महिलाओं को अक्सर कहा जाता है कि चेहरे पर रेजर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए। रेजर का इस्तेमाल करने से बाल घने और मोटे आते हैं। इस बात को लड़कियां हमेशा से सुनते आई है। इस वजह से कई महिलाएं फेशियल रेजर का इस्तेमाल नहीं करती हैं। जबकि विशेषज्ञों का कहना है कि फेशियल रेजर बिल्कुल सुरक्षित होता है। इससे बालों की न ग्रोथ बढ़ती है न ही घनापन आता है।
अगर आप सही तरीके से बालों को हटाते है तो मेकअप अच्छे से एब्जॉर्ब होता है और एक्सफोलिएशन भी होता है। हालांकि यह हर किसी के लिए फायदेमंद नहीं होता है। उन महिलाओं को रेजर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए जिन्हें स्किन डिसऑर्डर या फिर हार्मोनल समस्या है।
यह भी पढ़ें: बचपन में फ्रूट जूस और शुगर ड्रिंक्स पीने से हाई BP का खतरा, स्टडी में दावा
क्या शेव करने से बालों की ग्रोथ ज्यादा होती है?
नहीं। जबकि सच यह है कि शेविंग से बाल त्वचा की सतह से हटता है और इसका त्वचा के नीचे मौजूद बालों से कोई लेना देना है। शुरुआत में शेविंग के बाद तुरंत बाद जो बाल आते हैं तो ऐसा लगता है कि मोटे और घने है। हालांकि बालों की मोटाई, रंग और बढ़ने की रफ्तार में कोई बदलाव नहीं आता है। अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजी के विशेषज्ञों ने बताया कि शेविंग के बाद बालों की ग्रोथ पर कोई फर्क नहीं पड़ता है।
क्या महिलाओं के लिए शेविंग सुरक्षित है?
महिलाओं के लिए फेशियल शेव उतना ही सुरक्षित है जितना शरीर से बाल हटाना है। यह सुरक्षित तब तक है जब तक आप साफ रेजर का इस्तेमाल करते हैं। कई महिलाएं फेशियल हेयर को हटाने के लिए फेशियल रेजर का इस्तेमाल करती हैं। फेशियल रेजर का इस्तेमाल करने से बाल एकदम से निकल जाते हैं, त्वचा मुलायम हो जाती है और एक्सफोलिएट होती है जो डर्ट और गंदगी को हटाने का काम करता है। यह बहुत ही आसान तरीका है जिसमें दर्द भी नहीं होता है और पैसे भी कम खर्च होते हैं।
फेशियल रेजर का इस्तेमाल करते हुए कुछ महिलाओं को स्किन इरिटेशन, रेजर बर्न, इनग्रोन हेयर और रेडनेस की समस्या होती है। उन महिलाओं को रेजर का इस्तेमाल नहीं करना चाहिए जिन्हें एक्ने, एक्जिमा या स्किन से जुड़ी बीमारी होती है।
यह भी पढ़ें: Tai Chi Walking: ताई ची वॉकिंग क्या है? जानें इसके फायदे और करने का सही तरीका
किन बातों का रखें ध्यान?
- अगर आप शेविंग करने जा रहे हैं तो कुछ जरूरी बातों का ध्यान रखें।
- अपने चेहरे को माइल्ड क्लींजर से साफ करें।
- आप साफ और शार्प रेजर का इस्तेमाल करें।
- अगर जरूरत लगे तो चेहरे पर फेशियल ऑयल या शेविंग जेल का इस्तेमाल करें।
- रेजर चलाते समय त्वचा को टाइट रखें।
- ब्लेड इस्तेमाल होने के बाद अच्छे से धो कर रखें।
- शेविंग के बाद मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करें।