logo

मूड

ट्रेंडिंग:

जन्माष्टमी पर अपनों को भेजें ये प्यारे मैसेज, पढ़ते ही खुश होगा दिल

जन्माष्टमी के खास मौके पर अगर आप अपने परिवार, दोस्तों और रिश्तेदारों को शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं, तो यहां हम आपके लिए प्यारे शायरी और मैसेज लेकर आए हैं जिन्हे आप सोशल मीडिया पर शेयर कर सकते हैं।

AI generated image krishna

प्रतीकात्मक तस्वीर। (Photo Credit- ChatGPT)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

जन्माष्टमी भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में मनाई जाती है। इस दिन देशभर में भक्त भगवान कृष्ण की पूजा करते हैं और उनके जन्म का इंतजार करते हैं। मंदिरों में खास सजावट की जाती है और रात 12 बजे कृष्ण जन्म के साथ उत्सव मनाया जाता है। घरों में भी लोग व्रत रखते हैं, कान्हा को झूला झुलाते हैं और पूजा करते हैं। इस साल भी जन्माष्टमी को लेकर लोगों में काफी उत्साह है।

 

जन्माष्टमी के मौके पर लोग अपने परिवार दोस्तों और रिश्तेदारों को सोशल मीडिया के जरिए शुभकामनाएं भी भेजते हैं। अगर आप भी व्हाट्सएप, फेसबुक या इंस्टाग्राम पर अपनों को जन्माष्टमी बधाई देना चाहते हैं तो यहां दिए गए इन प्यारे मैसेज और शुभकामनाएं संदेशों को भेज सकते हैं। यह छोटे और आसान संदेश आप स्टेटस पर भी लगा सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: जन्माष्टमी पर ऐसे सजाएं अपना घर, कम सामान में बनाएं खूबसूरत कान्हा की झांकी

अपनों को भेजें ये संदेश

1. मुरली की धुन और राधा का प्यार,
कान्हा की भक्ति से सजे हर परिवार।
जन्माष्टमी का पावन त्योहार,
आप सभी को मिले खुशियां अपार।
जय श्री कृष्ण! 

 

2. माखन चुराने वाले, दिल में बस जाने वाले,
हर दुख को दूर भगाने वाले।
कान्हा की कृपा बनी रहे आप पर,
खुशियों से भरा रहे आपका हर पल।
शुभ जन्माष्टमी! 

 

3. राधा के प्रेम में रंगे हैं श्याम,
भक्तों के दिल में बसता है उनका नाम।
जिस घर में हो कान्हा का वास,
वहां हमेशा रहे खुशियों का प्रकाश।
जय श्री कृष्ण! 

 

4. नटखट नंदलाल आए हैं,
अपने साथ खुशियां लाए हैं।
मुरली की धुन सुनकर झूम उठे संसार,
आप सभी को जन्माष्टमी की शुभकामनाएं बार-बार। 

 

5. तेरी भक्ति में ऐसा रंग जाएं,
हर पल बस तेरा नाम गुनगुनाएं।
हे कान्हा, इतनी कृपा करना,
दुख आए तो मुस्कुराना सिखाना।
शुभ जन्माष्टमी! 

 

6. जिसके सिर पर मोर मुकुट सजे,
जिसके हाथ में मुरली बजे।
जिसकी मुस्कान दिल जीत ले,
वो कान्हा हर किसी की जिंदगी खुशियों से भर दे। 
जय श्री कृष्ण!

 

7. कान्हा की मुरली की मीठी तान,
हर ले मन का सारा गुमान।
राधे-राधे नाम रहे जुबान पर,
खुशियां बरसें आपके पूरे परिवार पर।
हैप्पी जन्माष्टमी! 

 

8. ना धन की चाह, ना दौलत का मान,
बस कान्हा में लगा रहे मेरा ध्यान।
उनकी कृपा से जीवन संवर जाए,
हर दिन खुशियों से भर जाए।
जय श्री कृष्ण! 

 

यह भी पढ़ें: हलवाई की दुकान पर कैसे पहचानें मिठाई असली है या मिलावटी? तरीका जानिए

 

9. कृष्ण नाम से शुरू हो हर काम,
कृष्ण भक्ति में मिले सुकून और आराम।
कान्हा की कृपा जो मिल जाए,
तो हर मुश्किल आसान हो जाए।
शुभ जन्माष्टमी! 

 

10. राधा का प्रेम, कृष्ण का साथ,
हर दिन खुशियों से भरे आपके हाथ।
कान्हा की कृपा रहे दिन-रात,
जन्माष्टमी पर यही है दिल से बात।
जय श्री कृष्ण! 


और पढ़ें