प्रदूषण की वजह से आपकी सेहत के साथ- साथ बालों पर भी असर दिखता है। बाल रूखे और बेजान लगने लगते हैं। प्रदूषण के कारण बालों के स्कैल्प में धूल, धुआं और जहरीले कण जमा हो जाते हैं। इस वजह बाल बाल झड़ने, टूटने और स्कैल्प में खुजली की समस्याएं हो सकती हैं। खासतौर से सर्दी के मौसम में प्रदूषण की वजह से बाल धीरे-धीरे कमजोर होकर टूटने लगते हैं।
अगर आप इस मौसम में बालों को इन समस्याओं से दूर रखना चाहते हैं तो उनका ध्यान रखना बेहद जरूरी है। आइए बिना देर किए उन टिप्स के बारे में जानते हैं। प्रदूषण से बचाने के लिए बालों के स्कैल्प को मजबूत रखना बेहद जरूरी है क्योंकि सबसे ज्यादा गंदगी उसी में जमती है। स्कैल्प को साफ रखने के लिए हफ्ते में दो बार माइल्ड शैंपू का इस्तेमाल करें।
यह भी पढ़ें: डायबिटीज ठीक होने पर भी दवा छोड़ने की गलती न करें, डॉक्टर से समझें क्यों?
बालों का कैसे रखें ध्यान?
अगर आप प्रदूषण में बाहर निकल रहे हैं तो बालों को स्कार्फ या कैप से कवर कर लें। इससे बालों पर धूल और प्रदूषक तत्व कम जमा होते हैं। स्कैल्प को मजबूत बनाए रखने के लिए तेल से मालिश करें और 20 से 25 मिनट बाद बाल धो लें। ज्यादातेर तक लगाने की गलती न करें।
हेयर मास्क का इस्तेमाल करें- अगर आपके बाल बेहद रूखे हो जाते हैं तो शैंपू करने से पहले हेयर मास्क का इस्तेमाल करें। हेयर मास्क को 20 से 25 मिनट तक लगाकर रखें बाद में माइल्ड शैंपू से धो लें। बालों की नमी को बनाएं रखने के लिए कंडीशनर का इस्तेमाल करें।
हीट स्टाइलिंग कम करें- बालों पर बार-बार हीट स्टाइलिंग करने से बचना चाहिए। बालों को धोने के बाद ड्राइर का इस्तेमाल न करें। उसे प्राकृतिक रूप से सूखने दें।
होममेड मास्क का इस्तेमाल करें
बालों की नमी को बनाए रखने के लिए हफ्ते में आप होम मेड मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं। बालों की मजबूती को बनाए रखने के लिए दो चम्मच दही, एक चम्मच शहद को मिला लें। इसके बाद हेयर मास्क को स्कैल्प के बीच में लगाएं। 30 मिनट तक लगाकर रखने के बाद बाल को शैंपू से धोएं। इसके अलावा आप दही और एलोवरा का हेयर मास्क भी लगा सकते हैं।
यह भी पढ़ें: कितने कदम चलने से कम हो सकता है हार्ट अटैक का खतरा?
इन बातों का रखें ध्यान
- शरीर को हाइड्रेडेट रखने के लिए पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
- संतुलित आहार लें।
- नियमित रूप से योग और एक्सरसाइज करें।
- अगर आपके बाल जरूरत से ज्यादा झड़ रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह लें।