logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बच्चे को कब लगानी चाहिए सनस्क्रीन, किन बातों का रखें ध्यान? डॉक्टर ने बताया

बड़ों की तरह बच्चों के लिए भी सनस्क्रीन लगाना जरूरी माना जाता है। आइए एक्सपर्ट से जानें किस उम्र में बच्चों के लिए कौन-सी सनस्क्रीन सही है। बच्चों को सनस्क्रीन लगाने से पहले किन जरूरी बातों का ध्यान रखना चाहिए?

Baby Sunscreen Guide

सांकेतिक तस्वीर (Photo Credit- Chat GPT)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

तेज धूप और उसकी हानिकारक पराबैंगनी (यूवी) किरणों से त्वचा को बचाने के लिए रोज सही SPF वाली सनस्क्रीन लगाने की सलाह दी जाती है। यह सलाह बच्चों और बड़ों, दोनों के लिए है। इसलिए पैरेंट्स को यह जान लेना चाहिए कि किस उम्र में बच्चों के लिए कौन-सी सनस्क्रीन सही होती है। बच्चों के स्किन पर सनस्क्रीन लगाने से पहले किन बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। 

 

त्वचा विशेषज्ञ डॉ. हाइसम एल्डिक ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इस बारे में विस्तार से जानकारी दी है। उनका कहना है कि 6 महीने से छोटे बच्चों को सनस्क्रीन बिल्कुल नहीं लगानी चाहिए। क्योंकि, इस उम्र में उनकी त्वचा बहुत नाजुक होती है। 6 महीने के बाद बच्चों को सनस्क्रीन लगाई जा सकती है। हालांकि, इस स्थिति में भी कुछ खास बातों का ध्यान रखना जरूरी है। 

 

यह भी पढ़ें: एग फ्रीजिंग का सोच रही हैं? कब और कितनी बार करा सकती हैं, एक्सपर्ट से जानें

डॉक्टर ने क्या बताया? 

डॉ. हाइसम एल्डिक के मुताबिक, 6 महीने से छोटे बच्चों को सनस्क्रीन नहीं लगानी चाहिए। 6 महीने तक के बच्चों को धूप से बचाने के लिए हल्के और पूरे शरीर को ढकने वाले कपड़े पहनाएं। इसके अलावा, चौड़ी किनारी वाली टोपी पहनाएं। उन्हें सीधी धूप से बचाए रखने की कोशिश करें। इस उम्र में बच्चों की स्किन बहुत ज्यादा नाजुक होती है। इसलिए ज्यादा देखभाल की जरूरत होती है। 

 

उन्होंने कहा 6 महीने के बाद बच्चों को सनस्क्रीन लगाई जा सकती है। हालांकि, इसके लिए ऐसी सनस्क्रीन चुनें जिसमें जिंक ऑक्साइड हो। यह उनकी नाजुक त्वचा के लिए ज्यादा सेफ मानी जाती है। 6 महीने से 2 साल के बच्चों के लिए इस तरह की सनस्क्रीन ज्यादा बेहतर मानी जाती है।  

 

यह भी पढ़ें: दिल्ली में टैटू बनवाने से कानपुर की लड़की हुई HIV पॉजिटिव, डॉक्टर ने बताई वजह

2 साल से बड़े बच्चों के लिए

2 साल से बड़े बच्चों को उनकी त्वचा के हिसाब से मिनरल या अन्य सनस्क्रीन लगाई जा सकती है। यह स्प्रे, जेल, लोशन या क्रीम किसी भी रूप में हो सकती है। उन्हें धूप में निकलने से पहले सनस्क्रीन जरूर लगाना चाहिए। डॉ. एल्डिक ने आखिर में कहा सनस्क्रीन न लगाने से बेहतर है कोई भी अच्छी सनस्क्रीन लगा लेना।

बच्चों के लिए क्यों जरूरी है सनस्क्रीन  

एक्सपर्ट का कहना है कि बच्चों की स्किन भी बड़ों की तरह तेज धूप से नुकसान झेल सकती है। लेकिन, उनकी त्वचा ज्यादा नाजुक होती है। ऐसे में लंबे समय तक धूप में रहने से त्वचा को नुकसान पहुंच सकता है। इसके अलावा, समय के साथ इससे त्वचा कैंसर का खतरा भी बढ़ सकता है। इसलिए उन्हें धूप से बचाना बेहद जरूरी है। बार-बार और लंबे समय तक धूप में रहना भी नुकसानदायक हो सकता है। 

 

नोट: यह जानकारी केवल जागरूकता के लिए है। बच्चों की स्किन या किसी भी अन्य स्वास्थ्य संबंधी सलाह के लिए डॉक्टर से संपर्क करें।  

 

Related Topic:#Health News#Health

और पढ़ें