योग सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह बात तो हम सब जानते हैं लेकिन क्या आप जानते हैं कि योग करने से पुरुषों की फर्टिलिटी बेहतर होती है। इससे स्पर्म क्वॉलिटी बेहतर होती है, ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस और डीएनए डैमेज होने का खतरा कम होता। यह स्टडी 'इंटरनेशनल जर्नल ऑफ योग' में पब्लिश हुई है।
दुनियाभर में 15% से ज्यादा कपल्स पुरुष इनफर्टिलिटी से प्रभावित है और इनफर्टिलिटी के लगभग आधे मामलों में पुरुषों से जुड़े कारण ही जिम्मेदार होते हैं। इस स्टडी को एम्स के रिसर्च ने किया है। डॉक्टर प्रभाकर तिवारी, डॉक्टर राजीव कुमार, डॉक्टर रीमा दादा और अंजलि यादव ने प्राइमरी इनफर्टिलिटी वाले पुरुषों पर 12 हफ्ते के व्यवस्थित योग प्रोग्राम के प्रभाव का विशलेषण किया। इसमें रिसर्चर्स ने पाया कि योग करने वाले पुरुषों में सीमिनल ऑक्सीडेटव स्ट्रेस, स्पर्म की क्वालिटी और डीएनए के फ्रेग्मेंटेंशन पर असर देखने को मिला है।
यह भी पढ़ें: क्या ल्यूकेमिया, थैलेसीमिया का इलाज है कॉर्ड ब्लड बैंकिंग? डॉक्टर से समझिए
पुरुषों में इनफर्टिलिटी के मुख्य कारण
स्टडी में डॉक्टर रीमा दादा ने बताया, 'पुरुषों में इनफर्टिलिटी के मुख्य कारण अनहेल्दी लाइफस्टाइल, मोटापा, स्मोकिंग, शराब का सेवन, तनाव, प्रदूषण, माइक्रो नैनो प्लास्टिक, लेट शादी करना और लेट बच्चे करना है। इन सभी चीजों के वजह से माइटोकांड्रिया का नुकसान पहुंचता है जिससे ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस बढ़ता है जो स्पर्म को नुकसान पहुंचाता है।
उन्होंने बताया कि इस स्टडी में बांझपन की समस्या से जूझ रहे हैं 78 पुरुषों को शामिल किया गया था जिनकी उम्र 25 से 40 साल के बीच में थी। इनमें से 42 पुरुषों ने ही 12 हफ्ते का योगा प्रोग्राम पूरा किया है। इन लोगों को हफ्ते में 5 दिन एक घंटे का योग करना था जिसमें योगा पॉश्चर, ब्रीथिंग एक्सरसाइज, मेडिटेशन और रिलैक्सेशन तकनीक शामिल था। स्टडी में पाया गया कि इन लोगों को योग करने से फायदा मिला है। इनका ऑक्सिडेटिव स्ट्रेस और ऑक्सिडेटिव डीएनए डैमेज कम हो गया था। इसके अलावा डीएनए फ्रेग्मेंटेशन इंडेक्स भी कम पाया गया।
यह भी पढ़ें: कितनी तरह का होता है ब्लड कैंसर, जिससे हुई प्रदीप रावत की मौत; जानिए लक्षण
योग करने के फायदे
स्ट्रेस हार्मोन का कम होना
एंटी ऑक्सीडेंट डिफेंस सिस्टम को बेहतर करना
ब्लड सर्कुलेशन बेहतर करना
सूजन का कम होना
डॉक्टर रीमा दादा के मुताबिक ऑक्सीडेटिव स्ट्रेस की वजह से स्पर्म की क्वॉलिटी खराब होती है और डीएनए डैमेज होता है। अगर आप 6 महीने तक योग करेंगे तो ऑक्सिडेविट स्ट्रेस को कम किया जा सकता है। योग के साथ हेल्दी लाइफस्टाइल को फॉलो करें। संतुलित आहार लें, पर्याप्त मात्रा में नींद लें और स्मोकिंग और शराब छोड़ें।