logo

मूड

ट्रेंडिंग:

Happy Women's Day: अपनी लाइफ की लेडीज को भेजें ये मैसेज, करवाएं स्पेशल फील

आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है। यह दिन महिलाओं की शक्ति और सफलता के रूप में मनाया जाता है।

happy Womens Day

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: Freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

हर साल 8 मार्च को अंतराराष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जाता है। यह सिर्फ एक दिन नहीं है बल्कि नारी शक्ति के संघर्ष, सफलता और संकल्प का उत्सव है। इस दिन को नारी शक्ति के रूप में सेलिब्रेट किया जाता है।

 

महिलाओं को शक्ति का रूप कहा जाता है। हम सभी की जिंदगी में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान होता है। यह महिला आपके जीवन में आपकी मां, बहन, दोस्त, प्रेमिका और पत्नी के रूप में हो सकती है। इस दिन को अपनी जिदंगी में मौजूद महिलाओं को खास फील करवाने के लिए उन्हें ये खास मैसेज भेज सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: गिनती के कपड़ों में भी दिखें स्टाइलिश, आखिर क्या है कैप्सूल वार्डरोब?

महिला दिवस पर भेजें ये खास शुभकामनाएं

जब नारी ठान लेती है,
तो इतिहास बदल देती है।
नारी शक्ति को सलाम।
महिला दिवस की शुभकामनाएं।

 

नारी से ही है दुनिया की पहचान,
उसे मिले हमेशा सम्मान।
महिला दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।

 

नारी कमजोर नहीं,
वो तो हर मुश्किल से लड़ने वाली ताकत है।
नारी शक्ति को नमन।

 

मुस्कुराकर हर गम सह जाती है,
नारी ही है जो घर को स्वर्ग बनाती है।
हैप्पी महिला दिवस।

 

हर घर की रोशनी है नारी,
हर मुश्किल की साथी है नारी।
नारी का सम्मान करें,
क्योंकि जीवन की पहचान है नारी।
महिला दिवस की शुभकामनाएं।

 

यह भी पढ़ें: रोजाना की ये पांच गलत आदतें बढ़ा सकती हैं ब्रेस्ट कैंसर का खतरा, जानिए कैसे?

 

आपकी हिम्मत, प्यार और त्याग से ही
जीवन खूबसूरत बनता है।
आप जैसी अद्भुत महिला को
महिला दिवस की ढेरों शुभकामनाएं।

 

जहां नारी का सम्मान होता है,
वहीं खुशियों का निवास होता है।
हैप्पी महिला दिवस।

 

नारी वो ताकत है
जो टूटे हुए सपनों को भी
फिर से जोड़कर मुस्कुरा देती है।

 

हर बेटी एक उम्मीद है,
हर माँ एक आशीर्वाद है,
हर बहन एक दोस्त है,
और हर नारी इस दुनिया की ताकत है।

 

नारी सिर्फ रिश्तों का नाम नहीं,
वो हौसले और सपनों की उड़ान है।
महिला दिवस की शुभकामनाएं।

 

जिसने जन्म दिया, जिसने जीना सिखाया,
जिसने हर मुश्किल में साथ निभाया,
ऐसी हर नारी को मेरा नमन।

Related Topic:#Lifestyle News

और पढ़ें