logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कितनी तरह का होता है ब्लड कैंसर, जिससे हुई प्रदीप रावत की मौत; जानिए लक्षण

अभिनेता प्रदीप रावत की ब्लड कैंसर से मौत हो गई। उन्होंने 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। आइए इस गंभीर बीमारी के लक्षणों के बारे में जानते हैं।

pradeep rawat died blood cancer

प्रदीप रावत की ब्लड कैंसर से मौत, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

वेटरन अभिनेता प्रदीप रावत ने 74 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया। वह लंबे समय से ब्लड कैंसर से लड़ रहे थे। उनके निधन से पूरी इंडस्ट्री में शोक की लहर है। उन्होंने भिवंडी के एक अस्पताल में आखिरी सांस ली। आइए इस गंभीर बीमारी के लक्षणों के बारे में जानते हैं।

 

भगवान महावीर कैंसर अस्पताल एंड रिसर्च सेंटर के मुताबिक भारत में हर साल 70,000 मौतें ब्लड कैंसर से होती है और हर साल 1,00,000 नए मामले आते हैं। ब्लड कैंसर एक ग्रुप है जिसमें ब्लड, बोन मैरो और लिम्फेटिक सिस्टम प्रभावित होता है।

 

यह भी पढ़ें: बारिश में पकौड़े, समोसे खाने पर भी नहीं बढ़ेगा वजन, घर पर करें ये एक्सरसाइज

ब्लड कैंसर के टाइप

ब्लड कैंसर तीन प्रकार का होता है।

 

ल्यूकेमिया
लिंफोमा
मल्टीपल मायलोमा

 

इंडियन काउंसिल ऑफ मेडिकल रिसर्च और नेशनल कैंसर रजिस्ट्री प्रोग्राम के मुताबिक बच्चों और युवाओं में ब्लड कैंसर आम है। हर ब्लड कैंसर अलग टाइप का होता है। कुछ धीरे धीरे बढ़ते हैं और सालों तक नहीं बदलते हैं। जबकि कुछ में बहुत तेजी से बदलाव होता है। कैंसर कितनी तेजी से फैलेगा और यह कितना खतरनाक है उसके टाइप पर निर्भर करता है। अगर कैंसर तेजी से फैल रहा है तो उसका इलाज तुरंत करवाएं।

ब्लड कैंसर के लक्षण

शुरुआत में ब्लड कैंसर के ज्यादातर लक्षण नजर नहीं आते हैं। 

  • बुखार का ठीक न होना
  • एकदम से वजन घटना
  • बहुत अधिक थकान महसूस होना
  • बार-बार इंफेक्शन होना 
  • रात में पसीना आना
  • लिंफ नोड्स में सूजन
  • आसानी से चोट लगना या खून बहना
  • हड्डियों में दर्द होना
  • कमजोरी महसूस होना

यह भी पढ़ें: क्या चेहर पर रेजर इस्तेमाल करने से महिलाओं में मोटे आते हैं बाल?

इलाज

अगर आपके अंदर ये लक्षण दिख रहे हैं तुरंत डॉक्टर से जांच करवाएं। ब्लड कैंसर की पहचान करने के लिए ब्लड टेस्ट, बोन मैरो की जांच, इम्यूनोफेनोटाइपिंग, साइटोजेनेटिक एनालिसिस और मॉलिक्यूलर टेस्टिंग है। कुछ ऐसे ब्लड कैंसर होते हैं जिनके बारे में अगर शुरुआत में पता चल जाता है तो इसका इलाज मुमकिन है।

 

Related Topic:#Cancer#Health

और पढ़ें