logo

मूड

ट्रेंडिंग:

वेट लॉस से लेकर डायबिटिज तक, ओजेम्पिक और मौनजारो का क्यों होता है इस्तेमाल?

दुनिया भर में ओजेम्पिक और मौनजारो ड्रग की चर्चा हो रही है। इन दवाओं को लेकर तमाम अटकलें चल रही है। अगर आप इन दवाओं को लेने की सोच रहे हैं तो पहले अपने डॉक्टर की सलाह लें।

Ozempic and Mounjaro representative image

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

दुनियाभर के 16% व्यस्क ओबेसिटी से जूझ रहे हैं और 45% लोग ओवरवेट है। इस समय ओजेम्पिक और मौनजारो जैसी दवाएं वजन घटाने के लिए चर्चा में हैं। ये दवाएं टाइप 2 डायबिटीज के लिए बनाई गई हैं और इन्हें वेट लॉस में असरदार माना जाता है। इन दवाओं से होने वाले साइड इफेक्ट्स पर भी खूब बात हो रही हैं।

 

USFDA ने हाल ही में अपनी स्टडी में पाया कि इन दवाओं के लेने से आंखों में दुर्लभ बीमारी आई स्ट्रोक का खतरा हो सकता है। साथ ही दवा कंपनियों को इसे चेतावनी के रूप में लिखने का आदेश दिया है। इन दवाओं को लेने से पहले यह जानना बेहद जरूरी है कि ये कैसे काम करती हैं? इस बारे में हमने मुलुंड फोर्टिस अस्पताल के जनरल सर्जरी, कंसल्टेंट डॉ. हृषिकेश सालगांवकर से बात की।

 

यह भी पढ़ें: छठ पर्व से पहले गुड़ वाली ठेकुआ से लेकर सूजी वाली ठेकुआ बनाने की रेसिपी जानिए

ओजेम्पिक और मौनजारो का इस्तेमाल क्यों किया जाता है?

सेमाग्लूटाइड और तिरजेपाटाइड ऐसी इंजेक्शन वाली दवाएं हैं, जिनका इस्तेमाल मुख्य रूप से टाइप-2 डायबिटीज को नियंत्रित करने और ब्लड शुगर के स्तर को बेहतर बनाने के लिए किया जाता है। ये दवाएं शरीर में मौजूद कुछ खास हार्मोन्स की तरह काम करती हैं, जो इंसुलिन बनाने में मदद करते हैं, भूख कम करते हैं और पेट खाली होने की प्रक्रिया को धीमा करते हैं।

 

तिरजेपाटाइड दो हार्मोन रिसेप्टर्स (GIP और GLP-1) पर काम करता है, जबकि सेमाग्लूटाइड केवल GLP-1 रिसेप्टर पर काम करता है। इन दवाओं से वजन कम करने में भी मदद मिल सकती है। कुछ खास फॉर्मूलेशन का इस्तेमाल लंबे समय तक वजन नियंत्रित रखने के लिए भी किया जाता है।

इनके क्या साइड इफेक्ट्स हो सकते हैं?

इन दवाओं के कुछ आम साइड इफेक्ट्स हैं:

  • जी मिचलाना और उल्टी होना।
  • दस्त या कब्ज की समस्या।
  • पेट में दर्द या बेचैनी।
  • पेट फूलना और एसिडिटी।

कुछ मामलों में गंभीर समस्याएं भी हो सकती हैं, जैसे पैंक्रियाटाइटिस (पैंक्रियाज में सूजन), पित्त की थैली से जुड़ी समस्याएं, शरीर में पानी की कमी के कारण किडनी पर असर, आंखों की रोशनी से जुड़ी समस्या और ब्लड शुगर का बहुत कम हो जाना। खासकर उन मरीजों में इसका खतरा अधिक हो सकता है, जो डायबिटीज की दूसरी दवाएं भी ले रहे हैं।

 

यह भी पढ़ें: World Diabetes Day: साइलेंट किलर है डायबिटीज, जानिए रिस्क और बचाव के तरीके?

इन दवाओं को लेते समय किन बातों का ध्यान रखना चाहिए?

इन दवाओं का इस्तेमाल हमेशा डॉक्टर की सलाह और निगरानी में ही करना चाहिए। दवा शुरू करने से पहले मरीज की मेडिकल हिस्ट्री और स्वास्थ्य की पूरी जांच जरूरी है।

  • दवा की खुराक धीरे-धीरे बढ़ाई जाती है, ताकि शरीर पर इसके असर और साइड इफेक्ट्स पर नजर रखी जा सके।
  • शरीर में पानी की कमी न होने दें और पर्याप्त मात्रा में पानी पिएं।
  • संतुलित आहार लें और नियमित रूप से ब्लड शुगर की जांच करें।
  • पहले से मौजूद बीमारियों, प्रेग्नेंसी की योजना और चल रही दूसरी दवाओं के बारे में डॉक्टर को जरूर बताएं।
  • बिना डॉक्टर की सलाह के इन दवाओं का इस्तेमाल न करें।
  • अपना इंजेक्शन पेन किसी दूसरे व्यक्ति के साथ साझा न करें।
  • इन दवाओं के साथ वजन घटाने वाली दूसरी दवाएं खुद से न लें।


और पढ़ें