अक्सर लोग अपने फेवरेट सेलिब्रिटी के ड्रेसिंग स्टाइल और फैशन को देखकर प्रभावित होते हैं। आजकल ज्यादातर सेलिब्रिटी हीरे के गहने पहने नजर आ रहे हैं। चाहे प्रियंका हों या काइली जेनर, सभी सोने के गहनों की बजाय हीरे के गहने पहने नजर आ रही हैं। अब सवाल उठता है कि क्या इन सेलिब्रिटीज का गहनों के प्रति रुझान बदलता जा रहा है। साथ ही यह सवाल भी उठता है कि क्या इन सेलिब्रिटीज के हीरा पहनने से गोल्ड के गहनों का ट्रेंड खत्म हो जाएगा।
2026 के गोल्डन ग्लोब्स अवॉर्ड में प्रियंका चोपड़ा से लेकर काइली जेनर जैसी हस्तियां रेड कार्पेट पर शानदार कपड़ों और बेहतरीन हीरे की जूलरी पहने नजर आई थीं। इस इवेंट में प्रियंका चोपड़ा डायर का गाउन पहने नजर आई थीं। इसके अलावा उन्होंने बुल्गारी का हीरे और नीलम का हार पहना था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं।
यह भी पढ़ें: पीने के लिए सही नारियल की पहचान कैसे करें? नोट कीजिए, काम आएगी टिप्स
वहीं काइली जेनर ने इस अवॉर्ड नाइट में शैम्पेन रंग के शानदार कस्टम-मेड गाउन में शिरकत की थी, उन्होंने लॉरेन श्वार्ट्ज के 75 कैरेट के विशाल हीरे के झुमकों के साथ स्टाइल किया था। इनके अलावा कई सेलिब्रिटी सिर्फ हीरे की जूलरी पहने नजर आई थीं। अब सवाल उठता है कि आज सेलिब्रिटी सोने से ज्यादा हीरे की जूलरी पहनना क्यों पसंद कर रही हैं।
हीरा पहनने की क्या है वजह?
लुक को बेहतर बनाना - हीरा किसी भी रंग की ड्रेस के साथ मैच हो जाता है। चाहे वह भारी ड्रेस हो या सिंपल ड्रेस, हीरे की जूलरी लुक को और बेहतर बना देती है।
अंतरराष्ट्रीय फैशन ट्रेंड - भारतीय हस्तियां अब अंतरराष्ट्रीय फैशन रुझानों की ओर बढ़ती जा रही हैं, जहां डायमंड नेकलेस या स्टड अंगूठियां बहुत लोकप्रिय हो रही हैं।
लैब-ग्रोन हीरों की वजह से - लैब-ग्रोन डायमंड्स आने के कारण हीरे अब सोने से भी सस्ते दामों में मिल जाते हैं। इससे माना जा रहा है कि हीरे भी अब सेलिब्रिटी स्टैंडर्ड का हिस्सा बन गए हैं। हीरे के आभूषण चमकदार होते हैं, जिन्हें पहनते ही सेलिब्रिटी का लुक बेहद ग्लैमरस लगता है। अब सवाल उठता है कि क्या गोल्ड का चलन खत्म हो जाएगा।
यह भी पढ़ें: छोटी-छोटी गलतियां आपको बना रही हैं एनीमिया का शिकार, समझें क्या हैं कारण
सोने का क्रेज खत्म?
आज के दौर में भले ही सेलिब्रिटी ज्यादा मात्रा में हीरे की जूलरी पहन रही हैं, लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि सोने का क्रेज लोगों के बीच खत्म हो गया है। आज भी लोग अपने पैसे सोना खरीदकर निवेश करना पसंद करते हैं, क्योंकि सोने का दाम समय के साथ बढ़ता रहता है। भारत में शादियों और त्योहारों के समय गोल्ड की खरीदारी बढ़ जाती है। सोना आज भी ट्रेंड में है।