राजस्थान के पुष्कर में 17 नवंबर से लेकर 24 नवंबर तक मेला लगा है। इस मेले में लोगों को न सिर्फ राजस्थान की लोक परंपराएं देखने को मिलती हैं, बल्कि यहां घोड़ों और ऊंटों के अनोखे करतब भी देखने को मिलते हैं। इसके अलावा मेले में ऊंटों की खरीद-बिक्री भी होती है। मेले के सुंदर नजारे देखने के लिए देश-दुनिया से कई लोग आए हैं। अगर आप भी पुष्कर मेला घूमने गए हैं या जाने वाले हैं, तो पुष्कर मेला घूमने के बाद राजस्थान की कुछ जगहों पर जा सकते हैं।
राजस्थान के अजमेर के पास पुष्कर में यह मेला लगता है, जहां पुष्कर झील के चारों ओर मेले की वजह से उत्सव का माहौल है। यहां होने वाले लोक कार्यक्रमों और पशु मेले को देखने के लिए देश-विदेश से कई लोग आए हैं। पुष्कर मेले में आज यानी 21 नवंबर को विदेशी पर्यटकों के लिए पगड़ी बांधने, मूंछ और तिलक लगाने की प्रतियोगिताएं हो रही हैं। इसके बाद सिंगर अमित मिश्रा आज गाना गाएंगे। इसके बाद 23 नवंबर को स्वरूप खान गाने गाकर मेले में रंग जमाएंगे। मेले के आखिरी दिन 24 नवंबर को पुष्कर सरोवर के घाटों पर दीपदान किया जाएगा क्योंकि 24 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा है। शाम को घाटों के किनारे महाआरती होगी। अब सवाल उठता है कि पुष्कर मेले के बाद व्यक्ति राजस्थान की किन खास जगहों पर घूमने जा सकते हैं। आइए जानते हैं।
View on Instagram
यह भी पढ़ें: सर्दियों में दिखना है स्टाइलिश, ऑफिस और कॉलेज के लिए पहनें इन रंगों के स्कार्फ
राजस्थान में घूमने की जगहें
1. उदयपुर
इस शहर में न सिर्फ सुंदर झीलें हैं, बल्कि खूबसूरत नजारे भी देखने को मिलते हैं। यहां आप सिटी पैलेस और झीलों के नजारे देखने जा सकते हैं। उदयपुर में बागोर की हवेली में सांस्कृतिक कार्यक्रम देख सकते हैं। इसके बाद शाम के समय झील की सवारी कर सकते हैं।
2. वरुण सागर
अजमेर में वरुण सागर है, जिसे फॉय सागर झील भी कहा जाता है। यह झील बेहद सुंदर है। इसका निर्माण अकाल राहत कार्य के तहत कराया गया था। जानकारी के लिए बता दें कि इस झील को 1892 में बनवाया गया था। इसे अंग्रेज इंजीनियर फॉय ने बनवाया था, इसलिए इस झील को फॉय सागर झील कहा जाता है।
यह भी पढ़ें: न तेल, न मसाले का तड़का, बस्तर की पारंपरिक अमाट सब्जी की रेसिपी
3. गुंदोलाव झील
अगर आपको राजस्थान की शाही वास्तुकला देखना पसंद है, तो आप किशनगढ़ की गुंदोलाव झील जा सकते हैं। झील के आसपास शाही महल हैं, जहां आप न सिर्फ राजस्थान के शाही इतिहास को देख सकते हैं, बल्कि अपनी खूबसूरत तस्वीरें खिंचवाकर ट्रिप को यादगार बना सकते हैं।
4. जयपुर
राजस्थान की राजधानी जयपुर को पिंक सिटी के नाम से जाना जाता है। यहां जाकर आप सुंदर महल और ऐतिहासिक किले देख सकते हैं। इसके अलावा आप जयपुर के बाजारों में जाकर लाख की चूड़ियां और सुंदर जूतियां खरीद सकते हैं।