logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हंतावायरस से 3 लोगों की मौत, कैसे फैलता है संक्रमण? जानिए बचाव का तरीका

अटलांटिक महासागर के जहाज पर हंतावायरस की वजह से 3 लोगों की मौत हो गई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) ने इस बात की पुष्टि की है।

hantavirus outbreak

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

अटलांटिक महासागर के जहाज पर हंतावायरस फैल गया है। कई हफ्तों पहले यह संक्रमण फैला जिसके बारे में लोगों को पता नहीं चला। हाल ही स्वास्थ्य अधिकारियों ने इस बात की पुष्ट की है कि यात्रियों में एंडीज स्ट्रेन फैला है। ये दुर्लभ स्ट्रेन है जिसकी वजह से वायरस एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति फैला गया है।

 

रिपोर्ट के मुताबिक यह वायरस MV Hondius क्रूज शिप पर फैला है जो 1 अप्रैल को अर्जेंटीना से अंटार्कटिका के लिए निकला था। 3 यात्रियों की मौत हो चुकी है और कई लोगों के संक्रमित होने की आशंका है। हंतावायरस चूहों से फैलता है। यह एक से दूसरे व्यक्ति को संक्रमित कर सकता है लकिन यह बहुत दुर्लभ है।

 

यह भी पढ़ें: रात में लेट सोना या सुबह जल्दी उठना, क्या है शरीर के लिए फायदेमंद?

क्रूज शिप पर क्या हुआ?

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के मुताबिक 11 अप्रैल को 70 साल के बुजुर्ग की मौत हुई थी। 26 अप्रैल को बुजुर्ग व्यक्ति की पत्नी की भी मौत हो गई। 2 मई को जहाज पर दूसरी महिला की भी मौत हो गई है। स्वास्थ्य अधिकारियों ने बताया कि 2 लोगों में एंडीज वायरस के स्ट्रेन पाए गए हैं। ये स्ट्रेन मुख्य रूप से अर्जेंटीना और चिली में पाया जाता है और ये स्ट्रेन एक व्यक्ति से दूसरे में फैलता है।

हंतावायरस के लक्षण क्या है?

एंडीज स्ट्रेन हंतावायरस पल्मोनरी सिंड्रोम (HPS) का कारण बन सकता है। यह एक गंभीर बीमारी है जिसमें बुखार, थकान, मांसपेशियों में दर्द, सिरदर्द और चक्कर आने की लक्षण दिखाई देते हैं। गंभीर मामलों में सांस लेने में दिक्कत होती है। ऐसे में तुरंत डॉक्टर से इलाज करवाएं।

कैसे फैलता है यह वायरस?

हंतावायरस चूहों से फैलता है। चूहों के मल, मूत्र और लार के संपर्क में आने से ये वायरस फैलता  है। कभी-कभी चूहों के काटने से भी इसका इंफेक्शन फैल सकता है।

 

यह भी पढ़ें: सुबह 11 से दोपहर 4 बजे तक, धूप में बाहर क्यों नहीं निकलना चाहिए?

क्या है बचाव?

  • इस वायरस से बचने के लिए सबसे ज्यादा जरूरी साफ-सफाई है। अपने आसपास के वातावरण को साफ और सुरक्षित रखें।
  • अगर आप बंद कमरे की लंबे समय बाद सफाई कर रहे हैं तो मास्क या ग्लव्स जरूर पहनें।
  • चूहों के मल-मूत्र वाली जगह पर पहले पानी या डिसइंफेक्टेंट छिड़के और फिर गीले कपड़े से साफ करें।

Related Topic:#Health

और पढ़ें