logo

मूड

ट्रेंडिंग:

हर तरफ बढ़ रहे डेंगू और वायरल फीवर के केस, बचने का तरीका जानिए

बारिश के मौसम में वायरल फीवर, डेंगू की बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। आइए जानते हैं इन बीमारियों के क्या लक्षण है और इससे कैसे बच सकते हैं।

dengue, viral infection, influenza virus

प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credit: Freepik)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

देशभर के विभिन्न राज्यों में बारिश हो रही है। बारिश की वजह से कई राज्यों में बाढ़ जैसी स्थिति बनी हुई है। इस मौसम में कई तरह की बीमारियों के होने का खतरा बढ़ जाता है। ये मौसम मच्छरों के प्रजन्न के लिए बहुत खास होता है। इस मौसम में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया जैसी बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। आइए इन बीमारियों के लक्षण और बचाव के बारे में जानते हैं।

वायरल फीवर

बरसात के मौसम में बैक्टीरिया और वायरस की चपेट में शरीर जल्दी आता है। इस वजह से शरीर की इम्यूनिटी कमजोर हो जाती है जिस वजह से वायरल फीवर होने का खतरा बढ़ जाता है।

  • इस मौसम में हेल्दी चीजों का सेवन करें।
  • अपने आस-पास सफाई बनाएं रखें।
  • गर्म पानी पिएं और बाहर का पानी पीने से बचें।
  • इम्यूनिटी को मजबूत करने के लिए हेल्दी और बैलेंस डाइट लें।
  • ताजे फल और सब्जियों का सेवन करें।

यह भी पढ़ें- कितने खतरनाक हैं आवारा कुत्ते, काटने पर कौन सी बीमारी हो सकती है?

डेंगू 

यह एक वायरल इन्फेक्शन है। डेंगू संक्रमित एडीजे मच्छर के काटने से फैलता है। डेंगू के मच्छर साफ पानी में पनपते हैं। डेंगू के लक्षण बुखार आने के 1- 2 दिन बाद दिखाई देते हैं। इसमें पेट दर्द, उल्टी, मसूड़ों और नाक से खून, सांस लेने में दिक्कत और बेचैनी की समस्या हो सकती है।

 

इलाज

 

किसी भी तरह का लक्षण दिखने पर डॉक्टर की सलाह लें।

डॉक्टर अधिक से अधिक पानी और नारियल पानी पीने की सलाह देते हैं।

खाने में पपीता, चुकंदर, हरी सब्जियां पर्याप्त मात्रा में लें।

गंभीर मामले में ब्लड, प्लेटलेट ट्रांसफ्यूजन और ऑक्सीजन थेरेपी दी जाती है।

 

 

डेंगू के मच्छरों से कैसे बच सकते हैं?

  • मच्छरदानी लगाएं।
  • घर के आसपास पानी जमा ना होने दें।
  • कूलर का पीनी रोजाना बदलें।
  • पानी की टंकी ढक कर रखें।
  • कीटनाशक का इस्तेमाल करें।
  • अपने घर के आसपास सफाई रखें।

यह भी पढ़ें- वॉटर बर्थ डिलीवरी के दौरान शिशु की हुई मौत, क्या सुरक्षित है यह तकनीक?

इन्फ्लुएंजा वायरस

इन्फ्लुएंजा वायरस को आम भाषा में फ्लू कहा जाता है। यह फ्लू इन्फ्लुएंजा वायरस की वजह से होती है। इसके लक्षण सामान्य फ्लू के लक्षणों जैसे ही होते हैं। 

  • बुखार
  • खांसी-झुकाम
  • सिरदर्द
  • मांसपेशियों में दर्द
  • थकान
  • पसीना आना या ठंड लगना

यह गंभीर भी हो सकता है उस दौरान सांस लेने में दिक्कत हो सकती है, छाती में दर्द या भारीपन महसूस होना, चक्कर आना, डिहाइ़ड्रेशन हो सकता है। इन सभी में से कोई भी लक्षण दिखे तो तुरंत डॉक्टर के पास जाएं।


और पढ़ें