logo

मूड

ट्रेंडिंग:

मानसून में इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए रोज खाएं ये 10 चीजें, बीमारियों से रहेगा बचाव

बरसात के मौसम में इंफेक्शन और वायरल बीमारियों का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में हम आपके लिए कुछ ऐसे फूड्स लेकर आए हैं जिनके सेवन करने से शरीर मजबूत रहता है और बीमार पड़ने का खतरा कम हो सकता है।

AI generated image of immunity boosting foods

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit- ChatGPT

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

बरसात का मौसम गर्मी से राहत जरूर देता है लेकिन इसी मौसम में सर्दी, खांसी, वायरल बुखार, डेंगू, मलेरिया और पेट से जुड़ी समस्याओं का खतरा भी बढ़ जाता है। नमी और मौसम में बदलाव की वजह से शरीर जल्दी इंफेक्शन की चपेट में आ सकता है। ऐसे मे अगर इम्यूनिटी कमजोर हो तो व्यक्ति बार-बार बीमार पड़ सकता है और ठीक होने में भी ज्यादा समय लग सकता है।

 

इसी वजह से मानसून के दौरान खानपान पर खास ध्यान देना बहुत जरूरी होता है। रोज की डाइट में ऐसी चीजें शामिल करनी चाहिए जिनमें विटामिन, मिनरल्स और एंटीऑक्सीडेंट भरपूर मात्रा में हों। ये चीजें शरीर की बीमारियों से लड़ने की ताकत बढ़ाने में मदद करते हैं। आइए जानते हैं ऐसी 10 चीजों के बारे में जिन्हें रोज की डाइट में शामिल करके आप मानसून में खुद को ज्यादा स्वस्थ और फिट रख सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: कूलर में आ रही है बदबू? इन घरेलू उपायों और आसान तरीकों से मिनटों में करें दूर

1. आंवला

आंवला विटामिन सी का बेहतरीन स्रोत माना जाता है। यह शरीर की इम्यूनिटी क्षमता बढ़ाने में मदद करता है और इंफेक्शन से लड़ने की ताकत देता है। इसे अलावा यह पाचन को बेहतर रखने और त्वचा व बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। आप आंवले को कच्चा, जूस, चटनी या मुरब्बे के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं।

2. हल्दी

हल्दी में करक्यूमिन नाम का तत्व पाया जाता है जिसमें सूजन कम करने और इंफेक्शन से बचाने वाले गुण होता हैं। रोज खाने में हल्दी का इस्तेमाल करने या रात में हल्दी वाला गुनगुना दूध पीने से शरीर को कई फायदे मिल सकते हैं। यह बदलते मौसम में शरीर को मजबूत रखने में भी मदद करती है।

3. अदरक

अदरक में ऐसे गुण पाए जाते हैं जो सर्दी, खांसी और गले की खराश से राहत दिलाने में मदद कर सकते हैं। यह पाचन को भी बेहतर बनाती है और शरीर को गर्म रखने में मदद करती है। आप अदरक को चाय, काढ़े या सब्जियों में डालकर आसानी से खा सकते हैं।

4. लहसुन

लहसुन में नेचुरल एंटीबैक्टीरियल और एंटीवायरल गुण पाए जाते हैं। यह शरीर को कई तरह के इंफेक्शन से बचाने में मदद कर सकता है। रोज थोड़ी मात्रा में लहसुन खाने से इम्यूनिटी मजबूत रखने और दिल की सेहत को बेहतर रखने में भी मदद मिल सकती है।

5. दही

दही में अच्छे बैक्टीरिया यानी प्रोबायोटिक्स होते हैं जो पेट को स्वस्थ रखने में मदद करते हैं। जब पाचन तंत्र सही रहता है तो शरीर की इम्यूनिटी भी बनी रहती है। अगर मौसम ठंडा हो या आपको दही खाने से परेशानी होती है तो इसे दिन के समय और डॉक्टर की सलाह के अनुसार ही खाएं।

6. मौसमी फल

संतरा, अमरूद, पपीता, कीवी और सेब जैसे फलों में विटामिन सी, फाइबर और कई जरूरी पोषक तत्व होते हैं। ये शरीर को ऊर्जा देने के साथ-साथ इंफेक्शन से लड़ने में भी मदद करते हैं। कोशिश करें कि रोज कम से कम एक या दो तरह के मौसमी फल जरूर खाएं।

7. हरी पत्तेदार सब्जियां

पालक, मेथी, सरसों और दूसरी हरी पत्तेदार सब्जियां विटामिन ए, सी, आयरन और फोलिक एसिड से भरपूर होती हैं। ये शरीर को जरूरी पोषण देती हैं और इम्यूनिटी को मजबूत बनाए रखने में मदद करती हैं। इन्हें अच्छी तरह धोकर और पकाकर ही खाना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: AC की सर्विस कितने दिनों में करानी चाहिए? जानिए सही समय

8. सूखे मेवे और बीज

बादाम, अखरोट, कद्दू के बीज, अलसी और सूरजमुखी के बीज शरीर को हेल्दी फैट, प्रोटीन और कई जरूरी मिनरल्स देते हैं। रोज थोड़ी मात्रा में इनका सेवन करने से शरीर को ताकत मिलती है और इम्यूनिटी बेहतर बनी रहती है।

9. नींबू

नींबू विटामिन सी का अच्छा स्रोत है। इसे गुनगुने पानी, सलाद या दाल में मिलाकर खाया जा सकता है। यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ इम्यूनिटी को मजबूत बनाने और इंफेक्शन से बचाने में भी मदद करता है।

10. तुलसी

तुलसी को औषधीय गुणों से भरपूर माना जाता है। इसकी पत्तियों में ऐसे तत्व पाए जाते हैं जो शरीर को वायरल और बैक्टीरियल इंफेक्शन से बचाने में मदद कर सकते हैं। रोज 4-5 तुलसी की पत्तियां चबाना या तुलसी की चाय पीना मानसून में फायदेमंद माना जाता है।

Related Topic:#Lifestyle News

और पढ़ें