logo

मूड

ट्रेंडिंग:

बारिश में भीगने पर नहीं खराब होगा लैपटॉप और फोन, बस फॉलो करें ये टिप्स

बारिश के मौसम में अक्सर फोन और लैपटॉप भीगने की वजह से खराब हो जाता है। हम आपको कुछ टिप्स बता रहे हैं जिससे आपके गैजेट्स सुरक्षित रहेंगे।

AI Photo generated for Monsoon gadgets tips

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: ai

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बारिश का मौसम भीषण गर्मी से राहत दिलाता है। इस मौसम में नमी बढ़ जाती है। साथ ही बारिश का पानी आपके गैजेट्स को नुकसान पहुंचा सकता है। ऐसे में जरूरी है कि आप गैजेट्स को सुरक्षित रखने के लिए जरूरी टिप्स का ध्यान रखें ताकि बिना किसी परेशानी के मॉनसून एन्जॉय करें। हम आपको कुछ जरूरी टिप्स बता रहे हैं ताकि मॉनसून में आपके गैजेट्स को कोई नुकसान नहीं पहुंचेगा।

 

अपने देखा होगा कि बारिश के मौसम में कई लोग बारिश के मौसम में अपने फोन को प्लास्टिक के बैग में रख देते हैं ताकि उसमें पानी न जाए। आप इसकी बजाय अच्छा रेन कवर पाउच खरीदें। आप फोन के लिए अच्छा वॉटरप्रूफ पाउच किसी लोकल मोबाइल या ऐक्सेसरी की दुकान से खरीद सकते हैं। आप बैकपैक या लैपटॉप स्लीव के लिए एक रन कवर लें। अगर आप दो पहिया वाहन पर आते-जाते हैं तो आपके लिए बहुत जरूरी है।

 

यह भी पढ़ें: कूलर में आ रही है बदबू? इन घरेलू उपायों और आसान तरीकों से मिनटों में करें दूर

चार्जिंग प्वाइंट और जैक को कवर करके रखें

आजकल ज्यादातर फोन में कवर नहीं आता है जिसकी वजह से ये हिस्से कमजोर हो जाते हैं। यूएसबी सी (USB -C) या लाइटनिंग पोर्ट में लंबे समय तक नमी बने रहने से उनके जल्दी खराब होने का खतरा बढ़ जाता है। अगर आप बारिश में जा रहे हैं तो पोर्ट प्लग का इस्तेमाल करें या कम से कम चार्ज करने से पहले पोर्ट को अच्छी तरह से सूखा लें। कभी भी ऐसे डिवाइस को चार्ज न करें जिसका पोर्ट जरा सा भी गीला हो। 

लैपटॉप को लाइनिंग बैग में न रखें

लैपटॉप मॉनसून में सबसे ज्यादा खराब होने वाली चीज है क्योंकि ज्यादातर लोग वॉटर रेजिस्टेंट बैग का इस्तेमाल नहीं करते हैं। हमेशा लैपटॉप को थोड़ी पेडिंग और वॉटर रजिस्टेंटेस वाले बैग में रखना चाहिए। इससे आपका लैपटॉप बारिश में भी सुरक्षित रहता है। यह बैग थोड़ा मंहगा पड़ता है लेकिन आपको हजारों रुपये के रिपेयर के बिल से बचा सकता है।

सिलिका जेल पैकेट का इस्तेमाल करें

अपने लैपटॉप बैग और गैजेट्स रखने वाले दराज में सिलिका जेल पैकेट्स रखें ताकि नमी को सोख सकें। ये सेलिका जेल पैकेट आंखों से नहीं दिखने वाले नमी को एब्जॉर्ब करने का काम करता है।

 

यह भी पढ़ें: AC की सर्विस कितने दिनों में करानी चाहिए? जानिए सही समय

फोन गीला होने पर क्या करें?

  • अपने फोन को तुरंत बंद कर दें और उसका केस और सिम निकाल दें।
  • फोन के बाहरी हिस्से को अच्छे सो पोंछकर सुखा लें और अंदर फंस पानी को निकालने के लिए धीरे से थपथपाएं।
  • इसके बाद कुछ देर के लिए फोन को सूखने के लिए हवादार जगह पर रखें।
  • इस दौरान फोन को चार्ज न करें, हेडफोन न लगाएं और हेयर ड्रायर या कंप्रेस्ड एयर का इस्तेमाल न करें क्योंकि इससे नमी अंदर जा सकती है।
  • इसे तभी चालू करें जब आपका फोन अच्छे से सूख जाएं।


और पढ़ें