logo

मूड

ट्रेंडिंग:

चीया सीड्स को खाते समय न करें ये गलती, सेहत को हो सकता है नुकसान

चीया सीड्स को हेल्दी सुपरफूड माना जाता है। कई लोग चीया सीड्स को गलत तरीके से खाते हैं जिसे स्वास्थ्य पर असर पड़ता है।

chia seeds mistakes

चीया सीड्स (Photo Credit: Freepik)

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

चीया सीड्स में प्रोटीन, फाइबर, ओमेगा 3 और एंटी ऑक्सीडेंट की भरपूर मात्रा होती है। चीया सीड्स का इस्तेमाल ओट्स मील, स्मूदी और खीर के साथ खाया जाता है। इसे सुपरफूड कहा जाता है। अगर आप चीया सीड्स को सही तरीके से खाते हैं तो सेहत के लिए फायदेमंद होता है। अगर आप चीया सीड्स का सेवन सही तरीके से नहीं खाते हैं तो सेहत को नुकसान पहुंचता है।

 

चीया सीड्स को गलत तरीके से खाने पर कई लोगों को अस्पताल में भर्ती तक होना पड़ा है। अगर आप चीया सीड्स को बिना भिगोएं सूखा खाते हैं तो सेहत को नुकसान पहुंचता है। आइए जानते हैं चीया सीड्स को खाते समय क्या नहीं करना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें- जल्दी या लेट, उम्र के हिसाब से जानिए सोने का सही वक्त क्या है?

चीया सीड्स खाते समय ये गलती न करें

सूखा चीया सीड्स न खाएं

 

चिया सीड्स को सूखा खाना सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है। ये बीच अपने वजन से 10 से 27 गुना पानी सोख लेते हैं। अगर इन्हें सूखा निगल जाए तो ये गले में फूल सकते हैं और घुटन पैदा हो सकती है। इन सीड्स को निकालने के लिए कई बार डॉक्टर्स का सहारा लेना पड़ता है। आप चीया सीड्स को खाने से 30 मिनट पहले भिगा लें। इससे इसका पाचन बेहतर हो जाता है।

 

अच्छे से भिगोने के बाद खाएं

 

अगर आपने चीया सीड्स को अच्छे से भिगोकर नहीं खाया तो पेट में दर्द और दस्त की समस्या हो सकती हैं।

 

अधिक मात्रा में खाना नुकसानदायक

 

चीया सीड्स में फाइबर की भरपूर मात्र होती है। अगर आप अधिक मात्रा में चीया सीड्स का सेवन करते हैं तो गैस, कब्ज और पेट फूलने की समस्या हो सकती हैं। आप अपने दिन की शुरुआत एक चम्मच चीया सीड्स के साथ करें।

 

यह भी पढ़ें- शुगर वाली ड्रिंक्स का अधिक सेवन है बाल झड़ने का कारण! स्टडी में दावा

 

पेट की समस्याएं

 

चीया सीड्स को अगर भिगोकर भी खाया जाए तभी भी इन्हें ज्यादा पानी की जरूरत होती है। इसमें मौजूद फाइबर पाचन के दौरान पानी को सोख लेता है इसीलिए जरूरी है कि पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं। अगर पर्याप्त मात्रा में पानी नहीं पीते हैं तो पेट फूलने की समस्या हो सकती है।

 

हाई फाइबर वाली चीजों के साथ न खाएं

 

अगर आप चीया सीड्स को हाई फाइबर वाली चीजों के साथ खाते हैं (जैसे सेब, ओट्स, नट्स) तब पाचन पर प्रभाव पड़ता है। अधिक चीया सीड्स के साथ कैल्शियम वाली चीजों का सेवन करें। ये दोनों अच्छे कॉम्बिनेशन है।

 

स्वास्थ्य स्थितियों को नजरअंदाज न करें

 

चीया सीड्स ब्लड प्रेशर को कम कर सकता है। इसमें मौजूद ओमेगा 3 फैटी एसिड खून को पतले करने का काम करता है। अगर आप शुगर, ब्लड प्रेशर की दवाएं ले रहें तो डॉक्टर की सलाह के बाद इसका सवेन करें। आमतौर पर 1 से 2 चम्मच चीया सीड्स को सेहत के लिए फायदेमंद माना जाता है।

 

सिर्फ चीया सीड्स पर निर्भर ना रहे

 

चीया सीड्स हेल्दी होते हैं लेकिन पूरी तरह से इस पर निर्भर रहने की गलती ना करें।

 

 

 

 

 

 

 

 

 


और पढ़ें