मानसून के खुशमुना मौसम का इंतजार हर किसी को होता है। जहां एक तरफ मानसून का मौसम अच्छा होता है वहीं दूसरी तरफ इस मौसम में कई सारी परेशानियां भी झेलनी पड़ती हैं। बरसात में अक्सर लोग अपने जूते में से आने वाली बदबू से परेशान हो जाते हैं। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि मानसून के समय चप्पल और जूतों में नमी आ जाती है, जिसके कारण बदबू का आना आम बात है। इस बदबू से निजात पाने के लिए कुछ घरेलू उपाय हैं जिनको अपनाने से बदबू से छुटकारा मिल सकता है।
जूतों-चप्पलों से बदबू आना एक आम समस्या है, लेकिन इसे नजरअंदाज करना भारी पड़ सकता है। बरसात के मौसम में नमी और पसीने के कारण जूतों में बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनपने लगते हैं। इसकी वजह से पैरों में खुजली, फंगल इंफेक्शन, दाद, लाल चकत्ते और त्वचा संबंधी अन्य समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में केवल बदबू दूर करना ही इलाज नहीं है, बल्कि जूतों और पैरों की साफ-सफाई का ध्यान रखना भी बेहद जरूरी है।
यह भी पढ़ें: एयरप्लेन मोड के हैं कई फायदे, आज ही जान लीजिए कहां हो सकता है इस्तेमाल
बदबू दूर करने के उपाय
- जूते-चप्पलों को अच्छी तरह सुखाएं
गीले जूते पहनने से बदबू और फंगस की समस्या बढ़ सकती है। इसलिए उन्हें धूप या हवादार जगह पर सुखाएं।
- बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें
रात में जूतों के अंदर थोड़ा बेकिंग सोडा छिड़क दें और सुबह इसे निकाल दें। इससे बदबू कम हो जाती है।
- रोज साफ मोजे पहनें
गंदे या गीले मोजे बैक्टीरिया बढ़ाते हैं, जिससे दुर्गंध आने लगती है।
- पैरों को साफ और सूखा रखें
बाहर से आने के बाद पैरों को धोकर अच्छी तरह सुखाएं।
- नीम की पत्तियां रखें
जूतों में नीम की कुछ सूखी पत्तियां रखने से बैक्टीरिया और बदबू दोनों कम हो सकते हैं।
- एक ही जूता रोज न पहनें
जूतों को सूखने का समय दें और बारी-बारी से इस्तेमाल करें।
- फुट पाउडर का उपयोग करें
पैरों में पसीना कम करने और दुर्गंध रोकने के लिए फुट पाउडर लगा सकते हैं।
- टी बैग का उपयोग करें
सूखे टी बैग को जूतों में कुछ घंटों के लिए रख देंं। टी बैग जूतों की सारी नमी और बदबू को सोख लेता है।
- अखबार रखें
जूतों के अंदर कसकर अखबार भर दें इससे अखबार जूतों में से सारी नमी को सोख लेता है।
- नींबू या सिरके का इस्तेमाल करें
इन दोनों चीजों में ऐंटीसेप्टिक गुण होते हैं जो बैक्टीरिया को मारने में मदद करते हैं। इन दोनों के इस्तेमाल से जूतों में फंगस लगने की उम्मीद कम हो जाती है।
किन जूतों में से सबसे ज्यादा बदबू आती है?
- रेन शूज
- स्पोर्ट्स शूज
- स्कूल शूज
- बंद चपड़ें वाले शूज
बदबू कम करने वाले शूज कौन से हैं?
इनमें जालीदार फैब्रिक होता है जिसमें हवा आसानी से अंदर-बाहर होती रहती है। मानसून और गर्मी में यह शूज बेहतर विकल्प माना जाता है।
यह शूज हल्के और सांस लेने वाले होते हैं और इन्हें आसानी से धोया भी जा सकता है। रोजमर्रा के इस्तेमाल के लिए भी अच्छे हैं।
- वैंटीलेशन वाले स्पोर्ट्स शूज
कई स्पोर्ट्स शूज में एयर वेंट और मॉइस्चर कंट्रोल तकनीक होती है। इस शूज को लंबे समय तक पहनने पर भी बदबू कम आती है।