देशभर में भीषण गर्मी पड़ रही है। इस समय तापमान 45 डिग्री के पार पहुंच गया। इस मौसम में धूप में खड़ी कार कुछ ही मिनटों में भट्टी जैसी तपने लगती हैं। अधिक तापमान की वजह से कार के इंजन, बैटरी, वायरिंग और डैशबोर्ड पर दबाव पड़ता है जिसकी वजह से कार में आग लगने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आपकी गाड़ी लंबे समय से धूप में खड़ी है तो कुछ बातों का विशेष ध्यान रखें।
सेंटर फॉर डिजीज कंट्रोल एंड प्रिवेंशन (CDC) के मुताबिक अगर बाहर का तापमान 40 डिग्री और गाड़ी 20 मिनट से धूप में खड़ी है तो गाड़ी के अंदर का तापमान करीब 53 डिग्री हो सकता है।
यह भी पढ़ें: 'जीवन का उद्देश्य क्या है?' Don 3 विवाद के बीच रणवीर ने पूछा सद्गुरु से सवाल
धूप में खड़ी गाड़ी में बैठने से पहले करें ये काम
- गाड़ी में बैठने से पहले सभी दरवाजों को खोल दें और फैन को फुल स्पीड में ऑन कर दें। ऐसा करने से गाड़ी की गर्मी बाहर निकलने लगेगी।
- गाड़ी को ठंडा करने के लिए एसी वेंट के सामने हल्का गीला कपड़ा रखें और बैक सीट एसी वेंट भी ऑन कर सकते हैं। इससे पूरी गाड़ी में कूलिंग हो जाएगी।
- आज कल की गाड़ियों में ऑटोमेटिक क्लाइमेट कंट्रोल फीचर आता है तो ऑटो मोड पर अपने हिसाब से कार को कूल कर देता है।
ड्राइविंग के दौरान गाड़ी को कैसे ठंडा रखें?
कार स्टार्ट करने के बाद कुछ मिनटों के लिए खिड़कियों को खोल दें और फैन को हाई स्पीड पर चलाएं। इसके बाद विंडो को बंद कर दें।
बाद में फैन की स्पीड को मीडियम मोड पर रखें और एसी ऑन करें ताकि कूलिंग जल्दी होगी। जब गाड़ी ठीक-ठाक ठंडी हो जाए तो रेसर्कुलशन मोड ऑन कर दें। ऐसा करने से केबिन की हवा उसी में रहेगी और केबिन ठंडा रहेगा। इसके अलावा सनशेड और कर्टेन का इस्तेमाल करें।