logo

मूड

ट्रेंडिंग:

50 की उम्र में भी दमकती है एंजेलिना जोली की त्वचा, क्या है चमकती त्वचा का राज?

उम्र बढ़ने के बावजूद हॉलीवुड अभिनेत्री एंजेलिना जोली की त्वचा आज भी बेहद चमकदार और हैल्दी दिखाई देती है। इसके पीछे उनकी कुछ अच्छी आदतें और स्किन केयर रूटीन हैं जिसे फॉलो करने से आप भी चमक उठेंगी।

Angelina Jolie glowing skin secret

एंजेलिना जोली की त्वचा का राज, Photo Credit- Instagram

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

50 साल की उम्र में भी एंजेलिना जोली की त्वचा का ग्लो लोगों को आकर्षित करता है। वह हॉलीवुड की बहुत मशहूर एक्ट्रेस हैं जिन्हें दुनिया भर में उनकी अच्छी त्वचा के लिए जाना जाता है। कई लोग जानना चाहते हैं कि आखिर उनकी स्किन इतनी हेल्दी और जवान कैसे दिखती है। विशेषज्ञों के अनुसार, चमकदार त्वचा के लिए केवल महंगे ब्यूटी प्रोडक्ट ही जरूरी नहीं होते, बल्कि सही जीवनशैली भी अहम भूमिका निभाती है।

 

बताया जाता है कि एंजेलिना अपनी त्वचा को धूप से बचाने के लिए नियमित रूप से सनस्क्रीन और कैप का इस्तेमाल करती हैं। इसके अलावा वह पर्याप्त मात्रा में पानी पीती हैं, जिससे त्वचा हाइड्रेट रहती है। संतुलित आहार, पर्याप्त नींद और तनाव को कम रखने की आदत भी उनकी स्किन को स्वस्थ बनाए रखने में मदद करती है। 

स्किन एक्सपर्ट्स का कहना है कि बढ़ती उम्र में त्वचा की देखभाल और भी जरूरी हो जाती है। नियमित मॉइस्चराइजिंग, पौष्टिक भोजन और अच्छी नींद से लंबे समय तक त्वचा में प्राकृतिक चमक बरकरार रखी जा सकती है।

यह भी पढ़ें: दिनभर समय नहीं मिलता? सिर्फ 10 मिनट का योग भी आपको रख सकता है फिट

एंजेलिना जोली जैसी ग्लोइंग स्किन के लिए अपनाएं ये आदतें

1. सनस्क्रीन और हल्के स्क्रब का उपयोग करना

रोजाना चाहे धूप हो या नहीं एंजेलिना जोली हमेशा सनस्क्रीन लगाती हैं। यही वजह है कि उनकी त्वचा इतनी साफ-सुथरी लगती है। इसी के साथ वो अपनी स्किन के कील-मुहासे को दूर करने के लिए नियमित रूप से स्क्रब भी करती हैं।

2. यात्रा के दौरान भी त्वचा की देखभाल

एंजेलिना जोली यात्रा के दौरान भी अपनी त्वचा की देखभाल का पूरा ध्यान रखती हैं। वह बचपन से ही अपनी त्वचा की सुरक्षा के लिए सनस्क्रीन का इस्तेमाल करती हैं। यात्रा के समय एंजेलिना हमेशा से ही हर एक वो चीज करती थी जिससे उनका फेस हेल्दी रह सके।

यह भी पढ़ें: उम्र 55 पार, फिटनेस में 30 वाले शर्मा जाएं, मिलिंद, अक्षय, सलमान करते क्या हैं?

3. टोपी पहनना और खूब पानी पीना

एंजेलिना जोली को आपने अक्सर कैप पहनते देखा होगा। एंजेलिना स्टाइल के लिए कैप नहीं पहनती बल्कि धूप से अपने फेस को बचाने के लिए पहनती हैं। एंजेलिना जोली खूब सारा पानी पीती हैं जिससे उनकी स्किन 50 की उम्र में भी इतनी ज्यादा दमकती रहती है।

4.जरूरत पड़ने पर ही मेकअप करना

एंजेलिना जिस एक और महत्वपर्ण बात का पूरे दिल पालन करती हैं वह है अपने चेहरे पर भारी फाउंडेशन और ढेर सारा मेकअप न लगाना। अगर आप एंजेलिना जोली को जानते होंगे तो आपने ये जरूर नोटिस किया होगा कि वह बहुत कम मेकअप लगाना पसंद करती हैं। 

  

Related Topic:#Lifestyle News

और पढ़ें