logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्या गर्मी में ऑयली स्किन वालों को स्लगिंग करनी चाहिए?

स्लगिंग एक ऐसा स्किन केयर रूटीन है जो त्वचा में नमी को बनाया रखता है। यह स्किन केयर रूटीन ड्राई स्किन वालों के लिए फायदेमंद है।

slugging skin care tips

स्किन केयर टिप्स, Photo Credit: Freepik

सोशल मीडिया पर हर कोई ग्लास जैसी त्वचा के बारे में बात कर रहा है। क्या आप जानते हैं कि ग्लास जैसी त्वचा पाने के लिए आपको अपने स्किन केयर रूटीन में स्लगिंग को शामिल करना पड़ता है। स्लगिंग एक ऐसी प्रकिया है जो त्वचा को मॉश्चराइज रखने में मदद करता है। क्या यह तरीका उन लोगों के लिए फायदमेंद है जिनकी त्वचा ऑयली है? हमारे यहां पर तापमान ज्यादा गर्म और उमस भरा होता है। ऐसे में स्लगिंग करने से ओवर मॉश्चराइजेशन का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में यह जानना जरूरी है कि क्या स्लगिंग सबके लिए फायदेमंद है।

 

स्लगिंग एक स्किन केयर रूटीन है जिसमें हम चेहरे पर रात में सोने से पहले पेट्रोलियम जेली या मॉश्चराइजर का इस्तेमाल करते हैं। इससे त्वचा में नमी बनी रहती है, ड्राइनेस और इरिटेशन की समस्या कम होती है। पेट्रोलियम जेली का इस्तेमाल करने के बाद हमारी त्वचा ग्लास की तरह चमकने लगती है।

 

यह भी पढ़ें: मास्टरशेफ विनर पंकज भदौरिया को हुआ ब्रेस्ट कैंसर, जानिए इस बीमारी के लक्षण

क्या भारतीयों के लिए फायदेमंद है स्लगिंग?

स्लगिंग भारतीयों के लिए बहुत फायदेमंद है। इससे आपकी त्वचा डिहाइड्रेटेड नहीं लगती है। अगर आपकी ऑयली स्किन है तो स्लगिंग करने से बचना चाहिए। स्लगिंग की वजह से मुंहासे की समस्या बढ़ जाती है।

स्लगिंग हर किसी के लिए नहीं होता है। अगर आपको एक्ने की समस्या है तो स्लगिंग करने से बचना चाहिए। ये आपकी परेशानियों को बढ़ाने का काम कर सकता है।

कैसे करें स्लगिंग?

सबसे पहले चेहरे को फेसवॉश से चेहरे को धो लें। 
इसके बाद सीरम और मॉश्चराइज लगाएं।
चेहरे में जब सभी चीजें अच्छे से एब्जॉर्ब हो जाएं तब चेहरे पर पेट्रोलियम जेली लगाएं।
पेट्रोलियम जेली लगाने के 30 मिनट तक इंतजार करें ताकि सभी प्रोडक्ट्स अच्छे से सेटल हो जाएं।

 

यह भी पढ़ें: स्टार्स की तरह दिखने की वजह से इन कलाकारों को मिला काम, फिर कहां हुए गायब?

स्लगिंग का फायदा

  • एजिंग को रोकता है-  स्लगिंग करने से त्वचा मुलायम और मॉश्चराइज रहती है जिससे झुर्रियां कम होती है।
  • फ्री रेडिकल्स से बचाता है- स्लगिंग त्वचा को फ्री रेडिकल्स से बचाती है जिससे इरिटेशन की समस्या नहीं होती है।
  • डैमेज से बचाता है- स्लगिंग करने से वॉटर लॉस नहीं होता है और नमी बनी रहती है।

Related Topic:#Skin Care

और पढ़ें