logo

मूड

ट्रेंडिंग:

आटे में लग जाते हैं कीड़े तो आज ही अपनाएं ये 8 आसान घरेलू उपाय 

बदलते मौसम की वजह से अक्सर आटे में कीड़ा पड़ जाते हैं। इस समस्या से निजात पाने के लिए 8 ऐसे आसान घरेलू उपाय हैं जिनको अपनाने से कीड़ों से निजात पाया जा सकता है।

home remedies to prevent flour from bugs

आटे को कीड़ो से बचाने के लिए घरेलू उपाय, Photo Credit- ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

आटा हर घर की रसोई में रोजाना इस्तेमाल होने वाली सबसे जरूरी चीजों में से एक है। कई बार बदलते मौसम की वजह से आटे में कीड़े पड़ने लगते हैं जिससे उसे इस्तेमाल करना मुश्किल हो जाता है। आटे में कीड़ा लगने से उसके स्वाद के साथ-साथ उसकी गुणवत्ता भी खराब होती है। अगर आप आटे को लंबे समय तक ताजा और सुरक्षित रखना चाहते हैं तो कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाना जरूरी है। 

 

अक्सर लोग आटे में कीड़ा लगने के बाद उसको फेंकने की गलती कर देते हैं जबकि यह करना सही नहीं होता है। आटे में कीड़ा लगना या उसमें जाली लग जाना, हर घर की कहानी होती है। ऐसा अक्सर नमी, गलत तरीके से स्टोर करने या लंबे समय तक आटा रखने की वजह से होता है। आटे में कीड़े को लगने से कई तरह से बचाया जा सकता है। आइए जानते हैं ऐसे 8 आसान घरेलू तरीके, जिनकी मदद से आटे में कीड़े पड़ने की समस्या से बचा जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें: छोटे घर में कैसे सजाएं बड़े सामान? 10 तरीके जो काम बनाएंगे आसान

8 आसान घरेलू तरीके

1. तेजपत्ता रखें

आटे के डिब्बे में 4-5 तेजपत्ते डाल दें। इसकी खुशबू कीड़ों को दूर रखने में मदद करती है और आटा लंबे समय तक सुरक्षित रहता है।

2. नीम की सूखी पत्तियां मिलाएं

नीम की सूखी पत्तियां नेचुरल कीटनाशक की तरह काम करती हैं। इन्हें आटे के कंटेनर में रखने से कीड़े लगने की संभावना कम हो सकती है।

3. एयरटाइट डिब्बे का इस्तेमाल करें

आटे को हमेशा अच्छी तरह बंद होने वाले एयरटाइट कंटेनर में रखें। इससे नमी और कीड़े दोनों दूर रहते हैं।

 

यह भी पढ़ें: फ्रिज से आ रही है बदबू? अपनाएं आसान घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी राहत

4. धूप दिखाएं

अगर आटा ज्यादा मात्रा में रखा है तो समय-समय पर उसे हल्की धूप दिखाते रहें। इससे नमी कम होती है और कीड़े पड़ने का खतरा घट सकता है।

5. सूखी जगह पर रखें

आटे को रसोई की ऐसी जगह रखें जहां नमी कम हो। नमी की वजह से कीड़े और फफूंदी जल्दी पनप सकती है।

6. लौंग का इस्तेमाल करें

आटे के डिब्बे में कुछ लौंग डालने से भी कीड़े दूर रहने में मदद मिल सकती है। इसकी तेज खुशबू कई प्रकार के कीड़ों को पसंद नहीं आती।

7. जरूरत के हिसाब से ही आटा खरीदें

बहुत ज्यादा मात्रा में आटा खरीदकर लंबे समय तक स्टोर करने की बजाय उतना ही आटा खरीदें जितना 1-2 महीने में इस्तेमाल हो जाए।

8. फ्रिज में स्टोर करें

गर्मी और बरसात के मौसम में आटे को फ्रिज में रखने से कीड़े पड़ने की संभावना काफी कम हो सकती है, खासकर अगर आटा लंबे समय तक रखना हो।

Related Topic:#Lifestyle News

और पढ़ें