सुबह के समय बच्चों को स्कूल के लिए तैयार करना हर घर में एक बड़ी चुनौती बन जाता है। जल्दबाजी में बच्चे अपनी किताबें, नोटबुक या जरूरी सामान घर पर भूल जाते हैं। ऐसे में स्कूल बैग को रात में ही तैयार कर लेना एक बेहतरीन उपाय है। माता-पिता को सिर्फ 10 मिनट का समय निकालकर बच्चे का बैग सुकून से व्यवस्थित करना चाहिए। इससे सुबह का काम आसान हो जाता है और बच्चा बिना किसी परेशानी के समय पर स्कूल पहुंच पाता है।
रात में बैग पैक करने से माता-पिता को भी सुबह की भागदौड़ में राहत मिलती है।यह छोटी सी आदत न सिर्फ समय बचाती है बल्कि बच्चों को जिम्मेदारी सिखाती भी है। विशेषज्ञों के अनुसार, रात में बैग तैयार करने की आदत बच्चों में अनुशासन विकसित करती है।
लगभग हर घर में सुबह की बिजी लाइफ में यही समस्या देखी जाती है।अगर आप भी सुबह की हड़बड़ी से परेशान हैं तो रात में बैग तैयार करने की आदत डाल लें। इससे न केवल आपका समय बचेगा बल्कि बच्चे भी खुशी-खुशी स्कूल जा सकेंगे। यह छोटा बदलाव पूरे दिन की शुरुआत अच्छी कर सकता है।
यह भी पढ़ें: दिनभर समय नहीं मिलता? सिर्फ 10 मिनट का योग भी आपको रख सकता है फिट
10 मिनट में कैसे करें बैग तैयार?
बैग तैयार करने से पहले स्कूल का टाइम-टेबल एक बार ध्यान से देख लें। इससे आपको पता चल जाएगा कि अगले दिन किन कौन सी किताब और कॉपियां रखनी है। टाइम-टेबल देखकर बैग तैयार करने से बैग का वजन भी कम रहता है और जरूरी सामान भी नहीं छूटता।
-
होमवर्क और असाइनमेंट पहले ही रख लें
अगर बच्चे को अगले दिन कोई होमवर्क, प्रोजेक्ट, चार्ट या असाइनमेंट जमा करना है तो उसे रात में ही बैग में रख दें। सुबह की जल्दी में अक्सर बच्चे इन जरूरी चीजों को रखना भूल जाते हैं जिससे स्कूल में परेशानी हो सकती है।
कई बार बच्चे स्कूल पहुंचने के बाद देखते हैं कि पेंसिल, पेन या रबर खत्म हो गया है। इसलिए रात में ही पेंसिल बॉक्स चेक कर लें। उसमें पेन, पेंसिल, रबर, शार्पनर, स्केल और अन्य जरूरी स्टेशनरी पूरी होनी चाहिए। इससे बच्चे को स्कूल में किसी से सामान मांगने की जरूरत नहीं पड़ेगी।
-
बैग की सभी पॉकेट्स व्यवस्थित करें
स्कूल बैग में अलग-अलग पॉकेट्स का सही इस्तेमाल करें। किताबें एक जगह, स्टेशनरी दूसरी जगह और टिफिन या पानी की बोतल के लिए अलग स्थान रखें। जब सामान व्यवस्थित रहता है तो बच्चे को स्कूल में भी कोई चीज ढूंढ़ने में परेशानी नहीं होती और बैग साफ-सुथरा बना रहता है।
यह भी पढ़ें: घर और गार्डन में नहीं पैदा होगा एक भी मच्छर, अपनाएं ये तरीके
-
यूनिफॉर्म और जरूरी सामान भी तैयार रखें
सिर्फ बैग ही नहीं, बल्कि स्कूल यूनिफॉर्म, जूते, मोजे, बेल्ट और आईडी कार्ड भी रात में ही एक जगह निकालकर रख दें। इससे सुबह बच्चे को किसी चीज की तलाश नहीं करनी पड़ेगी और वह समय पर स्कूल के लिए तैयार हो सकेगा।
-
बैग को एक बार अंतिम रूप से चेक करें
बैग तैयार होने के बाद उसे एक बार फिर से खोलकर देख लें। यह कंफर्म करें कि सभी किताबें, कॉपियां, होमवर्क और स्टेशनरी मौजूद हैं। यह छोटी सी आदत सुबह होने वाली कई परेशानियों से बचा सकती है और बच्चे का दिन बेहतर तरीके से शुरू हो सकता है।