logo

ट्रेंडिंग:

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को चढ़ाएं ये प्रसाद, सभी मनोकामनाएं होंगी पूरी

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव की पूजा-अर्चना की जाती है। इस दिन भगवान शिव को विशेष प्रकार का प्रसाद भोग लगाया जाता है।

bhagwan shiv

भगवान शिव की तस्वीर, Photo Credit: Freepik

शेयर करें

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

हिंदू धर्म में महाशिवरात्रि का विशेष महत्व होता है। इस दिन भगवान शिव की पूजा होती है। भगवान शिव के भक्तों के लिए यह बहुत बड़ा दिन होता है। हिंदू पंचांग के मुताबिक फाल्गुन मास के कृष्ण पक्ष की चतुदर्शी को महाशिवरात्रि पड़ती है। इस दिन शिव भक्त भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए उपवास रखते हैं। उनकी भांग, धतूर और बेलपत्र से पूजा करते हैं। 

 

मान्यता है कि इस दिन भगवान शिव की विधि-विधान से पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं। इस दिन भगवान शिव को विशेष चीजों का भोग लगाया जाता है। खासतौर से इस दिन बेर का सेवन किया जाता है। आइए बिना देर किए जानते हैं भगवान शिव को क्या-क्या प्रसाद में भोग लगाया जाता है।

 

यह भी पढ़ें: क्या है शिव के डमरू मंत्र का महत्व? जानें फल और इतिहास

महाशिवरात्रि पर भगवान शिव को लगाएं ये भोग

ठंडाई

 

महाशिवरात्रि पर ठंडाई का विशेष महत्व होता है। भगवान शिव को ठंडाई बहुत प्रिय है। ठंडाई को दूध, चीनी, बादाम, पिस्ता, काजू, इलायची और गुलाब की पंखुड़ियां मिलाकर बनाया जाता है। आप ठंडाई बनाने के लिए सभी सूखे मेवों को रात भर भिगोकर कर रखें और सुबह उसका पेस्ट तैयार कर लें। इस मिश्रण को ठंडे दूध के साथ मिलाएं।

 

 

पंचामृत

 

भगवान शिव का प्रसाद बिना पंचामृत के अधूरा माना जाता है। पंचामृत में दूध, दही, घी, शहद, मिश्री को एक छोटे से कटोरे में डालकर मिलाएं। इस मिश्रण को शिवलिंग पर अर्पित करें और प्रसाद के रूप में ग्रहण करें।

 

मखाना खीर

 

शिवरात्रि पर भगवान शिव को मखाने की खीर का भोग लगाया जाता है। इसे बनाने के लिए घी, दूध, मखाना और ड्राई फ्रूट्स चाहिए।

 

 

बनाने की विधि

 

आपको सबसे पहले मखाने को घी में भुनकर निकाल लेना और मिक्सी में दरदरा पीस लें। इसके बाद कढ़ाई में दूध डालें और उबाल आने के बाद मखाने का पेस्ट, इलायची, कटे हुए ड्राई फ्रूट्स, चीनी डाले और गाढ़ा होने तक पकाएं।

 

यह भी पढ़ें: शिवोहम शिव मंदिर, भगवान शंकर का यह मंदिर क्यों है खास?

 

शकरकंद का हलवा

 

शिवरात्रि पर भगवान शिव को शकरकंद का भोग लगाया जाता है। आप शकरकंद का हलवा भी बना सकते हैं। इस प्रसाद को भगवान शिव को चढ़ाएं और बाद में प्रसाद के रूप में खुद भी खाएं।

 

बनाने की विधि

 

आपको शकरकंद को उबालकर मैश कर लेना है। इसके बाद घी में शकरकंद को अच्छे स भून लेना है। शकरकंद को अच्छे से भुनने के बाद चीनी डालें। ऊपर से इलायची पाउडर डालें। शकरकंद का हलवा बनकर तैयार। आप इस प्रसाद को भगवान शिव को भोग लगाएं।

 

 


और पढ़ें

design

हमारे बारे में

श्रेणियाँ

Copyright ©️ TIF MULTIMEDIA PRIVATE LIMITED | All Rights Reserved | Developed By TIF Technologies

CONTACT US | PRIVACY POLICY | TERMS OF USE | Sitemap