logo

ट्रेंडिंग:

Cervical Cancer: देशभर में शुरू होगा HPV वैक्सीनेशन, कहां मिलेगी यह सुविधा?

सर्वाइकल कैंसर महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे आम कैंसर है। महिलाओं को इस गंभीर बीमारी से बचाने के लिए केंद्र सरकार ने टीकाकरण अभियान शुरू करने की योजना बनाई है।

HPV Vaccine

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Freepik

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

हर साल कैंसर से लाखों लोगों की मौत होती है। महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर का खतरा सबसे आम है। यह महिलाओं में होने वाला दूसरा सबसे आम कैंसर है। भारत की केंद्र सरकार ने महिलाओं में सर्वाइकल कैंसर के बढ़ते मामलों को देखते हुए टीकाकरण अभियान शुरू करने की योजना बनाई है। इस अभियान के तहत देशभर में 14 साल या उससे अधिक उम्र की लड़कियों को ह्यूमन पैपिलोमावायरस (HPV) की वैक्सीन लगाई जाएगी।

 

इस अभियान में लड़कियों को Gardasil का इंजेक्शन फ्री में लगाया जाएगा। यह वैक्सीन एचपीवी के खतरे से बचाता है। सरकार स्वैच्छिक टीकाकरण कार्यक्रम शुरू करने जा रही है जिसे पूरे देश में लागू किया जाएगा। यह पूरी तरह से मुफ्त होगा। इस कार्यक्रम के जरिए हर वर्ग की महिला को लाभ मिलेगा।

 

यह भी पढ़ें: डेस्क जॉब वाले हो जाएं सावधान, घंटों एक जगह बैठने से फैटी लिवर का खतरा बढ़ा

एचपीवी वैक्सीन क्या करती है?

इस कार्यक्रम के तहत जो एचपीवी वैक्सीन दी जाएगी। वह 4 प्रकार के एचपीवी वायरस से बचाती है।

 

टाइप 16 और 18- ये ज्यादातर सर्वाइकल कैंसर के लिए जिम्मेदार होते हैं।
टाइप 6 और 11- ये अन्य प्रकार के वायरस के लिए जिम्मेदार होते हैं।

 

इस वैक्सीन की एक ही डोज बहुत कारगर है जो आपको लंबे समय तक सर्वाइकल कैंसर के जोखिम से बचाने का काम करती है।

कहां लगेगी वैक्सीन?

यह वैक्सीव केवल सरकारी स्वास्थ्य केंद्रों पर दी जाएगी। इसमें आयुष्मान आरोग्य मंदिर (PHC), सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC), जिला अस्पताल, सरकारी मेडिकल कॉलेज शामिल है। इन केंद्रो पर प्रशिक्षित डॉक्टर और मेडिकल स्टाफ की देखरेख में टीकाकरण होगा। स्वस्थ नारी सशक्त अभियान भारत में महिलां और बच्चों के लिए अब तक का सबसे बड़ा स्वास्थ्य अभियान बताया गया है।  इस अभियान को स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण मंत्रालय और महिला एवं विकास मंत्रालय ने मिलकर चलाया है। इस अभियान के तहत 17 सितंबर से 2 अक्टूबर के बीच पूरे देश में लाखों स्वास्थ्य शिविर केंद्र लगाए गए।

 

यह भी पढ़ें: शहर में अकेला महसूस करते हैं आप? इन ऐप्स पर पैसे देकर कर सकते हैं दोस्ती

क्या होता है सर्वाइकल कैंसर?

सर्वाइकल कैंसर महिलाओं के यूटरस निचले हिस्से यानी सर्विक्स में होता है। यह हिस्सा यूटरस को योनि से जोड़ता है। यह कैंसर ह्यूमन पैपिलोमा वायरस संक्रमण की वजह से होता है। यह वायरस इंटरकोर्स के जरिए फैलता है।

सर्वाइक्ल कैंसर के लक्षण

  • इंटरकोर्स के समय ब्लीडिंग आना
  • व्हाइट डिस्चार्ज से बदबू आना
  • कमर, पेट और पैल्विक एरिया में दर्द
  • शरीर में खून की कमी
  • थकावट।

कैसे करें बचाव?

  • एचपीवी वैक्सीन लगावएं- यह वैक्सीन 9 से 26 साल की उम्र में ज्यादा फायदेमंद माना जाता है।
  • इंटरकोर्स करते समय कंडोम का इस्तेमाल करें।
  • स्मोकिंग से बचें।
  • प्राइवेट पार्ट को स्वच्छ रखें।

और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap