logo

मूड

ट्रेंडिंग:

कितने कदम चलने से कम हो सकता है हार्ट अटैक का खतरा?

हार्ट संबंधी बीमारियों का खतरा तेजी से बढ़ रहा है। कुछ लोग का कहना है कि हार्ट अटैक के खतरे को कम करने के लिए 10,000 स्टेप्स चलना जरूरी है। आइए जानते हैं इस बारे में डॉक्टर ने क्या कहा?

Heart Attack can decrease walking

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

एक समय था जब हार्ट अटैक की बीमारी बुजुर्गों को होती थी लेकिन अब कम उम्र के लोगों में यह काफी आम हो गया है। युवाओं में दिल से जुड़ी गंभीर बीमारियों के मामले सामने आ रहे हैं। इसके पीछे कई कारण हो सकते हैं। इन बीमारियों से बचने के लिए लोग फिट और हेल्दी लाइफस्टाइल को अपना रहे हैं।

 

कुछ लोग शरीर को फिट रहने के लिए हफ्ते में 10 हजार किलोमीटर (8 Km) चलते हैं। क्या सच में 10 हजार स्टेप्स चलना फायदेमंद होता है? इस बारे में हमने एस.एल. रहेजा अस्पताल के इंटरवेंशनल कार्डियोलॉजी, कंसल्टेट डॉक्टर राघव नागपाल से बात की।

 

यह भी पढ़ें: कौन हैं सिद्धार्थ दत्ता जिनसे मिमी चक्रवर्ती ने गुपचुप रचाई शादी?

क्या सच में फायदेमंद है 10 हजार स्टेप्स चलना?

रोजाना 10 हजार कदम चलना स्वास्थ्य के लिए एक अच्छा लक्ष्य हो सकता है, लेकिन इसे कोई अनिवार्य नियम नहीं मानना चाहिए। दिल को स्वस्थ रखने के लिए सबसे जरूरी है नियमित शारीरिक गतिविधि। शोध बताते हैं कि 10 हजार से कम कदम चलने पर भी स्वास्थ्य को महत्वपूर्ण लाभ मिल सकते हैं। व्यक्ति अपनी उम्र, शारीरिक क्षमता और स्वास्थ्य स्थिति के अनुसार चलने का लक्ष्य तय कर सकता है। नियमित रूप से चलना रक्तचाप, कोलेस्ट्रॉल और ब्लड शुगर को नियंत्रित रखने में मदद करता है, जिससे हृदय रोगों का खतरा कम हो सकता है।- कंसल्टेट डॉक्टर राघव नागपाल

दिल को स्वस्थ रखने के लिए कितना चलना चाहिए?

दिल को स्वस्थ रखने के लिए सप्ताह में कम से कम 150 मिनट मध्यम तीव्रता वाली शारीरिक गतिविधि, जैसे तेज चलना, करने की सलाह दी जाती है। इसका मतलब है कि व्यक्ति रोजाना लगभग 30 मिनट तेज चलने का लक्ष्य रख सकता है। शुरुआत कम समय और धीमी गति से करें और धीरे-धीरे अपनी क्षमता बढ़ाएं। नियमितता, गति और निरंतरता कदमों की संख्या से ज्यादा महत्वपूर्ण हैं।

 

एक्सरसाइज और हेल्दी लाइफस्टाइल के बाद भी हार्ट अटैक क्यों आता है?

 

हार्ट अटैक के पीछे केवल शारीरिक गतिविधि की कमी जिम्मेदार नहीं होती। आनुवंशिक कारण, परिवार में हृदय रोग का इतिहास, डायबिटीज, हाई ब्लड प्रेशर, बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल, धूम्रपान, तनाव और नींद की कमी भी जोखिम बढ़ा सकते हैं। कई बार व्यक्ति बाहर से स्वस्थ दिखाई देता है, लेकिन उसकी धमनियों में ब्लॉकेज या अन्य जोखिम कारक मौजूद हो सकते हैं। इसलिए नियमित स्वास्थ्य जांच, समय पर डॉक्टर से परामर्श और जोखिम कारकों को नियंत्रित करना बेहद जरूरी है।

 

यह भी पढ़ें: काजल, लिपस्टिक में इस्तेमाल होने वाला लेड शरीर के लिए कितना खतरनाक?

सर्दियों में दिल का ख्याल कैसे रखें?

सर्दियों में ठंड के कारण रक्त वाहिकाएं सिकुड़ सकती हैं, जिससे ब्लड प्रेशर बढ़ सकता है और हृदय पर अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। इस मौसम में सुबह बहुत जल्दी कड़ाके की ठंड में व्यायाम करने से बचें। पर्याप्त गर्म कपड़े पहनें, नियमित रूप से हल्की से मध्यम एक्सरसाइज करें, संतुलित आहार लें और ब्लड प्रेशर व शुगर की निगरानी रखें। हृदय रोग से पीड़ित लोगों को अपनी दिनचर्या में बदलाव करने से पहले डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए। सीने में दर्द, सांस फूलना या अचानक पसीना आने जैसे लक्षणों को नजरअंदाज न करें और तुरंत चिकित्सकीय सहायता लें।

Related Topic:#Heart Diseases

और पढ़ें