• NEW DELHI
14 Oct 2025, (अपडेटेड 14 Oct 2025, 4:23 PM IST)
दिवाली के तयोहार पर रंगोली बनाने की परंपरा बहुत पुरानी है। इस दिवाली हम आपको ऐसे आसान रंगोली डिजाइन्स के बारे में बता रहे हैं जिसे आप आसानी से बना सकते हैं।
दिवाली का त्योहार धूमधाम से मनाया जाता है। घरों में हफ्ते भर पहले से ही दीवाली के त्योहार की तैयारियां शुरू हो जाती हैं। दिवाली पर लोग घर पर दीप जलाते हैं। घर को रंग-बिरंगी लाइट्स से सजाते हैं। इस पर्व पर रंगोली बनाने का विशेष महत्व है। कोई भी शुभ कार्य से पहले रंगोली बनाने की सालों पुरानी परंपरा रही है।
रंगोली सिर्फ घर की सजावट करने का तरीका ही नहीं बल्कि माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए भी बनाया जाता है। अगर आपको रंगोली बनानी नहीं आती है तो परेशान होने की जरूरत नहीं है। हम आपको कुछ आसान डिजाइन्स बता रहे हैं जिसे आप 5 से 10 मिनट में बना सकते हैं।
माता लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए स्वास्तिक, कमल और लक्ष्मी जी के चरण, कलश और सिक्के वाली रंगोली बना सकते हैं। इन डिजाइन्स में लाल, हरा रंग भरे जो माता लक्ष्मी को बहुत प्रिय हैं।
दीए से बनाएं रंगोली
आपको गोल आकार में रंगोली का डिजाइन बनाना है और उसमें रंग भरना है। रंगोली बनने के बाद उसमें दीए सजा दें। आप गोलाकार डिजाइन बनाने के लिए बड़ी थाली का भी इस्तेमाल कर सकते हैं।
चूड़ी की मदद से बनाएं रंगोली
आप रंगोली बनाने के लिए चूड़ी का इस्तेमाल कर सकते हैं। चूड़ी से बनी रंगोली छोटी होती है। आप इस तरह की रंगोली को बालकनी में बना सकते हैं। छोटी रंगोली आसानी से बन भी जाएगी और समय भी कम लगेगा।