logo

मूड

ट्रेंडिंग:

फेस शीट मास्क का बढ़ता ट्रेंड, कितना फायदेमंद? डॉक्टर से जानिए

फेस शीट मास्क का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। मार्केट में अलग-अलग फेस मास्क उपलब्ध हैं लेकिन क्या यह त्वचा के लिए फायदेमंद होता है।

face sheet mask

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

प्रदूषण और धूप की वजह से त्वचा अपनी रंगत खोने लगती है। इस वजह से त्वचा डल और बेजान नजर आती है। त्वचा में निखार लाने के लिए हम तरह-तरह के प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं। पिछले कुछ समय से फेस शीट मास्क लगाने का ट्रेंड तेजी से बढ़ा है। फेस मास्क लगाने से त्वचा हाइड्रेटेड और ग्लोइंग नजर आती है। मार्केट में अलग-अलग टाइप के फेस मास्क मिलते हैं। ये फेस मास्क न सिर्फ त्वचा की रंगत में निखार लाते हैं बल्कि डेड सेल्स को भी हटाने का काम करते हैं।

 

इन फेस मास्क में सैलिसिलिक एसिड, लैक्टिक एसिड जैसे तत्व शामिल होते हैं जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। इस तरह की बातें हम सभी ने सुनी है लेकिन क्या शीट मास्क लगाना असरदार होता है? आइए जानते हैं।

 

यह भी पढ़ें: राहुल गांधी 56 की उम्र में फिट क्यों हैं? उन्हीं से जानिए फिटनेस रूटीन

क्या फेस शीट मास्क लगाना फायदेमंद है?

त्वचा विशेषज्ञ डॉक्टर माधुरी आग्रवाल ने बताया कि आज के समय में लोगों को ग्लास जैसी स्किन चाहिए। उन्हें सिर्फ खूबसूरत और ग्लोइंग दिखना होता है। उन्हें हेल्दी स्किन से कोई मतलब नहीं है। इस वजह से लोग वायरल ट्रेंड पर आंख बंद करके भरोसा करते हैं।

 

डॉक्टर माधुरी ने राज शमानी के एक पॉडकास्ट में बताया, 'शीट मास्क में सिर्फ सीरम होता है जो सिर्फ त्वचा की ऊपरी परत पर काम करता है। ये आपकी त्वचा को कुछ देर के लिए चमकदार बनाता है लेकिन बाद में नॉर्मल लगेगा। अगर आपने चेहरे को धो लिया तो सारा ग्लो खत्म हो जाता है। शीट मास्क उतना आसरदार नहीं होता है। उन्होंने आगे बताया कि ये शीट मास्क प्लास्टिक से बना होता है जो पर्यावरण के लिए नुकसानदायक होता है। इसके अलावा उन्होंने चार्कोल मास्क लगाने से मना कर दिया। उनका कहना है कि इससे त्वचा में इरिटेशन की समस्या बढ़ जाती है।

कौन सा मास्क लगाना चाहिए?

डॉक्टर माधुरी ने आगे बताया, 'अच्छे ब्रांड के क्ले मास्क सबसे अच्छे ऑप्शन है। ये आपके पोर्स को साफ करता है, साथ ही एक्सट्रा ऑयल को निकालने का काम करता है। इससे त्वचा हेल्दी रहती है। हालांकि किसी भी प्रोडक्ट को लगाने से पहले पेच टेस्ट जरूर करें। इससे आपको पहले ही पता चल जाएगा कि आपकी त्वचा को इसे लगाने से एलर्जी या नुकसान तो नहीं हो रहा है। हमेशा अपनी स्किन टाइप के हिसाब से ही कोई भी प्रोडक्ट लगाएं।

 

यह भी पढ़ें: योग करने से स्पर्म क्वॉलिटी होगी बेहतर, AIIMS के वैज्ञानिकों की स्टडी में दावा

क्या रात भर फेस शीट मास्क लगाना चाहिए?

Pubmed की स्टडी के मुताबिक रात भर शीट मास्क लगाने की गलती न करें। 2024 में यह स्टडी पब्लिश हुई थी जिसमें बताया गया था कि 5, 15 , 25 और 40 मिनट तक अलग-अलग शीट मास्क लगाने से क्या होता है? स्टडी में पाया गया कि 25 मिनट तक लगाने से त्वचा बेहतर तरीके से हाइड्रेट होती है लेकिन लंबे समय तक लगाने से रेडनेस और ड्राइनेस की समस्या बढ़ती है। इसलिए ज्यादा देर लगाने से कोई फायदा नहीं है। खासतौर से अगर आपकी सेंसिटिव स्किन है तो समस्या और ज्यादा हो सकती है। अगर आपको मुंहासों की समस्या है तो फेस शीट मास्क आपकी परेशानियों को बढ़ा सकता है। हमेशा त्वचा विशेषज्ञ की सलाह पर ही किसी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करें।

 

डॉक्टर माधुरी के मुताबिक बहुत ज्यादा प्रोडक्ट्स को लगाना से बचाना चाहिए। त्वचा को स्वस्थ रखने के लिए क्लींज करें, मॉश्चराइज करें और धूप से बचने के लिए सनस्क्रीन लगाएं। इसके अलावा संतुलित आहार लें। बाहर का जंक फूड खाने से परहेज करें।

Related Topic:#Skin Care

और पढ़ें