logo

मूड

ट्रेंडिंग:

गर्मी में गन्ने का जूस पीने के शौकीन हैं तो इन बातों का रखें ध्यान

गर्मी के मौसम में ज्यादातर लोग गन्ने का जूस पीना पसंद करते हैं। कुछ लोगों के लिए यह नुकसानदायक भी हो सकता है।

sugar cane

गन्ने का जूस, Photo Credit: Freepik

गर्मी के मौसम में गन्ने का जूस की बिक्री बढ़ जाती है। ये जूस आसानी से मिल जाता है। शरीर को ठंडक देने के लिए लोग गन्ने का जूस पीते हैं। इस पीकर तरोताजा महसूस होता है। इसमें  एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं जो सेहत के लिए फायदेमंद होता है। गन्ने में नेचुरल शुगर होता है जिस वजह से गंभीर बीमारियां होने का खतरा बढ़ जाता है।

 

गन्ने के जूस में नींबू का रस, काला नमक और पुदीना मिल जाता है। ये जूस पीने में स्वादिष्ट तो होता है लेकिन कुछ चीजों का ध्यान रखना भी जरूरी है। अगर आप गन्ने का जूस पीने की शौकीन हैं तो कुछ बातों का ध्यान रखना चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: सुबह के नाश्ते में प्रोटीन जरूरी क्यों? डाइटिशियन से समझें

इन बातों का रखें ध्यान

गन्ने का जूस शरीर को हाइड्रेटेड रखता है और एनर्जी भी मिलती है। ज्यादातर लोग गन्ने का जूस थकावट मिटाने के लिए पीते हैं। ये आसानी से पच जाता है क्योंकि इसमें नेचुरल शुगर होता है। इसी वजह से गर्मी में लोग गन्ने का जूस ज्यादा पीते हैं।

 

प्राकृतिक शुगर कुछ लोगों के लिए नुकसानदायक है

 

गन्ने में प्राकृतिक मिठास होती है। जब आप इसका जूस बनाते हैं तो ये गाढ़ा हो जाता है। जब भी आप किसी फल का जूस बनाते हैं तो उसमें फाइबर की मात्रा कम होता है और शुगर की मात्रा बढ़ जाती है। 

डायबिटीज के मरीज को गन्ने का जूस नहीं पीना चाहिए क्योंकि इससे ब्लड शुगर तेजी से बढ़ता है। 

 

फैटी लिवर- जिन लोगों को लिवर संबंधी समस्या होती है उन्हें गन्ने का जूस पीने से बचना चाहिए।

 

मेटाबॉलिज्म स्लो हो जाता है- गन्ने का जूस भले ही हेल्दी लगता हो लेकिन यह हर किसी के लिए सही नहीं हैं। ये आपके मेटाबॉलिज्म कर सकता है।

 

यह भी पढ़ें: समय से पहले चेहरे पर दिखने लगी हैं झुर्रियां, कम करने के लिए अपनाएं ये आदतें

साफ-सफाई का ध्यान रखें

अगर गन्ने का जूस साफ-सफाई से नहीं बनाया जाए तो इसे पीने से टाइफाइड, हैजा और हेपेटाइटिस जैसी गंभीर बीमारियां होने का खतरा बढ़ सकता है। आप साफ-सफाई वाली जगह से गन्ने का जूस पिएं। वरना बीमार पड़ने का खतरा बढ़ जाता है।

Related Topic:#Health

और पढ़ें