logo

मूड

ट्रेंडिंग:

भारत में पहली डेंगू वैक्सीन QDENGA को मिली मंजूरी, बिना टेस्ट लगेगा टीका

भारत में डेंगू की वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। टेकेडा बायोफार्मास्युटिकल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की वैक्सीन QDENGA को बाजार में लाने की मंजूरी मिल गई है।

dengue vaccine

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo credit: freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बारिश के मौसम में डेंगू के मामले तेजी से बढ़ने लगते हैं। इस बीमारी के खिलाफ भारत में अभी तक कोई वैक्सीन नहीं थी। अब इस जानलेवा बीमारी से बचाव के लिए भारत में पहली डेंगू वैक्सीन को मंजूरी मिल गई है। ड्रग कंट्रोलर जनरल ऑफ इंडिया (DCGI) ने टेकेडा बायोफार्मास्युटिकल्स इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की वैक्सीन QDENGA को बाजार में लाने की मंजूरी दे दी है। यह इस बीमारी से निपटने के लिए एक बड़ा कदम है। QDENGA को 4 से 60 साल के उम्र तक को लगाया जा सकता है।

 

यह वैक्सीन किसी भी व्यक्ति को पहले डेंगू हुआ हो या नहीं। इस बात की परवाह किए बिना दी जा सकती है। इस वैक्सीन को देने से पहले किसी प्रकार के टेस्ट की जरूरत नहीं होगी। इस वजह से डेंगू वाले इलाकों में इसका इस्तेमाल करना आसान हो जाता है। यह वैक्सीन डेंगू वायरस के चारों प्रकार से सुरक्षा देती है। 

 

यह भी पढ़ें: हर 10 में से 9 को हाई कोलेस्ट्रॉल, ICMR की स्टडी में दावा

 

यह वैक्सीन 2022 में लॉन्च हुई थी। अभी तक 43 देशों में इसे मंजूरी मिल चुकी हैं और दुनियाभर में इसकी 32 मिलियन से ज्यादा डोज बांटी जा चुकी हैं। पिछले 2 दशकों में भारत में डेंगू के मामले 11 गुना बढ़ चुके हैं। दुनियाभर में डेंगू के कुल मामलों का लगभग एक तिहाई हिस्सा भारत में दर्ज किया जाता है। हर साल इस बीमारी की चपेट में हजारों लोग आते हैं और कई लोगों को अस्पताल में भर्ती होना पड़ता है। आइए जानते हैं डेंगू से कैसे बच सकते हैं?

डेंगू के लक्षण

डेंगू एडीज मच्छर से काटने से फैलती है। यह एक वायरल बीमारी है। इस बीमारी के प्रमुख लक्षणों में:

  • तेज बुखार
  • मांसपेशियों और जोड़ों में दर्द
  • लगातार सिरदर्द
  • त्वचा पर चकते
  • मतली
  • उल्टी

मामला गंभीर होने पर प्लेटलेट्स तेजी से गिरते हैं। इस दौरान मसूड़ों और नाक से खून भी आ सकता है।

 

यह भी पढ़ें: बच्चे को कब लगानी चाहिए सनस्क्रीन, किन बातों का रखें ध्यान? डॉक्टर ने बताया

डेंगू के मच्छरों से कैसे बच सकते हैं?

  • मच्छरदानी लगाएं।
  • घर के आसपास पानी न जमा होने दें।
  • कूलर के पानी को रोजाना बदलें।
  • पानी की टंकी को ढक कर रखें।
  • अपने आस पास साफ सफाई रखें।
  • कीटनाशक का इस्तेमाल करें।

Related Topic:#Dengue

और पढ़ें