शरीर को स्वस्थ रखने के लिए गट हेल्थ को हेल्दी रखना बेहद जरूरी है। इसके लिए जरूरी है कि आपके सुबह का नाश्ता प्रोटीन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होना चाहिए। डाइटिशियन के मुताबिक सुबह का नाश्ता हमारे दिन का पहला मील होता है इसलिए हेल्दी और संतुलित आहार खाएं। हेल्दी नाश्ता खाने से आप दिन भर एनर्जी से भरपूर महसूस करते हैं। साथ ही आपका काम करने में ध्यान लगता है।
कई लोग अपने दिन की शुरुआत चाय-बिस्कुट, ब्रेड बटर या खाली पेट चाय पीकर निकल जाते हैं। इसके अलावा कुछ लोग अपने ब्रेकफास्ट में पराठा, दही, मक्खन या छाछ पीना पंसद करते हैं। आप इस तरह की गलती न करें। आपके सुबह का नाश्ता हेल्दी और हल्का होना चाहिए। सुबह के नाश्ते में कैलोरी की मात्रा कम होनी चाहिए। आइए जानते हैं आप सुबह के समय में किन चीजों को खा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: गर्मियों में गन्ने का जूस पीना किन लोगों के लिए खतरनाक? डाइटिशियन से जानिए
सुबह के नाश्ते में खाएं ये चीजें
मूंग दाल चीला
सुबह के नाश्ते में मूंग दाल का चीला खा सकते है। यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ प्रोटीन से भरपूर होता है। साथ ही आसानी से पच जाता है। आप चीला को दही के साथ खा सकते हैं। दही में प्रोबायोटिक की भरपूर मात्रा होती है जो आंत के लिए अच्छा होता है।
इडली और नारियल चटनी
इडली एक फर्मेंटेड फूड है जो खाने में हल्का होता है। इससे आपका पेट भरा हुआ नहीं लगता है। आप इडली के साथ नारियल चटनी खा सकते हैं।
ओट्स
आप सुबह के नाश्ते में ओट्स के साथ सीड्स और नट्स को दूध में डालकर खाएं। यह नाश्ता खाने में भी पौष्टिक आहार से भरपूर होगा। साथ ही लो कैलोरी डाइट है। यह डाइट उन लोगों के लिए बहुत फायदमेंद है जिन्हें हार्ट संबंधी समस्याएं हैं।
पोहा
पोहा एक हेल्दी और स्वादिष्ट नाश्ता है। इसमें फाइबर और आयरन की भरपूर मात्रा होती है। पोहा आसानी से पच जाता है। साथ ही ब्लड शुगर को भी नियंत्रित रखता है।
यह भी पढ़ें: महिलाओं को क्यों पसंद आ रहा सोलो ट्रैवल? आंकड़ों का इशारा समझिए
हेल्दी ब्रेकफास्ट के फायदे
- हेल्दी ब्रेकफास्ट खाने से वजन कंट्रोल में रहता है।
- बार-बार आपको भूख नहीं लगेगी।
- दिनभर एनर्जी से भरपूर।
- ब्लड शुगर नियंत्रित रहता।
- मीठा खाने की क्रेविंग कम होगी।