logo

मूड

ट्रेंडिंग:

सिर्फ सफाई ही नहीं स्वाद में भी इंदौर है सबसे आगे, जरूर घूमने जाएं ये जगहें

इंदौर बहुत ही खूबसूरत जगह है। अगर आप एक दिन का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको यहां की खूबसूरत जगहों के बारे में बता रहे हैं।

indore places to visit

इंदौर में टूरिस्ट प्लेस, Photo Credit: social media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

ज्यादातर लोग इंदौर को साफ-सफाई के लिए जानते हैं। मगर ये शहर घूमने के लिहास से भी कमाल का है। यहां पर घूमने के साथ-साथ खाना पीने की भी बहुत चीजें हैं। इंदौर में खाने-पीने की इतनी चीजें हैं कि आप खाते-खाते थक जाएंगे लेकिन मन नहीं भरेगा। यहां पर कई ऐसी प्राचीन जगहें भी हैं जो संस्कृति और धरोहर का परिचय देती है।

 

अगर आप इंदौर घूमने का प्लान बना रहे हैं तो ये सभी जगहें जरूर घूमने जाएं। इसके अलावा आप चाहे तो इंदौर से बस पड़कर उज्जैन और ओंकारेश्वर जा सकते हैं। इन दोनों जगहों की बड़ी मान्यता है। आपको इंदौर घूमने के लिए सिर्फ एक दिन का समय चाहिए।

 

यह भी पढ़ें: दिमाग को रीसेट करने जैसा है डिजिटल डिटॉक्स? अपनाएं ये तरीके

इंदौर में जरूर घूमने जाएं ये जगहें

राजवाड़ा पैलेस

 

यह होलकर राजवंश का सात मंजिला महल है। इस महल के साथ में अहिल्याबाई होलकर का संग्रहालय भी है। संग्रहालय में उनके जीवन के बारे में बताया गया है। महल का एक हिस्सा पत्थर और लकड़ी से बना हुआ है जो दिखने में बहुत खूबसूरत लगता है। यह पैलेस सुबह 11 से शाम 07 बजे तक खुला रहता है।

 

 

कांच मंदिर

 

कांच मंदिर को शीश महल भी कहा जाता है। यह मंदिर रंग- बिरंगे कांच से सजा हुआ है। मंदिर की नक्काशी अद्भुत है। यह एक दिगंबर जैन मंदिर है जो 100 से ज्यादा पुराना है।

 

 

लाल बाग पैलेस

 

लाल बाग पैलेस यूरिपियन शैली में बना है। यह पैलेस लंदन के बकिंघम पैलेस की हूबहू नकल है। इसके अंदर बड़े-बड़े झूमर लगे हैं जिनकी खूबसूरती देखने लायक हैं।

 

यह भी पढ़ें: क्या होता है Hot Take Dating? जो युवाओं में हुआ पॉपुलर, जानिए फायदे-नुकसान

 

56 दुकान

 

यह इंदौर का सबसे मशहूर स्ट्रीट फूड हब है। यह पर आपको खाने पीने की 56 दुकानें हैं। इन दुकानों पर आपको विभिन्न प्रकार के खाने-पीने के व्यंजन मिल जाएंगे। इस स्ट्रीट फूड हब में आपको जामुन शॉट्स,

अमरूद शॉट्स, भुट्टे का कीस, सैंडविच, इंदौरी पोहा और विभिन्न प्रकार की मिठाइयां मिलती हैं।

 

सराफा बाजार

 

सराफा बाजार नाइट स्ट्रीट फूड के लिए जाना जाता है। यह बाजार करीब रात 9 बजे खुलता है और रात के 2 बजे तक चलता है। यहां पर आपको कई एक्सपेरिमेंटल फूड खाने को मिलेगा।

Related Topic:#Travel

और पढ़ें