logo

मूड

ट्रेंडिंग:

ब्रश करने के बाद भी मुंह से आती है बदबू? असली कारण जान लीजिए

अगर आपके मुंह से ब्रश करने के बाद भी बदबू आती है तो आपके शरीर में भी विटामिन की कमी हो सकती है। आइए इसके बारे में जानते हैं।

Bad breath cause

प्रतीकात्मक तस्वीर Photo Credit: Freepik

शेयर करें

google_follow_us

संबंधित खबरें

Advertisement

मुंह से बदबू आना एक आम समस्या है, जिससे काफी लोग परेशान रहते हैं। हमारी खराब जीवनशैली की वजह से कई बार हम अपने शरीर पर ध्यान नहीं दे पाते हैं। जिसके कारण हमारे शरीर में कई सारी हेल्थ प्रॉब्लम हो सकती हैं। जिसमें मुंह से तेज बदबू आना भी शामिल है। कई बार प्याज, लहसुन जैसी चीजें खाने के बाद भी मुंह से स्मेल आती है। इस तरह की आम स्मेल तो ब्रश करने के बाद खत्म हो जाती है। अगर फिर भी दिन में 2 बार ब्रश करने के बाद मुंह से स्मेल आती रहती है तो यह सिर्फ ओरल हाइजीन की कमी के कारण ही नहीं बल्कि इसके साथ-साथ और भी कई कारण हो सकते हैं।

 

कुछ लोगों के मुंह से ब्रश करने के बाद भी तेज बदबू आती है। वह दूसरों के सामने बात करने में हिचकिचाते हैं। इसके कारण उन्हें शर्मिंदगी भी आने लगती है। अगर ब्रश और माउथवॉश करने के बाद भी आपके मुंह से बदबू आती है तो इसके कई कारण हो सकते हैं जैसे सही तरीके से ब्रश न करना, मसूंड़ों में समस्या। यह समस्या विटामिन और पोषक तत्वों की कमी के कारण भी हो सकती है। आइए जानते हैं आपके शरीर में कौन से विटामिन कमी से मुंह से बदबू आती है।

 

यह भी पढ़ें- हाथीराम चौधरी की तरह बार-बार पैर में उठता है दर्द, क्या है ये बीमारी

 

विटामिन-डी
विटामिन-डी हमारी हड्डियों को मजबूत बनाने के लिए बहुत जरूरी होता है। यह हमारे जबड़े और दांतों को भी मजबूत बनाता है। शरीर में विटामिन-डी की कमी से फ्रैक्चर और दांत ढीले हो सकते हैं, जिसकी वजह से कभी-कभी दांत टूट भी सकते हैं। यह सांसों की बदबू का कारण भी बन सकता है। विटामिन-डी की कमी से मसूड़ों और दांतों से जुड़ी बीमारियां होने की आशंका बढ़ जाती है। शरीर में विटामिन-डी की कमी को पूरा करने के लिए आप अंडे डेयरी प्रोडक्ट्स और फोर्टिफाइड अनाज आदि का सेवन कर सकते हैं। 

 

विटामिन-सी
विटामिन-सी की कमी से मसूड़ों में सूजन और खून आने की समस्या हो सकती है। इसकी वजह से मुंह में सड़न पैदा हो सकती है, जो बदबू का कारण बनती है। शरीर में विटामिन-सी की कमी को पूरा करने के लिए संतरा, अमरूद, पपीता और स्ट्रॉबेरी आदि का सेवन कर सकते हैं।

 

विटामिन-बी12
शरीर में विटामिन-बी12 की कमी से मुंह से बदबू के साथ-साथ मुंह में छाले और मसूड़ों में सूजन जैसी समस्याएं पैदा हो सकती हैं। शरीर में विटामिन-बी12 की कमी को पूरा करने के लिए दूध, दही और पनीर, सोया और बादाम आदि का सेवन कर सकते हैं।

 

डिस्क्लेमर: यह आर्टिकल इंटरनेट पर उपलब्ध जानकारियों और सामान्य बातचीत पर आधारित है। खबरगांव इसकी पुष्टि नहीं करता है। विस्तृत जानकारी के लिए पोषक विशेषज्ञ से मिलें। 

Related Topic:#Health

और पढ़ें