर्ट्स से मिली जानकारी के अनुसार, इन एक्टर्स ने अपनी डाइट से लेकर सोने-जागने के समय तक में ऐसे बदलाव किए हैं, जो उनकी 'एवरग्रीन' इमेज को बरकरार रखते हैं। वर्ल्ड हेल्थ डे के इस मौके पर हमने इन सितारों के उन फिटनेस सीक्रेट्स को निकाला है, जो उन्हें आज भी इस इंडस्ट्री का सबसे फिट अभिनेता बनाते हैं।

 

यह भी पढ़ें: दिमाग को सुन्न कर दे रहा है रील देखने का चस्का, हैरान कर देगी यह स्टडी

फिटनेस के मामले में उम्र को मात देने वाले बॉलीवुड सुपरस्टार्स

इंटरनेट पर मौजूद जानकारी और इन सितारों के इंटरव्यूज को देखें तो यह साफ पता चलता है कि इनकी फिटनेस के पीछे कोई जादुई दवा नहीं, बल्कि सालों की कड़ी मेहनत है। इन एक्टर्स ने अपनी लाइफस्टाइल में कुछ ऐसे छोटे और आसान बदलाव किए हैं, जो इन्हें 50 की उम्र के बाद भी सुपर-एक्टिव बनाए रखते हैं। इन सितारों के वर्कआउट और डाइट प्लान को देखकर कोई भी अपनी सेहत सुधारने की प्रेरणा ले सकता है।

अक्षय कुमार का फिटनेस रूटीन

अक्षय कुमार को बॉलीवुड का सबसे अनुशासित खिलाड़ी माना जाता है। उनका मंत्र बहुत सीधा है 'प्रकृति के करीब रहना'। अक्षय रोज सुबह सूरज निकलने से पहले 4 बजे उठ जाते हैं और किक-बॉक्सिंग, स्विमिंग या योगा करते हैं। वह जिम की भारी मशीनों के बजाय अपने शरीर के वजन से एक्सरसाइज करना पसंद करते हैं। उनकी सबसे बड़ी खूबी यह है कि वह शाम 7 बजे के बाद खाना नहीं खाते और चीनी या बाहर के जंक फूड से पूरी तरह दूरी बनाकर रखते हैं।

 

सलमान खान का वर्कआउट प्रेम

60 साल की उम्र में भीसलमान खान की मस्कुलर बॉडी हर किसी को हैरान कर देती है। सलमान अपनी फिटनेस के लिए घंटों जिम में पसीना बहाते हैं। वह भारी वेट ट्रेनिंग के साथ-साथ लंबी दूरी तक साइकिलिंग करना भी पसंद करते हैं। सलमान की डाइट में प्रोटीन का खास ध्यान रखा जाता है, जिसमें मछली, चिकन और अंडे की सफेदी शामिल होती है। वह अक्सर देर रात को भी वर्कआउट करते हैं ताकि उनकी फिटनेस में कोई कमी न आए।

 

अनिल कपूर की एवरग्रीन सेहत

69 साल की उम्र में भी अनिल कपूर की फर्ती का कोई जवाब नहीं है। वह रोजाना दौड़ने और हल्की वेट ट्रेनिंग को समय देते हैं। अनिल कपूर की फिटनेस का एक बड़ा हिस्सा उनकी डाइट है, वह दिन भर में 5-6 बार थोड़ा-थोड़ा खाना खाते हैं जिसमें प्रोटीन और ताजी सब्जियां भरपूर होती हैं। वह अक्सर कहते हैं कि खुश रहना और टेंशन कम लेना ही हमेशा जवान दिखने का असली राज है।

 

सुनील शेट्टी की स्ट्रौंग बॉडी

सुनील शेट्टी आज के दौर में फिटनेस के सबसे बड़े आइकन बनकर उभरे हैं। उन्होंने उम्र के इस पड़ाव पर अपनी बॉडी को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत बनाया है। सुनील शेट्टी सुबह जल्दी उठकर योग और प्राणायाम करते हैं और पूरी तरह से घर के बने सादे खाने पर भरोसा करते हैं। उनका मानना है कि उम्र बढ़ने के बाद बहुत भारी वजन उठाने के बजाय शरीर के लचीलेपन पर ज्यादा ध्यान देना चाहिए ताकि चोट न लगे।

 

 

यह भी पढ़ें: 50+ उम्र वाले जरूर कराएं प्रोस्टेट की जांच, ऐसी सलाह क्यों दे रहे अक्षय कुमार?

मिलिंद सोमन की रनिंग

60 साल के मिलिंद सोमन किसी महंगे जिम के मोहताज नहीं हैं। वह अक्सर लंबी दूरी की मैराथन नंगे पैर दौड़कर पूरी करते हैं। मिलिंद का मानना है कि इंसान को हर वक्त एक्टिव रहना चाहिए। वह बाजार में मिलने वाले डिब्बाबंद खाने या प्रोटीन शेक के बजाय घर की बनी दाल-रोटी, फल और सूखे मेवे खाना पसंद करते हैं। उनकी फिटनेस यह बताती है कि अगर आप सादगी और अनुशासन से रहें, तो उम्र सिर्फ एक गिनती बनकर रह जाती है।

 


और पढ़ें