logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गर्मियों में गन्ने का जूस पीना किन लोगों के लिए खतरनाक? डाइटिशियन से जानिए

गर्मियों में लोग दिन भर में 2 से 3 ग्लास गन्ने का जूस पी लेते हैं। क्या आप जानते हैं किन लोगों को इसे पीने से बचना चाहिए?

Sugarcane juice

गन्ने का जूस, Photo Credit: freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

गर्मियों के मौसम में लोग सबसे ज्यादा गन्ने का जूस पीते हैं। इस मौसम में आपको हर चौराहे पर गन्ने का जूस मिल जाएगा। शरीर को हाइड्रेट रखने के लिए यह फायदेमंद भी होता है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, फास्फोरस, पोटैशियम, आयरन, मैग्नीशियम जैसे पोषक तत्व पाए जाते हैं जो शरीर के लिए फायदेमंद है।

 

इसके अलावा गन्ने का जूस शरीर को ठंडा भी रखता है। ऐसे में लोग इस जूस का अधिक सेवन कर लेते हैं जो सेहत के लिए नुकसानदायक हो सकता है। ICMR ने हाल ही में बताया था कि गर्मी में गन्ने का जूस अधिक मात्रा में नहीं पीना चाहिए। एक ग्लास गन्ने के जूस में 30 ग्राम तक चीनी होती है जो सेहत के लिए नुकसानदायक है। इस बारे में हमने न्यूट्रीप्लस की डायरेक्टर और सीनियर क्लीनिकल न्यूट्रिशनिस्ट डॉक्टर अंजलि फाटक से बात की।

 

यह भी पढ़ें: ग्लोइंग त्वचा के लिए कैसे फायदेमंद है हल्दी वाला पानी?

गन्ने का जूस सेहत के लिए कैसे नुकसानदायक है? 

डॉक्टर अंजलि फाटक ने बताया कि गन्ने के जूस में प्राकृतिक शुगर होता है। इसमें 70% पानी होता है जो शरीर को हाइड्रेटेड रखने का काम करता है। इसके अलावा जरूर मिनरल्स पाए जाते हैं। साथ ही इलेक्ट्रोलाइट को बैलेंस करता है। यह जूस लिवर के लिए बहुत फायदेमंद है। इसके कई फायदे हैं तो कुछ नुकसान भी हैं।

 

शुगर को बढ़ाता है- डायबिटीज और प्री डायबिटीज वाले लोगों को गन्ने का जूस पीने से मना किया जाता है। अगर वे लोग इस जूस को पीते हैं तो उनका शुगर लेवल बढ़ जाएगा। अगर वे गन्ने का जूस पीना चाहते हैं तो खाने के साथ लें। खाली पेट सुबह या शाम के समय में गन्ने का जूस न पिएं।

 

वजन बढ़ता- अगर कोई व्यक्ति वजन घटाना चाहता है तो उसे गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए क्योंकि इसमें शुगर की मात्रा ज्यादा है। इस वजह से इसमें कैलोरी की मात्रा भी ज्यादा होती है। 

 

गट हेल्थ पर पड़ता है असर- गन्ने का जूस लोग कहीं से भी पी लेते हैं। अगर साफ-सफाई नहीं है तो इन्फेक्शन होने का खतरा बढ़ जाता है। इस वजह से दस्त और पेट दर्द की समस्या भी हो सकती है। गन्ने का जूस पीते समय साफ-सफाई का ध्यान रखें।

 

अगर किसी व्यक्ति को किडनी या लिवर से जुड़ी समस्या है तो डॉक्टर की सलाह पर गन्ने का जूस पिएं। जिन लोगों का लिवर स्वस्थ है उनके लिए गन्ने का जूस फायदेमंद है।

 

यह भी पढ़ें: पीरियड्स के दर्द में घरेलू उपाय है कितने असरदार? डॉक्टर से समझिए

इन बातों का ध्यान रखें

  • हमेशा ताजा गन्ने का जूस पिएं।
  • गन्ने के जूस में बर्फ न डलवाएं।
  • एक दिन में एक ग्लास से ज्यादा जूस न पिएं।
  • आप गन्ने के जूस को नींबू या अदरक के साथ लें सकते हैं। ये आपके पाचन तंत्र के लिए अच्छा है।

Related Topic:#Sugar#Health News

और पढ़ें