logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गरबा खेलने के हैं शौकीन, सस्ते में ड्रेस तैयार करने के लिए फॉलो करें ये टिप्स

नवरात्रि में गरबा और डांडिया की खास धूम होती है। खासतौर से महिलाएं साल भर इसका इंतजार करती हैं। अगर आप भी गरबा और डांडिया नाइट के कपड़ों को सस्ते में तैयार करना चाहती हैं तो इन टिप्स को फॉलो कर सकती हैं।

girls playing dandiya image made by chat gpt

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo credit: Chatgpt

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

नवरात्रि का त्योहार 11 अक्टूबर से शुरू हो रहा है। इन 9 दिनों तक लोग मां दुर्गा की भक्ति में डूबे रहते हैं। पूजा-पाठ के अलावा लोग गरबा और डांडिया के रंग में भी डूबे हुए नजर आते हैं। खासतौर से महिलाएं और लड़कियां पहले से ही इस पर्व की तैयारियां शुरू कर देती हैं। गरबा और डांडिया के लिए महिलाएं खास तरीके के कपड़े, ज्वेलरी खरीदती हैं। इसके अलावा वे मेकअप और हेयरस्टाइल पर भी खास ध्यान देती हैं।

 

बाजार में गरबा और डांडिया नाइट्स की ड्रेस की कीमत 1000 से 2000 के बीच में पड़ती है। आपको बता दें कि दोनों अलग-अलग डांस फॉर्म है। गरबा में हाथों की ताली और पैरों के स्टेप होते हैं जबकि डांडिया में लकड़ी की छड़ी का इस्तेमाल करते हुए डांस स्टेप किया जाता है। अगर आप भी गरबा और डांडिया नाइट्स में सस्ते कपड़े खरीदना चाहती हैं तो हम आपको कुछ आसान से टिप्स बता रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: नवरात्रि में दिखना हैं स्टाइलिश, वॉर्डरोब में शामिल करें ये चिकनकारी कुर्तियां

गरबा के लिए सस्ते ड्रेस कैसे तैयार करें?

कपड़े मिक्स मैच करके पहनें

 

पुरानी दुपट्टे को करें पेयरअप- आप घर में रखी पुरानी लेहरिया और बंधानी दुपट्टे को प्लेन स्कर्ट के साथ पेयर अप कर सकती हैं।

डेनिम जैकेट से पेयरअप करें- आप ब्राइट स्कर्ट के साथ टैंक टॉप या क्रॉप टॉप पहनें। उसके ऊपर से गुजराती एम्ब्रॉयडरी वाला फुलकारी जैकेट पेयर अप कर सकती हैं।

 

पुरानी साड़ी से बनाएं लहंगा

 

आप घर में रखी पुरानी लेस वाली कॉटन की साड़ी से लहंगा बना सकती हैं। हमेशा कॉटन की हल्की साड़ी चुनें जिसमें आपको आरमदायक महसूस होगा। 

 

ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी चुनें

 

आप गरबा और डांडिया नाइट्स के लिए भारी और महंगी ज्वेलरी की जगह पर ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी को चुनें। आप सिर्फ चोकर और झुमके के साथ अपने लुक को क्रिएट कर सकती है। आपको दिल्ली की जनपथ मार्केट में सस्ती ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी आसानी से मिल जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: पहले नहीं था इन बीमारियों का इलाज लेकिन अब हो गया मुमकिन

 

अधिक घेरे वाली लॉन्ग स्कर्ट पहनें

 

अगर आप गरबा वाली ड्रेस नहीं पहनना चाहती हैं तो लॉन्ग स्कर्ट को क्रॉप टॉप के साथ पेयर अप करें। इस आउटफिट के साथ ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी को पेयरअप करें।

 

रेंट पर खरीदें ड्रेस

 

आप महंगी ड्रेस खरीदने की बजाय रेंट पर भी लें सकती है। ज्यादातर लोग गरबा और डांडिया करने के लिए रेंट पर ड्रेस खरीद लेते हैं क्योंकि आप इसे एक से दो बार पहनते हैं और यह पहनने में भी किफायती होता है।

Related Topic:#Fashion tips

और पढ़ें