logo

मूड

ट्रेंडिंग:

क्या होता है Hot Take Dating? जो युवाओं में हुआ पॉपुलर, जानिए फायदे-नुकसान

2026 में 'हॉट टेक डेटिंग' शब्द काफी ट्रेंड कर रहा है। आइए जानते हैं इस शब्द का क्या मतलब होता है?

couples

प्रतीकात्मक तस्वीर, Photo Credit: social Media

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement
Group2

पहले फर्स्ट डेट पर दो लोग मिलते थे। एक-दूसरे से बातचीत करते थे और अपनी पसंद ना पंसद का जिक्र करते थे। अपनी लाइफ से जुड़ी निजी चीजों का जिक्र नहीं करते थे। ऐसा इसलिए किया जाता था क्योंकि उन्हें लगता था कि सामने वाला अगली डेट पर न आए। अब डेटिंग का पैटर्न थोड़ा बदल गया है।

 

लोग अपनी पहली डेट पर उन बातों के बारे में बाते करते हैं जिससे जानकर सामने वाला असहज हो सकता है। ऐसा इसलिए किया जाता है कि ताकि बाद में दुख न हो। इसी पैटर्न को हॉट टेक डेटिंग कहा जाता है। आज के रिश्तों में यह शब्द तेजी से उभर रहा है। हॉट टेक डेटिंग एक ऐसा ट्रेंड है जिसमें व्यक्ति अपने एक्स, पैसे, बच्चों या फिर शादी जैसे मुद्दों पर खुलकर बात करता है।

 

यह भी पढ़ें: हाई ब्लडप्रेशर और स्ट्रोक का खतरा होगा कम, डाइट में शामिल करें ये मिनरल

क्यों ट्रेंड हो रहा है हॉट टेक डेटिंग?

आज कल के लोग डेटिंग में अपना ज्यादा समय बर्बाद नहीं करना चाहते हैं। पहले लोग चलो देखते हैं वाले मोड में रिलेशनशिप में आते थे लेकिन अब चीजें बदल गई है। आज लोग साफ रिश्ते चाहते हैं न कि धुंधले वादे। इन्हीं कारणों की वजह से हॉट टेक डेटिंग का चलन बढ़ गया है।

हॉट टेक डेटिंग का फायदा क्या है?

  • फालतू रिश्तों की छटनी।
  • आत्मविश्वास बढ़ता है।
  • समय कम बर्बाद होता है।
  • रिश्ते में ईमानदारी होती है।
  • इमोशनल ड्रामा कम होता है।

यह भी पढ़ें: पानी की पाइपलाइन में 'दिमाग खाने वाला अमीबा', भारत में बढ़ रही संख्या

हॉट टेक डेटिंग के नुकसान

कुछ लोगों को बेबाक अंदाज पसंद नहीं आ सकता है। कुछ लोगों को व्यवहार में रूखापन लग सकता है। कई बार बेबाक अंदाज रिश्ते को बनने से पहले ही तोड़ देता है। कुछ लोगों को अपने रिश्ते को धीरे-धीरे आगे बढ़ाना पसंद होता है। हर व्यक्ति अपने रिश्ते के साथ धीरे-धीरे एडजस्ट करता है।

 

 

Related Topic:#Lifestyle News

और पढ़ें