logo

मूड

ट्रेंडिंग:

रण उत्सव में क्या कुछ है खास? 5000 रुपये में दिल्ली से घूमकर आएं यह जगह

गुजरात के कच्छ में रण उत्सव शुरू हो चुका है। अगर आप पहली बार इस जगह पर जाने का प्लान बना रहे हैं तो जान लें क्या कुछ खास है?

rann utsav

रण उत्सव, Photo Credit: rannutsav official website

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

सर्दियों के मौसम में अगर आप गुजरात जानने का प्लान बना रहे हैं तो कच्छ का रण उत्सव मेला जरूर घूमें। यह मेला 23 अक्टूबर से शुरू हो गया है और 4 मार्च 2025 तक चलेगा। हर साल 5 महीनों तक यह मेला लगता है। इस मेले में देश-विदेश से पर्यटक घूमने आते हैं। यहां पर रात का नजारा देखने लायक होता है। 

 

अगर आप पहली भी बार कच्छ का रण उत्सव देखने का प्लान बना रहे हैं तो हम आपको बता रहे हैं कि आप क्या-क्या कर सकते हैं? कैसे जा सकते हैं? साथ ही वहां रहने का कितना खर्च आएगा?

 

यह भी पढ़ें- 2023 में 13.8 करोड़ गुर्दा रोगी, दुनियाभर में दूसरे नंबर पर भारत

क्या है रण उत्सव?

सर्दियों के मौसम में रण उत्सव को सफेद रेगिस्तान के नाम से जाना जाता है। मानसून के मौसम में अरब सागर का पानी कच्छ में आता है और मानसून के अंत तक सूख जाता है। इसके बाद यहां नमक की मोटी परत जम जाती है जिस वजह से सफेद रण कहा जाता है। 

 

इस जगह पर आपको गुजरात की विभिन्न संस्कृति और कला का संगम देखने को मिलेगा। इस महोत्सव की शुरुआत पहले 3 दिन के रूप में हुई थी और धीरे-धीरे ये कार्यक्रम बढ़कर 100 दिन का हो गया। यहां टेंट में रात गुजारने का मजा अलग ही होता है।

दिल्ली से कैसे पहुंचें रण उत्सव?

दिल्ली के इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा से कांडला एयरपोर्ट तक उड़ान की उड़ान भरे। वहां से आप प्राइवेट टैक्सी लेकर रण उत्सव पहुंच सकते हैं। इसके अलावा दिल्ली से ट्रेन लेकर भुज रेलवे स्टेशन पहुंचे। यह यात्रा 17 घंटे की है। भुज से आप टैक्सी या बस ले सकते हैं।

क्या- क्या एक्टिविटी कर सकते हैं?

  • पेंट बॉल
  • रॉक क्लाइबिंग
  • ऊंट की सवारी
  • पारा मोटरिंग
  • कुच्ची क्यूजीन
  • स्टार गेजजिंग
  • ट्रेकिंग
  • जिपलाइन
  • रैपलिंग
  • राइफिल शूटिंग
  • ट्रेडिशन फोक म्यूजिक एन्जॉय करें

यह भी पढ़ें- 12 हजार रुपये किलो है दुनिया का सबसे महंगा चावल, इसमें इतना खास क्या है?

 

इसके अलावा रण उत्सव में क्लब हाउस, गोल्फ कार्ट, किड जोन, कॉन्फ्रेंस एंड मेडिटेशन, आर्ट गैलरी, स्पा और हॉल है जहां पर आप अपने परिवार और दोस्तों के साथ विभिन्न सुविधा का लुत्फ उठा सकते हैं।

 

पर्यटन स्थल

 

काला डूंगर- रण के किनारे स्थित ऊंची जगह है। इसके अलावा लुडिया गांव और होड़को गांव है। इन दोनों जगहों को मुख्य रूप से हस्तशिल्प के लिए जाना जाता है।

कितने प्रकार के टेंट है?

रात और 2 दिन का

 

सुपर प्रीमियम टेंट- 9,990 रुपये

प्रीमियम टेंट- 8, 900 रुपये

डीलक्स एसी स्विस कॉटेज- 7,900 रुपये

नॉन-ए.सी. स्विस कॉटेज- 5,900 रुपये

 

आपको बता दें कि पीक टाइम में इन टेंट के प्राइस अलग हैं। आप रण उत्सव की वेब साइट पर इन टेंट्स की कीमत देख सकते हैं।

 

कैसे बुक करें टिकट?

 

आप रण उत्सव की वेबसाइट से ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं। इसके अलावा आप गुजरात टूरिज्म की आधिकारिक वेबसाइट से भी टिकट बुक कर सकते हैं। आपको साइट पर विभन्न प्रकार के पैकेज मिल जाएंगे। आप अपने बजट के हिसाब से एसी और नॉन एसी कैंप बुक कर सकते हैं।

 

 

 

 

 

 


और पढ़ें