logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जन्माष्टमी पर ऐसे सजाएं अपना घर, कम सामान में बनाएं खूबसूरत कान्हा की झांकी

जन्माष्टमी पर घर को सजाने के लिए महंगी चीजों की जरूरत नहीं है। फूल, मटकी, मोर पंख और लाइट जैसी चीजों से आसानी से घर को सजाया जा सकता है।

AI generated image of krishna

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- Gemini

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

जन्माष्टमी पर घर को सजाने का अपना अलग ही मजा होता है। इस दिन लोग लड्डू गोपाल के लिए झूला सजाते हैं और घर में छोटी-सी झांकी भी बनाते हैं। अगर आप भी इस बार जन्माष्टमी पर घर को सजाने की सोच रही हैं तो इसके लिए बाजार से बहुत सारा सामान खरीदने की जरूरत नहीं है। घर में मौजूद फूल, कपड़े और दूसरी छोटी-छोटी चीजों से भी अच्छी सजावट की जा सकती है। इस साल जन्माष्टमी 4 सितंबर को मनाई जाएगी ऐसे में आप अभी से घर की सजावट की तैयारी शुरू कर सकती हैं।

 

मंदिर के साथ-साथ घर के किसी एक कोने को भी कृष्ण थीम पर सजाया जा सकता है। इसमें रंगीन कपड़े, मोर पंख, मटकी, रिबन, मोती और छोटी लाइट का इस्तेमाल कर सकती हैं। थोड़ी सी मेहनत से कम जगह में भी सुंदर झांकी तैयार हो जाएगी।

 

यह भी पढ़ें: बच्चों के ट्रेंडी नाम, जिनमें झलकती है देशभक्ति, सुनने में भी लगते हैं मॉडर्न

घर को ऐसे सजाएं

सबसे पहले घर के मंदिर या जिस जगह पर कान्हा की झांकी बनानी है उसे अच्छी तरह साफ कर लें। इसके बाद पीछे की दीवार पर कोई सुंदर रंगीन कपड़ा या चुनरी लगा सकते हैं। पीले, नीले, लाल या गुलाबी रंग का कपड़ा कृष्ण थीम के लिए अच्छा लगेगा। इसके किनारों पर फूलों की लड़ियां या रिबन लगाकर सजावट को पूरा किया जा सकता है।

 

कान्हा के झूले को सजाने के लिए ताजे फूलों का इस्तेमाल कर सकते हैं। गेंदे और गुलाब के फूलों की छोटी-छोटी लड़ियां झूले के चारों तरफ लगाएं। झूले पर सुंदर कपड़ा बिछाकर उसके ऊपर लड्डू गोपाल को रखें। अगर ताजे फूल नहीं हैं तो आर्टिफिशियल फूलों से भी झूले को सजाया जा सकता है।

 

सजावट में मोर पंख जरूर शामिल करें। मोर पंख को झूले के पीछे या आसपास लगाया जा सकता है। इसके साथ छोटी बांसुरी रखने से झांकी और भी सुंदर लगेगी। आप चाहें तो रंगीन कागज या कार्डबोर्ड से बांसुरी, मोर और बादल जैसे डिजाइन बनाकर भी बैकग्राउंड में लगा सकते हैं।

मटकी और रंगोली से बढ़ाएं खूबसूरती

जन्माष्टमी पर मटकी से सजावट करने का आइडिया भी काफी अच्छा है। एक छोटी मिट्टी की मटकी को रंग, रिबन, मोती या गोटे से सजा सकते हैं। इसे झांकी के पास रखें और आसपास फूलों की पंखुड़ियां डाल दें। चाहें तो मटकी में फूल भी रख सकते हैं। इससे झांकी को कृष्ण की बाल लीलाओं जैसा लुक मिलेगा।

 

घर के मंदिर या झांकी के सामने छोटी रंगोली भी बनाई जा सकती है। रंगोली में फूलों की पंखुड़ियों का इस्तेमाल करने से यह देखने में अच्छी लगेगी और इसे बनाना भी आसान होगा। रंगोली के बीच में मटकी, मोर पंख, बांसुरी या कमल का छोटा डिजाइन बनाया जा सकता है।

 

यह भी पढ़ें: बुजुर्गों के साथ जा रहे हैं घूमने? इन बातों का रखें ध्यान, सफर होगा आसान

लाइटिंग और पूजा की थाली भी सजाएं

झांकी के आसपास छोटी फेयरी लाइट या एलईडी लाइट लगाकर सजावट को और खूबसूरत बनाया जा सकता है। लाइट को झूले के पीछे या बैकग्राउंड पर लगाया जा सकता है। शाम के समय इसकी रोशनी में पूरी झांकी काफी सुंदर दिखाई देगी। हालांकि लाइट लगाते समय तारों को बच्चों से दूर रखना चाहिए।

 

 

जन्माष्टमी की सजावट में पूजा की थाली को भी शामिल किया जा सकता है। एक साधारण थाली में फूलों की पंखुड़ियां, रोली, चावल और दीपक को अच्छे तरीके से सजाएं। थाली के किनारे रिबन या फूल लगाए जा सकते हैं। इससे पूजा की जगह भी सुंदर दिखाई देगी। 

 

 

अगर घर में जगह कम है तो झांकी बनाने की जरूरत नहीं है। एक छोटी टेबल या चौकी पर कपड़ा बिछाकर उसके ऊपर कान्हा का झूला रखें। पीछे फूलों की माला और छोटी लाइट लगाकर भी सुंदर सजावट की जा सकती है। सजावट के लिए नई चीजें खरीदना जरूरी नहीं है।

 

घर में रखी चुनरी, दुपट्टा, रिबन, मोती, पुरानी सजावटी लाइट और आर्टिफिशियल फूलों का इस्तेमाल किया जा सकता है। बच्चे भी कागज से फूल और दूसरी सजावटी चीजें बनाने में मदद कर सकते हैं। इससे कम खर्च में घर की सजावट भी हो जाएगी और बच्चों को भी इस त्योहार की तैयारी में शामिल होने का मौका मिलेगा। जन्माष्टमी पर घर सजाते समय कोशिश करें कि पूजा की जगह बहुत सामान से न भरें। सजावट ऐसी रखें कि पूजा करने और कान्हा को झूला झुलाने में परेशानी न हो। थोड़े से फूल, लाइट, मोर पंख और रंगीन कपड़े से भी घर के मंदिर को सुंदर और खास बनाया जा सकता है। 


और पढ़ें